सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भूपेन्द्र यादव ने सतत वन प्रबंधन के एक साधन के रूप में जंगल की आग की रोकथाम, आग के बाद वनों की बहाली और वन प्रमाणन के महत्व पर जोर दिया

 

वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) में 40 देशों और 20 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से 80 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा श्रम और रोजगार मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने सतत वन प्रबंधन के लिए एक साधन के रूप में जंगल की आग की रोकथाम, आग के बाद की बहाली और वन प्रमाणन के महत्व पर जोर दिया।

 

वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में आयोजित वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) में अपने वीडियो संदेश में श्री यादव ने जोर देते हुए कहा कि जंगल की आग न केवल वनस्पतियों और जीवों को अपूरणीय क्षति पहुंचाती है, बल्कि वन क्षेत्र के आस-पास रहने वाले समुदायों की आजीविका को भी प्रभावित करती है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वनों के स्‍थायित्‍व को बढ़ावा देने के लिए वन प्रमाणन एक महत्वपूर्ण साधन है, जो विकासशील देशों में छोटे पैमाने के उत्पादकों के लिए विशेष रूप से कई चुनौतियाँ प्रस्तुत करता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी राष्ट्रीय वन प्रमाणन योजना शुरू की है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से एक सतत भविष्य, जो समान, न्यायसंगत और सुदृढ़ हो, के निर्माण के लिए काम करने का आह्वान किया।

उत्तराखंड सरकार के वन, भाषा और तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज अपने संबोधन में सभी सम्‍मानीय प्रतिनिधियों का "देवभूमि", उत्तराखंड में स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की पहलों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और कहा कि जंगल की आग की घटनाओं में कमी लाने के लिए, वन क्षेत्र के करीब रहने वाले समुदायों को सशक्त बनाना और उन्हें वन विभागों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करना एक ऐसी रणनीति रही है जिसे सफलता मिली है। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि वन निगरानी की एक व्‍यवस्‍था होने के नाते, वन प्रमाणन भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यह वैश्विक वन लक्ष्यों के अंतर्गत विशेष ध्‍यान का केन्‍द्र बिन्‍दु है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारंपरिक ज्ञान, प्रौद्योगिकी नवाचार और सामुदायिक भागीदारी के तौर-तरीकों के बारे में विचारों के आदान-प्रदान से सभी को लाभ होगा।

यूएनएफएफ की निदेशक सुश्री जूलियट बियाओ कौडेनौकपो ने कहा कि जंगल की आग का मुद्दा एक वैश्विक चिंता के रूप में गंभीर होता जा रहा है और इकोसिस्‍टम तथा समुदायों पर इनका हानिकारक प्रभाव, इस समस्‍या के समाधान की कार्रवाई को अनिवार्य बनाता है। सीएलआई के लिए दूसरा विषय वन प्रमाणन है, जो लंबे समय से चला आ रहा है। ये दोनों मुद्दें चर्चा के स्थायी विषय रहे हैं और इनका व्यावहारिक समाधान अब समय की मांग है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इकोसिस्‍टम पर जंगल की आग का प्रभाव अब और अधिक गंभीर हो गया है। उन्‍होंने कई हितधारकों की चुनौतियों और आगामी नियमों का उल्लेख किया और कहा कि इनपर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस सीएलआई का परिणाम बहुत महत्वपूर्ण है और यूएनएफएफ 19 के लिए कार्रवाई तथा सिफारिशों से जुड़े क्षेत्रों की पहचान करने की सामूहिक क्षमता में ही हमारी सफलता निहित होगी। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 26 से 28 अक्टूबर 2023 तक देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यूएनएफएफ) की मेजबानी के लिए पहल की है। खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और अंतर्राष्ट्रीय वन अनुसंधान संगठन (आईयूएफआरओ) के साथ-साथ भारत के प्रतिनिधियों तथा संगठनों सहित 40 देशों और 20 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 80 से अधिक प्रतिनिधि व्यक्तिगत और ऑनलाइन दोनों रूप से कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।  इस कार्यक्रम ने विश्व भर में सहभागिता को सक्षम बनाने के लिए एक मिश्रित, वास्तविक और ऑनलाइन प्रारूप अपनाया है।

