सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत में जंगली एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी आबादी है और यह प्रजातियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए मुख्य स्थान है

श्री यादव ने कहा कि हाथी संरक्षण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है 

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने भारत के आर्थिक विकास में जैव विविधता संरक्षण को मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया, जिससे पारिस्थितिक की बेहतरी एवं स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर भुवनेश्वर में आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत में जंगली एशियाई हाथियों की सबसे बड़ी आबादी है और यह प्रजातियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए मुख्य स्थान है। उन्होंने बल देकर कहा कि हाथी संरक्षण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ सक्रिय भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय जनकल्याण और हाथी संरक्षण के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री महोदय ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, रेल मंत्रालय, राज्य वन विभागों और भारतीय वन्यजीव संस्थान जैसे राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा रेलगाड़ी से हाथियों को टक्कर लगने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे का समाधान करने के लिए किए गए ठोस प्रयासों पर प्रकाश डाला। इन प्रयासों में से एक, देश में रेलवे नेटवर्क के लगभग 110 महत्वपूर्ण खंडों की पहचान करना है जो हाथियों के आवासों से होकर गुजरते हैं। श्री यादव ने कहा कि इन महत्वपूर्ण खंडों में रेलगाड़ी से हाथियों के टक्कर को कम करने के लिए बहुआयामी रणनीतिक योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर अंडरपास बनाने, लोको पायलटों को टकराव से बचाने के लिए और बेहतर दृश्यता प्रदान करने हेतु पटरियों के किनारे लगे पेड-पौधों को साफ करना, रैंप की व्यवस्था तथा अन्य उपाय भी किए जाएंगे। मंत्री महोदय ने उल्लेख किया कि रेल मंत्रालय द्वारा ओडिशा सहित देश के अन्य राज्यों में पटरियों के साथ प्रौद्योगिकी आधारित उपायों का पता लगाने वाली प्रणाली को अपनाने पर विचार किया जा रहा है।

श्री यादव ने हाथियों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए देश में सभी कैद हाथियों के जीनोटाइप का पता लगाने के लिए मंत्रालय द्वारा शुरू की गई नई पहल पर प्रकाश डाला।

मंत्री महोदय ने कहा कि मंत्रालय ने पहली बार पूरे देश में हाथी रिजर्वों का प्रबंधन प्रभावशीलता एवं मूल्यांकन करने का काम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हाथी रिजर्व के लिए प्रबंधन प्रभावशीलता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को संचालित करने के लिए देश के चार हाथी बहुल क्षेत्रों में चार हाथी रिजर्व की पहचान की गई है। मंत्री ने कहा कि यह हाथी रिजर्व के बीच सर्वश्रेष्ठ पद्धति के मानकीकरण एवं प्रसार की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो वर्षों में देश में हाथी रिजर्व नेटवर्क 76,508 किमी2 से बढ़कर 80,777 किमी2 हो गया है जिसमें 33 हाथी रिजर्व शामिल हैं।

मुख्य भाषण देने के बाद, श्री यादव ने गज साथी और अन्य फ्रंटलाइन कर्मचारियों के साथ बातचीत की, जो मानव-हाथी संघर्ष का प्रबंधन करने में सबसे आगे हैं

 हाथी परियोजना द्वारा तैयार एलिफेंट कॉरिडोर ऑफ इंडिया पर रिपोर्ट-

विश्व हाथी दिवस समारोह के भाग के रूप में, मंत्री ने हाथी परियोजना द्वारा तैयार एलिफेंट कॉरिडोर ऑफ इंडिया पर रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट हाथी रेंज राज्यों के वन विभागों के साथ समन्वय करते हुए देश में चिह्नित सभी हाथी गलियारों (कॉरिडोर) के जमीनी सत्यापन का परिणाम है। रिपोर्ट में लगभग दो वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रयास शामिल हैं। रिपोर्ट में मानचित्रों के साथ पूरे देश में 150 हाथी गलियारों (कॉरिडोर) का विवरण शामिल हैं। रिपोर्ट तैयार करने का उद्देश्य इसका उपयोग देश के हाथी गलियारों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तिका के रूप में करना है। यह रिपोर्ट राज्य सरकारों को इन गलियारों का प्रबंधन एवं सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने में मदद करेगी जिससे हाथियों और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष की स्थिति न बने और हाथियों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित हो सके। श्री यादव ने एटलस ऑफ एलिफेंट रिजर्व ऑफ इंडिया के दूसरे संस्करण का भी विमोचन किया, जिसका उद्देश्य देश के सभी 33 हाथी रिजर्वों के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करना है।

