सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग पहल से पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय साफ-सफाई और स्वच्छता सुविधाओं के साथ भारत के बढ़ते पर्यटन उद्योग में बदलाव आएगा और स्थायी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

IMG_256

हमारे देश के आतिथ्य दूत के रूप में सभी पर्यटक सुविधा केन्द्रों को हमारे पर्यटक स्थलों के सौंदर्य और स्वच्छता स्तर को बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री"स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिर्फ एक मान्यता नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन उद्योग को संवारने की प्रतिबद्धता है"मध्य प्रदेश के मढ़ई में बाइसन रिसॉर्ट्स ने प्रथम पांच स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रमाण पत्र प्राप्त किया

भारत के बढ़ते पर्यटन उद्योग में स्वच्छता प्रथाओं में बदलाव लाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग (एसजीएलआर) पहल शुरू की है। यह दूरदर्शी कार्यक्रम पर्यटकों के लिए विश्व स्तरीय साफ-सफाई और स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जोर के अनुरूप है, जो स्वच्छ और अधिक टिकाऊ पर्यटन प्रथाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी पर्यटन स्थलों पर सौंदर्य और स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने के लिए सभी पर्यटक सुविधाओं का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के आतिथ्य और विकास के दूत के रूप में, हमारे सभी पर्यटक सुविधाओं को हमारे पर्यटक स्थलों के सौंदर्य और स्वच्छता स्तर को बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए। श्री शेखावत ने आगे कहा कि उत्तरदायी स्वच्छता की वांछित दिशा में अपने निवेश के साथ आतिथ्य क्षेत्र पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करने में सक्षम होगा और इसके साथ ही अपना ब्रांड वैल्यू भी बढ़ाएगा।

IMG_256

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम के मध्य मढ़ई में स्थित बाइसन रिसॉर्ट्स ने पहले पांच स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रमाणपत्र प्राप्त करके अग्रणी स्थान हासिल किया है। यह सम्मान जिम्मेदार पर्यटन प्रथाओं के प्रति रिसॉर्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और पर्यटन उद्योग के लिए एक सराहनीय मिसाल कायम करता है। केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'एक्स' पर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए स्वच्छता मानकों को बढ़ाने के प्रति समर्पण के लिए बाइसन रिसॉर्ट्स की सराहना की।

Image

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जिम्मेदार पर्यटन की सकारात्मक छवि में योगदान करते हुए बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने में आतिथ्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश के आतिथ्य और विकास के दूत के रूप में बाइसन रिसॉर्ट्स जिम्मेदार पर्यटन की भावना का उदाहरण है। स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिर्फ एक मान्यता नहीं, बल्कि हमारे पर्यटन उद्योग को संवारने की प्रतिबद्धता है। पेयजल और स्वच्छता विभाग की सचिव सुश्री विनी महाजन ने कहा कि बाइसन रिसॉर्ट्स को मिला यह सम्मान सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अन्य पर्यटक सुविधाओं के लिए पर्यटन स्थलों के सौंदर्य और स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल होने के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। स्वच्छ भारत मिशन और एसजीएलआर में प्रगति के मौजूदा प्रवृत्ति को देखते हुए, अभी हमारे पास पर्यटन क्षेत्र की छवि को फिर से परिभाषित करने की क्षमता है।

"आतिथ्य सुविधाओं में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग पर राष्ट्रीय पायलट" का शुभारम्भ जम्मू और कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम और असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में किया गया था। इस दौरान विभिन्न होटलों, रिसॉर्ट्स और होमस्टे मालिकों के साथ ओरिएंटेशन और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। लखनऊ में जनवरी 2024 में एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान अनावरण की गई एसजीएलआर पुस्तिका सतत विकास को बढ़ावा देने और विश्व स्तरीय स्वच्छता मानकों को सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध प्रतिष्ठानों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है।

एसजीएलआर पहल मिशन लाइफ (एलआईएफई) के तहत ट्रैवल फॉर लाइफ (टीएफएल) कार्यक्रम के अनुरूप है, जो टिकाऊ पर्यटन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देती है। एसजीएलआर कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटकों और व्यवसायों दोनों को प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए आर्थिक रूप से व्यवहार्य, जिम्मेदार और सुदृढ़ पर्यटन उद्योग विकसित करना है।

***

एमजी/एआर/एके/एमएस प्रविष्टि तिथि: 02 MAR 2024 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2010912) आगंतुक पटल : 95

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...