मेलानिस्टिक बाघ की उपस्थिति केवल ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में दर्ज की गई है।
अखिल भारतीय बाघ अनुमान के 2022 चक्र के अनुसार, सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में 16 बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जिनमें से 10 मेलेनिस्टिक टाइगर थे।
परिदृश्य स्तर पर स्रोत क्षेत्रों में टाइगर के पुनर्वास की दिशा में सक्रिय प्रबंधन के लिए एनटीसीए द्वारा एक मानक संचालन प्रक्रिया जारी की गई है। आनुवंशिक संरचना के आधार पर सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व की संरक्षण के लिए एक विशिष्ट आनुवंशिक समूह के रूप में पहचान की गई है। टाइगरों के संरक्षण, टाइगर और अन्य वन्यजीव संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने, आवास प्रबंधन, संरक्षण, पर्यावरण-विकास, मानव संसाधन विकास, स्वैच्छिक गांव स्थानांतरण के लिए सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के लिए केंद्रीय वन्यजीव आवासों के एकीकृत विकास (सीएसएस-आईडीडब्ल्यूएच) की चल रही केंद्र प्रायोजित योजना के तहत वित्तीय सहायता टाइगर रिज़र्व के वार्षिक संचालन के अनुसार स्वीकृत की जाती है जो वैधानिक टाइगर संरक्षण योजना से निर्गत होती है।
सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व को पिछले पांच वर्षों के दौरान जारी किए गए धन का विवरण इस प्रकार है: -
(लाख रूपये में)
क्र.सं. |
टाइगर रिजर्व (राज्य) |
2018-19 |
2019-20 |
2020-21 |
2021-22 |
2022-23 |
1. |
सिमिलिपाल (ओडिशा) |
650.88 |
660.53 |
539.39 |
766.06 |
659.82 |
यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
****
एमजी/एआर/आईपीएस/एचबीप्रविष्टि तिथि: 21 DEC
2023 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 1989337) आगंतुक पटल : 147