 हाथी संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने के लिए पुरस्कार-

मंत्री महोदय ने हाथी संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने के लिए पुरस्कार विजेताओं को गज गौरव पुरस्कार प्रदान किया। प्रतिष्ठित गज गौरव पुरस्कार (1) अलेफनगर संयुक्त वन प्रबंधन समिति, पश्चिम बंगाल (2)  स्वर्गीय अरुण ठाकुर, ओडिशा के ढेंकनाल रेंज में सुरक्षा दस्ता में उनकी अनुकरणीय सेवाओं के लिए (3) श्री बी. पीताम्बरा गौड़ा, ओडिशा के कोरापुट सर्कल में रायगढ़ वन प्रभाग में हाथी दस्ते के प्रहरी, (4) श्री. दीपक शर्मा, वन रक्षक, सहायक गज यात्रा दल, महासमुंद वन मंडल, छत्तीसगढ़, और (5) डॉ. मिर्जा वसीम, पशु चिकित्सा अधिकारी, बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्री अश्विनी कुमार चौबे, राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री. प्रदीप कुमार अमात, मंत्री, एफई और सीसी, ओडिशा सरकार, वन महानिदेशक और विशेष सचिव श्री. चंद्र प्रकाश गोयल, अतिरिक्त महानिदेशक (पीटी एंड ई) और सदस्य सचिव (एनटीसीए) डॉ. सत्य प्रकाश यादव सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव, एफई एंड सीसी, ओडिशा सरकार सत्यब्रत साहू, ओडिशा के मुख्य वन्यजीव वार्डन श्री सुशील कुमार पोपली, राज्य वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न हाथी रेंज राज्यों के मुख्य वन्यजीव वार्डन, वन अधिकारी, विख्यात हाथी विशेषज्ञ और स्थानीय समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। विश्व हाथी दिवस समारोह के बाद श्री यादव की अध्यक्षता में हाथी परियोजना की 19वीं संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हाथी संरक्षण एवं प्रबंधन के सामने आने वाली वर्तमान चुनौतियों और विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को पूरी दुनिया में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है जिससे पृथ्वी की सबसे प्रतिष्ठित प्रजातियों में से एक का संरक्षण करने में मानव जाति की सामूहिक प्रतिज्ञा की पुष्टि की जा सके। भारत में, हाथियों को राष्ट्रीय विरासत पशु के रूप में देख जाता है और वे हमारी संस्कृति प्रमुख हिस्सा हैं।

 

*****

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2023 by PIB Delhiएमजी/एमएस/एके/एमबी/एसके(रिलीज़ आईडी: 1948157) आगंतुक पटल : 123

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देने वाली समाज सेविका निशा ने पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी पर अपनी धरती माँ को बचाने की जिम्मेदारी है जिससे की हमारी धरती माँ एक साफ़ और सुरक्षित जगह बन सके

पार्यावरण का अंधाधुंध दोहन रोको हम अनावश्यक रूप से पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग अंधाधुंध रूप से कर रहे हैं और बदले में हानिकारक रसायनों और प्रदूषण के अलावा कुछ भी नहीं दे रहे । ये परिणाम विश्वभर में पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म दे रहे हैं विडंबना है कि, मनुष्य अपनी धरती माँ को दूषित, प्रदूषित और अपूर्णीय क्षति पहुँचाने के कई कार्य करता है जैसे वनों की कटाई करता है , जैव विविधता का नुकसान पहुंचता है , वायु प्रदूषण करता है , जहरीले रसायनों के प्रवाह करके नदियों को प्रदूषित करता है , अपशिष्ट पदार्थों को फैलाकर गंदगी करता है , प्लास्टिक कचरा फैलाकर मिटटी की उपजाऊ क्षमता को कमजोर करता है , ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत का कमजोर करने वाली गतिविधियाँ करता है , भूमिगत जल तेल गैस भंडार और प्राकृतिक संसाधन जैसे खनिजों का उत्खनन करके भूगर्भीय संरचना , जहरीले गैसों का विकास , हवा में प्रदूषण , धुंध आदि को बढ़ाने का काम मनुष्य करता है |   विकसित देश वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के लिए अधिक जिम्मेदार हैं सोचिए कि क्या हम कभी भी ऐसे परिवेश में रहना पसंद करेंगे जो खराब या अस्वस्थ में हो स...