सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इंडिया स्मार्ट सिटिज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट (आईएसएसी) 2022 के विजेताओं की घोषणा

 स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य

25 जून 2015 को लॉन्च किए गए स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य 'स्मार्ट सॉल्यूशन्स' के माध्यम से अपने नागरिकों को मुख्य बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और टिकाऊ वातावरण और सम्मानित जीवन की गुणवत्ता प्रदान करना है। यह एक परिवर्तनकारी मिशन है जिसका उद्देश्य देश में शहरी विकास की प्रथा में आदर्श बदलाव लाना है। एससीएम के तहत कुल प्रस्तावित परियोजनाओं में से, 1,10,635 करोड़ की 6,041 (76प्रतिशत) परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 60,095 करोड़ की शेष 1,894 परियोजनाएं 30 जून 2024 तक पूरी हो जाएंगी।

मिशन में हासिल किया गया सबसे उल्लेखनीय कीर्तिमान इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) है जो सभी 100 स्मार्ट शहरों में चल रहा है। ये आईसीसीसी शहरी प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए, शहर के संचालन के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। अपराध पर नज़र रखने, नागरिकों की सुरक्षा, परिवहन प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट, जल आपूर्ति, आपदा प्रबंधन आदि विभिन्न क्षेत्रों में शहरी सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

100 स्मार्ट शहरों ने मोबिलिटी, ऊर्जा, जल, स्वच्छता, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वाइब्रेंट सार्वजनिक स्थान, सामाजिक बुनियादी ढांचे और स्मार्ट प्रशासन आदि से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाएं शुरू की हैं। उदाहरण के लिए, स्मार्ट गतिशीलता में, 24,047 करोड़ मूल्य की 1,174 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 15,940 करोड़ की अन्य 434 परियोजनाएं भी चल रही हैं। स्मार्ट ऊर्जा में, 573 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 94 चल रही हैं। जल आपूर्ति, सफाई और स्वच्छता (डब्ल्यूएएसएच) में, 34,751 करोड़ की 1,162 से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 18,716 करोड़ की अन्य 333 परियोजनाएं चल रही हैं। 100 स्मार्ट शहर पहले ही 6,403 करोड़ की लागत से 1,063 से अधिक सार्वजनिक स्थान विकसित कर चुके हैं और 5,470 करोड़ की अन्य 260 परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा, 8,228 करोड़ की 180 सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य 27 चल रही हैं। बाजार पुनर्विकास और स्टार्ट-अप इनक्यूबेशन केंद्रों जैसे आर्थिक बुनियादी ढांचे से संबंधित 652 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अन्य 267 परियोजनाएं चल रही हैं। सामाजिक बुनियादी ढांचा क्षेत्र (स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास आदि) में, 679 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 153 चल रही हैं।

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (आईएसएसी) का आयोजन भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज़ मिशन के तहत किया जाता है। यह मिशन के तहत शुरू की गई महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, जहां अनुकरणीय प्रदर्शन को पुरस्कृत करने, अपने समकक्ष से सीखने को सक्षम करने और सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रसार करने के लिए अग्रणी शहर रणनीतियों, परियोजनाओं और विचारों को मान्यता दी जाती है। आईएसएसी उन शहरों, परियोजनाओं और नवीन विचारों को मान्यता देता है और पुरस्कृत करता है जो 100 स्मार्ट शहरों में सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही समावेशी, न्यायसंगत, सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं, जिससे सभी के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ रही है।

अतीत में, आईएसएसी ने 2018, 2019 और 2020 में तीन संस्करण देखे हैं। आईएसएसी का चौथा संस्करण अप्रैल 2022 में सूरत में 'स्मार्ट सिटीज़-स्मार्ट शहरीकरण' कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। आईएसएसी 2022 पुरस्कार में दो चरण की प्रस्तुति प्रक्रिया थी जिसमें 'योग्यता चरण' शामिल था, जिसमें शहर के प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन शामिल था, और 'प्रस्ताव चरण' जिसमें स्मार्ट शहरों को छह पुरस्कार श्रेणियों के लिए अपने नामांकन जमा करने की आवश्यकता थी:

