सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इथेनॉल जैसा पर्यावरण अनुकूल ईंधन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में रहा है :श्री गोयल

 

'मक्का से इथेनॉलपर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

इथेनॉल क्षेत्र की वृद्धि दुनिया के लिए एक मिसाल है: श्री पीयूष गोयल



 

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, वस्त्र और वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा मंगलवार को यहां मक्का से इथेनॉलपर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि इथेनॉल क्षेत्र का विकास जबरदस्त रहा है और इसने दुनिया के  लिए एक तरह का उदाहरण पेश किया है।


श्री गोयल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में, चीनी क्षेत्र आत्मनिर्भर रहा है। पिछले सीजन में किसानों को 99.9 प्रतिशत से अधिक भुगतान किया गया। अब एथेनॉल गन्ना किसानों की तर्ज पर मक्का किसानों की आय बढ़ाने और मजबूती के साथ उनका विकास करने में मदद करेगा। इस क्षेत्र में हजारों करोड़ का निवेश आया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के हजारों अवसर सृजित हुए हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर गुणात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल जैसा पर्यावरण अनुकूल ईंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में रहा है। इसके परिणामस्वरूप केवल दो वर्षों में इथेनॉल सम्मिश्रण दोगुना से अधिक हो गया है और 20 फीसदी इथेनॉल सम्मिश्रण पाने का लक्ष्य भी 2030 से पहले करते हुए 2025 कर दिया गया है।

अनाज आधारित डिस्टिलरी किसानों के साथ उनके क्षेत्रों में मक्का के सुनिश्चित उत्पादन और खरीद के लिए सहयोग करेंगी 


 
उन्होंने कहा कि समयबद्ध योजना, अनुकूल औद्योगिक नीतियां और उद्योग के सहयोग से भारत सरकार के पारदर्शी दृष्टिकोण ने इन उपलब्धियों को एक वास्तविकता बना दिया है। उन्होंने किसानों के हितों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए 20 फीसदी इथेनॉल सम्मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार, राज्यों, अनुसंधान संस्थानों, तेल विपणन कंपनियों और डिस्टिलरी के समकालिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री गोयल ने कहा कि विश्व नेता बनने के लिए भारत कम समय में बड़े लक्ष्यों को पूरा करने लगा है। ई 20 का लक्ष्य हासिल करने का वर्ष 2030 से पांच वर्ष पहले 2025 कर दिया गया है जिससे देश के किसानों के हितों को देखते हुए स्वच्छ ईंधन मिल सके। कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा ने भी देश में मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए अधिक लक्षित और क्षेत्र विशेष के दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया। पेट्रोलियम सचिव ने इस विचार का समर्थन किया और उद्योग के साथ सहयोग करने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पिछले साल 10 प्रतिशत सम्मिश्रण लक्ष्य प्राप्त हुआ और 20 प्रतिशत सम्मिश्रण लक्ष्य समय पर हासिल करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की सुनिश्चित खरीद और अनाज आधारित डिस्टिलरी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बुनियादी आवश्यकता के रूप में पूरे क्षेत्र के लिए इको सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता जताई।

 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगभग 1016 करोड़ लीटर इथेनॉल की आवश्यकता

देश में, डिस्टिलरी आमतौर पर शीरे से इथेनॉल का उत्पादन करती हैं जो चीनी का उप-उत्पाद है। हालांकि,20 प्रतिशत सम्मिश्रण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गन्ना का उपयोग पर्याप्त नहीं है, इसलिए, मक्का, क्षतिग्रस्त खाद्यान्न (डीएफजी) और भारतीय खाद्य निगम के पास उपलब्ध चावल जैसे खाद्यान्नों से इथेनॉल बनाने की भी अनुमति दी गई है।

 2025 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगभग 1016 करोड़ लीटर इथेनॉल की आवश्यकता होगी और अन्य उपयोगों के लिए लगभग 334 करोड़ लीटर इथेनॉल की आवश्यकता होगी। इसके लिए लगभग 1700 करोड़ लीटर इथेनॉल उत्पादन क्षमता की आवश्यकता होगी, क्योंकि संयंत्र 80 फीसदी दक्षता पर संचालित होता है। एक अनुमान के अनुसार 20 प्रतिशत मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, इथेनॉल उत्पादन के लिए खाद्यान्न की आवश्यकता लगभग 165 एलएमटी होगी। विश्व स्तर पर, मक्का इथेनॉल के उत्पादन के लिए एक प्राथमिक फीडस्टॉक है क्योंकि यह कम पानी की खपत करता है और किफायती है, हालांकि, भारत में, इथेनॉल उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में मक्का का उपयोग का तेजी बढ़ना अभी बाकी है। वर्तमान में, अनाज आधारित डिस्टिलरी टूटे चावल जैसे क्षतिग्रस्त खाद्यान्न (डीएफजी) का उपयोग करके या भारतीय खाद्य निगम के चावल का उपयोग करके खाद्यान्न से इथेनॉल का उत्पादन कर रही हैं, भारत में अनाज आधारित डिस्टिलरी द्वारा मक्का से इथेनॉल का उत्पादन मुश्किल से ही होता है। इथेनॉल उत्पादन के लिए कई फीड-स्टॉक का उपयोग फीडस्टॉक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा जिससे किसी एक फीडस्टॉक की उपलब्धता पर कोई दबाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, मक्का आधारित इथेनॉल अधिक किफायती है।
देश में मक्का का उत्पादन निरन्तर हो रहा है। हालांकि मक्का की कम मांग के कारण किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मक्का से इथेनॉल के उत्पादन से मक्का की मांग बढ़ेगी और इससे किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी। वर्तमान में, निर्यात बढ़ने के कारण, मक्का की कीमतें अधिक हैं, लेकिन आम तौर पर, मक्का का बाजार मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे रहता है, जिससे इस फसल के लिए खेती का क्षेत्रफल कम हो जाता है। इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का का उपयोग बेहतर कीमतों और मक्का की लगातार मांग को सुनिश्चित करेगा जिससे इस फसल की खेती ज्यादा होगी जो धान की तुलना में कम पानी की खपत वाली फसल है।