यह ‘देश के नेतृत्‍व में पहल’ (कंट्री लेड इनिशिएटिव, सीएलआई) दो विषयगत क्षेत्रों: जंगल की आग/दावानलों और अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में इसकी रोकथाम तथा बहाली पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं और वन प्रमाणन तथा सतत वन प्रबंधन पर केंद्रित है। जंगल की आग/दावानल जैव विविधता, इकोसिस्‍टम सेवाओं, मानव कल्याण, आजीविका और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं पर गहरा प्रभाव डालती है। हाल के वर्षों में, जंगल की आग/दावानलों के परिमाण और अवधि में वृद्धि हुई है। तदनुसार, इसकी रोकथाम, इसके प्रभावों को कम करने और प्रभावित भूमि की बहाली पर स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग तथा कार्रवाई बढ़ाने की आवश्यकता है।

हाल के वर्षों में वन प्रमाणीनकरण पर निरंतर वैश्विक ध्यान बढ़ रहा है। 2020 और 2021 के बीच, प्रमाणित वन क्षेत्र में 27 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जिसमें मुख्य भूमिका यूरोप और उत्तरी अमेरिका की रही। यद्पि, विकासशील देशों और सीमांत वन प्रबंधकों को प्रमाणन प्रक्रिया में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस फोरम का उद्देश्य इन पहलुओं और व्यापार नियमों के साथ प्रमाणन प्रणालियों को संयोजित करने के पहलू पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

 इस फोरम में विषयगत क्षेत्रों पर दो दिनों के आदान-प्रदान की योजना बनाई गई है और गर्म होती दुनिया में आग के साथ कैसे रहना है, एकीकृत अग्नि प्रबंधन के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक नीतियां, हाल में विकसित ग्लोबल फायर मैनेजमेंट हब का सर्वोत्तम उपयोग कैसे करें और वन प्रमाणन तथा सतत वन प्रबंधन पर सत्रों के आयोजन किए जाएंगे। चर्चा के बाद प्रत्येक दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और तीसरे दिन राजाजी राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराया जाएगा।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के महानिदेशक ने प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक वानिकी से संबंधित मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने में इन बैठकों में सीएलआई और विचार-विमर्श के महत्व को साझा किया। उन्होंने जंगल की आग/दावानलों से जुड़े मुद्दों और सार्वजनिक स्वास्थ्य, आर्थिक कार्यकलाप और वन जैव विविधता पर इसके नकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत के वर्तमान परिदृश्य के बारे में भी चर्चा की, जहां 62 प्रतिशत से अधिक राज्य उच्च-तीव्रता वाले जंगल की आग से प्रभावित हैं और कैसे भारत ने अपने जंगल की आग निगरानी प्रणाली और आग पूर्वानुमान मॉडल में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ देश के प्रस्तावित वैश्विक सहयोग यानी गांधीनगर कार्यान्वयन रोडमैप और गांधीनगर सूचना मंच को साझा किया, जो जंगल की आग की बहाली और अवक्रमित भूमि के खनन से निपटने के लिए किए गए जी-20 विचार-विमर्श का निष्कर्ष था।

फोरम की बैठक में आज जंगल की आग/दावानलों की रोकथाम बढ़ाने वाली नीतियों और वैश्विक वन प्रबंधन केंद्र पर विभिन्न पैनल चर्चाएं हुईं। न्यूजीलैंड, मेडागास्कर, कोलंबिया, मोरक्को, भारत, पुर्तगाल, मलावी, बोत्सवाना, रूस, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, एफएओ, यूएनईपी, आईटीटीओ और आईयूएफआरओ सहित विभिन्न देशों त‍था अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। इसके बाद कई अन्य देशों और संगठनों ने सामुदायिक भागीदारी की भूमिका सहित रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन पर अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए। फोरम गुरुवार, 27 अक्टूबर, 2023 को दक्षिण अफ्रीका, रूस और भारत की देश-विशिष्ट प्रस्तुतियों के साथ वन प्रमाणन और सतत वन प्रबंधन पर परस्पर वार्ता के एक दौर को कवर करेगा। फोरम का परिणाम सह-अध्यक्षों द्वारा की गई चर्चाओं का सारांश होगा, जिसे विचार के लिए यूएनएफएफ के 19वें सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। यूएनएफएफ-19 का आयोजन मई 2024 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में किया जाएगा।

*****

एमजी/एमएस/एआरएम/जेके/एसकेजे/एसके/एसएसप्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2023 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 1971668) आगंतुक पटल : 109

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...