परियोजना पुरस्कार: 10 अलग-अलग थीम,

इनोवेशन पुरस्कार: 2 अलग-अलग थीम,

राष्ट्रीय/क्षेत्रीय शहर पुरस्कार,

राज्य पुरस्कार,

यूटी पुरस्कार, और

पार्टनर्स पुरस्कार, 3 अलग-अलग थीम

आईएसएसी 2022 के लिए 80 योग्य स्मार्ट शहरों से कुल 845 नामांकन प्राप्त हुए थे। इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन 5 चरणों में किया गया। पहले चरण में 845 प्रस्तावों की प्री-स्क्रीनिंग की गई। 50 प्रतिशत (423 प्रस्ताव) अगले चरण में चले गए। दूसरे चरण में, प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी के लिए शीर्ष 12 प्रस्तावों की पहचान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) की जूरी द्वारा की गई। तीसरे चरण में, प्रत्येक प्रस्ताव प्रस्तावक ने विषय विशेषज्ञों के एक पैनल के सामने एक प्रस्तुति दी, जिससे शीर्ष 6 प्रस्तावों का चयन हुआ। अंत में, चौथे चरण में, शीर्ष 6 प्रस्तावों ने आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशकों की अध्यक्षता वाली जूरी के सामने एक विस्तृत प्रस्तुति दी, जिसमें विषय विशेषज्ञ भी शामिल थे। इस चौथे चरण के बाद, स्मार्ट सिटीज मिशन की शीर्ष समिति द्वारा प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी के लिए शीर्ष 3 प्रस्तावों की पहचान की गई है। पांच पुरस्कार श्रेणियों के तहत प्राप्त कुल 845 आवेदनों में से, 66 अंतिम विजेता चुने गए- प्रोजेक्ट अवार्ड में 35, इनोवेशन अवार्ड में 6, नेशनल/जोनल सिटी अवार्ड में 13, राज्य/यूटी अवार्ड में 5 और पार्टनर अवार्ड श्रेणियों में 7 विजेता चुने गए।  66 विजेताओं की अंतिम सूची अनुलग्नक I में उपलब्ध है।

भारत की माननीय राष्ट्रपति 27 सितंबर 2023 को इंदौर, मध्य प्रदेश में आईएसएसी 2022 पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

अनुलग्नक - I: आईएसएसी 2022 के तहत विजेता स्मार्ट शहरों की सूची

***

एमजी/एमएस/पीके/एसएस  प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2023 by PIB Delhi  (रिलीज़ आईडी: 1952283) आगंतुक पटल : 276

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देने वाली समाज सेविका निशा ने पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी पर अपनी धरती माँ को बचाने की जिम्मेदारी है जिससे की हमारी धरती माँ एक साफ़ और सुरक्षित जगह बन सके

पार्यावरण का अंधाधुंध दोहन रोको हम अनावश्यक रूप से पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग अंधाधुंध रूप से कर रहे हैं और बदले में हानिकारक रसायनों और प्रदूषण के अलावा कुछ भी नहीं दे रहे । ये परिणाम विश्वभर में पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म दे रहे हैं विडंबना है कि, मनुष्य अपनी धरती माँ को दूषित, प्रदूषित और अपूर्णीय क्षति पहुँचाने के कई कार्य करता है जैसे वनों की कटाई करता है , जैव विविधता का नुकसान पहुंचता है , वायु प्रदूषण करता है , जहरीले रसायनों के प्रवाह करके नदियों को प्रदूषित करता है , अपशिष्ट पदार्थों को फैलाकर गंदगी करता है , प्लास्टिक कचरा फैलाकर मिटटी की उपजाऊ क्षमता को कमजोर करता है , ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत का कमजोर करने वाली गतिविधियाँ करता है , भूमिगत जल तेल गैस भंडार और प्राकृतिक संसाधन जैसे खनिजों का उत्खनन करके भूगर्भीय संरचना , जहरीले गैसों का विकास , हवा में प्रदूषण , धुंध आदि को बढ़ाने का काम मनुष्य करता है |   विकसित देश वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के लिए अधिक जिम्मेदार हैं सोचिए कि क्या हम कभी भी ऐसे परिवेश में रहना पसंद करेंगे जो खराब या अस्वस्थ में हो स...