सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहाः बायोमैन्युफैक्चरिंग और बायो-फाउंड्री भारत की भविष्य की जैव अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी और "हरित विकास" को बढ़ावा देगी

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003QRX1.jpg  

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के तहत नीतिगत बदलाव के बाद, जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और जैव स्टार्ट-अप को प्राथमिकता दी गई है और ये अपनी ओर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहे हैः डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 17वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय बायोक्यूरेशन सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने 3 डेटा सबमिशन पोर्टल के अलावा, जीवन विज्ञान शोधकर्ताओं के लिए क्लाउड-आधारित कम्प्यूटेशनल केंद्र, 'आईसीई'-एकीकृत कंप्यूटिंग पर्यावरण, का शुभारंभ किया, "भारत पिछले 10 वर्षों में 50 से बढ़कर लगभग 6,000 बायो-स्टार्टअप तक पहुंच गया है": डॉ. जितेंद्र सिंहभारत ने हीमोफीलिया ए (FVIII कमी) के लिए जीन थेरेपी का पहला मानव नैदानिक परीक्षण आयोजित किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि बायोमैन्युफैक्चरिंग और बायो-फाउंड्री भारत की भविष्य की जैव अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगी और "हरित विकास" को बढ़ावा देगी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात हरियाणा के फरीदाबाद में क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) में भारतीय जैविक डेटा केंद्र (आईबीडीसी) द्वारा आयोजित 17वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय बायोक्यूरेशन सम्मेलन (एआईबीसी-2024) का उद्घाटन करते कही।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नीतिगत बदलाव के बाद, जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान और जैव स्टार्टअप को प्राथमिकता दी गई है और अब इसने अग्रणी भूमिका का रूप ले लिया है।" डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "भारत के वैश्विक विजन को अमली जामा पहनाने को ध्यान में रखते हुए, हालिया 'वोट-ऑन-अकाउंट' में बायोमैन्युफैक्चरिंग और बायो-फाउंड्री को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष योजना की परिकल्पना की गई है।"

उन्होंने कहा, यह योजना आज के उपभोग्य विनिर्माण प्रतिमान को पुनर्योजी सिद्धांतों पर आधारित प्रतिमान में बदलने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि यह बायो-स्टार्ट-अप और जैव-अर्थव्यवस्था को अनुपूरित करने के लिए बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर, बायो-प्लास्टिक, बायो-फार्मास्यूटिकल्स और बायो-एग्री-इनपुट जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रदान करेगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020XFY.jpg

 इस अवसर पर, डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीवन विज्ञान शोधकर्ताओं के लिए क्लाउड-आधारित कम्प्यूटेशनल केंद्र, 'आईसीई'-एकीकृत कंप्यूटिंग पर्यावरण, का शुभारंभ किया। आईसीई पूरे देश में उपलब्ध एक समर्पित सुपरकंप्यूटिंग एनवायरनमेंट है और इसका उद्देश्य जीनोमिक डेटा के भंडारण, पुनर्प्राप्ति और विश्लेषण के लिए एक क्लाउड एनवायरनमेंट बनाना है।डॉ. जितेंद्र सिंह ने 3 डेटा सबमिशन पोर्टल का भी शुभारंभ कियाः 1. इंडियन न्यूक्लियोटाइड डेटा आर्काइव-कंट्रोल्ड एक्सेस (INDA-CA) पोर्टल 2. इंडियन क्रॉप फिनोम डेटाबेस पोर्टल, और 3. इंडियन मेटाबोलोम डेटा आर्काइव पोर्टल।

भारत में होने वाले पहले बायोक्यूरेशन सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के लिए पहला डीएनए-वैक्सीन विकसित किया था। वैक्सीन को विकासित करने की क्षमता में विश्व, भारत की प्रगति को स्वीकार करता है, जो कि कोविड महामारी के दौरान साबित हुई और निवारक स्वास्थ्य सेवा में एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में भारत की सराहना हुई।मंत्री महोदय ने यह भी साझा किया कि भारत ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के लिए अपना पहला टीका बना रहा है, जिसे सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्कूल जाने वाली सभी किशोरियों को लगाया जाएगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में, भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2014 में 10 अरब डॉलर से 13 गुना बढ़कर 2024 में 130 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत को अब दुनिया के शीर्ष 12 जैव प्रौद्योगिकी स्थलों में से एक माना जा रहा है। डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा, "भारत पिछले 10 वर्षों में 50 से बढ़कर लगभग 6,000 बायो-स्टार्टअप तक पहुंच गया है।"

डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत में जैव प्रौद्योगिकी की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह जैव-प्रौद्योगिकी के लिए सबसे अच्छा समय है।" उन्होंने कहा, “भारत के पास जैव संसाधनों की एक विशाल संपदा है, एक असंतृप्त संसाधन जो दोहन की प्रतीक्षा कर रहा है और विशेष रूप से विशाल जैव विविधता और हिमालय में अद्वितीय जैव संसाधनों के कारण जैव प्रौद्योगिकी के मामले में एक लाभ की स्थिति में है। फिर 7,500 किलोमीटर लंबी तटरेखा है और पिछले साल हमने डीप सी मिशन की शुरुआत की थी, जो समुद्र के नीचे से जैव विविधता को निकालने जा रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में मूल्यवर्धन को जैव-अर्थव्यवस्था, नीली अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था के माध्यम से हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत कुछ क्षेत्रों में न केवल विश्व के बराबर है, बल्कि कई क्षेत्रों में उससे आगे भी है। इस सम्मेलन में जैव-प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश गोखले, आरसीबी के कार्यकारी निदेशक डॉ. अरविंद साहू, डीबीटी की सलाहकार डॉ. सुचिता निनावे तथा विश्व भर के विदेशी प्रतिनिधि और वैज्ञानिक उपस्थित थे।

***

एमजी/एआर/आईएम/एसके प्रविष्टि तिथि: 06 MAR 2024 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2012021) आगंतुक पटल : 40

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देने वाली समाज सेविका निशा ने पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी पर अपनी धरती माँ को बचाने की जिम्मेदारी है जिससे की हमारी धरती माँ एक साफ़ और सुरक्षित जगह बन सके

पार्यावरण का अंधाधुंध दोहन रोको हम अनावश्यक रूप से पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग अंधाधुंध रूप से कर रहे हैं और बदले में हानिकारक रसायनों और प्रदूषण के अलावा कुछ भी नहीं दे रहे । ये परिणाम विश्वभर में पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म दे रहे हैं विडंबना है कि, मनुष्य अपनी धरती माँ को दूषित, प्रदूषित और अपूर्णीय क्षति पहुँचाने के कई कार्य करता है जैसे वनों की कटाई करता है , जैव विविधता का नुकसान पहुंचता है , वायु प्रदूषण करता है , जहरीले रसायनों के प्रवाह करके नदियों को प्रदूषित करता है , अपशिष्ट पदार्थों को फैलाकर गंदगी करता है , प्लास्टिक कचरा फैलाकर मिटटी की उपजाऊ क्षमता को कमजोर करता है , ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत का कमजोर करने वाली गतिविधियाँ करता है , भूमिगत जल तेल गैस भंडार और प्राकृतिक संसाधन जैसे खनिजों का उत्खनन करके भूगर्भीय संरचना , जहरीले गैसों का विकास , हवा में प्रदूषण , धुंध आदि को बढ़ाने का काम मनुष्य करता है |   विकसित देश वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के लिए अधिक जिम्मेदार हैं सोचिए कि क्या हम कभी भी ऐसे परिवेश में रहना पसंद करेंगे जो खराब या अस्वस्थ में हो स...