 यह स्थिति जल और पर्यावरण के संरक्षण में भी बहुत मददगार साबित होगी।
इसके अलावा, डिस्टिलरी भी बाजार में फीडस्टॉक की उपलब्धता के बारे में आश्वस्त रहेंगी। इससे डिस्टिलरी मालिक और किसान दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा और यह स्थिति जल और पर्यावरण के संरक्षण में भी बहुत मददगार साबित होगी।
पूरे विचार-विमर्श के दौरान, सभी हितधारक मक्का उत्पादन, उपज और क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक सहयोगी दृष्टिकोण रखने पर सहमत हुए। गन्ना क्षेत्र की तर्ज पर, डिस्टिलरी को मक्का किसानों का समर्थन करने और मक्का की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस मामले में मध्यम
अवधि की स्थिर मूल्य निर्धारण नीति के साथ मक्का से इथेनॉल को प्रोत्साहित करने की इच्छा भी दिखाई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मक्का रिसर्च बेहतर किस्मों पर काम करेगा, जबकि डिस्टिलरी को डीडीजीएस के गुणवत्ता मानकों पर कैटल एंड एनिमल फीड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीएलएफएमए) के साथ सहयोग करने की जरूरत है ताकि डिस्टिलरीज इस क्षेत्र में बड़े अवसरों का लाभ उठा सकें। मक्का से इथेनॉल, डीडीजीएस और अन्य उप-उत्पादों की एकीकृत रणनीति के साथ, किसानों, डिस्टिलरी और समग्र उद्योग के लिए उच्च लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा सकता है जो अनाज आधारित डिस्टिलरी के माध्यम से ईंधन के लिए इथेनॉल की लगभग 50 फीसदी आवश्यकता को
पूरा करेगा।

इस प्रकार संगोष्ठी विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने पर केंद्रित थी, जिसका उद्देश्य मक्का की खेती को बढ़ावा देना था। देश में मक्का उत्पादन में प्रगति लाने से निश्चित रूप से न केवल किसानों और डिस्टिलरी को लाभ पहुंचेगा बल्कि जल और पर्यावरण के संरक्षण में भी बहुत मदद मिलेगी

पेट्रोल के साथ मिश्रित इथेनॉल (ईबीपी) कार्यक्रम 

आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए पेट्रोल के साथ मिश्रित इथेनॉल (ईबीपी) कार्यक्रम के तहत देश की ईंधन ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने और देश के मक्का किसानों के हितों को आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के उद्देश्य के साथ इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य मक्का और इथेनॉल उद्योग के सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना और 2025 तक 20 फीसदी सम्मिश्रण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए इथेनॉल उत्पादन के लिए प्राथमिक अनाज आधारित फीडस्टॉक के रूप में मक्का को बढ़ावा देने के लिए रणनीति और प्राथमिकताओं पर चर्चा करना था। संगोष्ठी चार सत्र में आयोजित की गई थी।

खाद्य एवं सार्वजनिक विरतण सचिव श्री संजीव चोपड़ा के साथ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री पंकज जैन, विभिन्न सरकारी विभागों, संस्थानों, तेल विपणन कंपनियों और उद्योग के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने संगोष्ठी में भाग लिया। संगोष्ठी में इथेनॉल उद्योग, चीनी क्षेत्र, पशु चारा विपणन संघ और बीज/उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के प्रतिष्ठित

 विशेषज्ञों ने भाग लिया। 

प्रविष्टि तिथि: 02 MAY 2023 by PIB Delhi एमजी/एमएस/आरपी/एसवी

(रिलीज़ आईडी: 1921533) आगंतुक पटल : 35

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देने वाली समाज सेविका निशा ने पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी पर अपनी धरती माँ को बचाने की जिम्मेदारी है जिससे की हमारी धरती माँ एक साफ़ और सुरक्षित जगह बन सके

पार्यावरण का अंधाधुंध दोहन रोको हम अनावश्यक रूप से पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग अंधाधुंध रूप से कर रहे हैं और बदले में हानिकारक रसायनों और प्रदूषण के अलावा कुछ भी नहीं दे रहे । ये परिणाम विश्वभर में पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म दे रहे हैं विडंबना है कि, मनुष्य अपनी धरती माँ को दूषित, प्रदूषित और अपूर्णीय क्षति पहुँचाने के कई कार्य करता है जैसे वनों की कटाई करता है , जैव विविधता का नुकसान पहुंचता है , वायु प्रदूषण करता है , जहरीले रसायनों के प्रवाह करके नदियों को प्रदूषित करता है , अपशिष्ट पदार्थों को फैलाकर गंदगी करता है , प्लास्टिक कचरा फैलाकर मिटटी की उपजाऊ क्षमता को कमजोर करता है , ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत का कमजोर करने वाली गतिविधियाँ करता है , भूमिगत जल तेल गैस भंडार और प्राकृतिक संसाधन जैसे खनिजों का उत्खनन करके भूगर्भीय संरचना , जहरीले गैसों का विकास , हवा में प्रदूषण , धुंध आदि को बढ़ाने का काम मनुष्य करता है |   विकसित देश वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के लिए अधिक जिम्मेदार हैं सोचिए कि क्या हम कभी भी ऐसे परिवेश में रहना पसंद करेंगे जो खराब या अस्वस्थ में हो स...