सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पराली जलाने से होने वाला वायु प्रदूषण

 आलेख: पराली दहन का सही निदान - Article Solution of Parali

पराली जलाने से होने वाला वायु प्रदूषण

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए फसल अवशेष प्रबंधन को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक के रूप में पहचाना है। इस मामले में, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश (यूपी), राजस्थान की राज्य सरकारों, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली सरकार, एनसीआर राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) एवं और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आदि जैसे विभिन्न ज्ञान संस्थान सदृश अन्य हितधारकों के साथ बैठकों की श्रृंखला में विचार-विमर्श किया गया। इन बैठकों के आधार पर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा पराली जलाने की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक रूपरेखा विकसित की गई है।

  पराली जलाने की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए रूपरेखा सीएक्यूएम निर्देश दिनांक 10.06.2021 के माध्यम से जारी की गई थी और वर्ष 2021, 2022 और 2023 से सीख के आधार पर, पंजाब, हरियाणा और यूपी (एनसीआर जिलों) के लिए कार्य योजनाओं को और अधिक संशोधित किया गया है तथा 2024 के दौरान आगामी धान की फसल के मौसम के लिए इसे अद्यतन किया गया जिसमें पराली के इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन के लिए विभिन्न उपाय और सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियों और प्रवर्तन तंत्र पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 12.04.2024 को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के मुख्य सचिवों को "2024 में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अद्यतन/संशोधित कार्य योजना के कार्यान्वयन और समीक्षा" के लिए वैधानिक निर्देश जारी किए हैं।

सीएक्यूएम के उपरोक्त निर्देश के अंतर्गत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों को अन्य बातों के साथ-साथ 2024 के दौरान धान की पराली जलाने की पूर्ण समाप्ति सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित करते हुए संबंधित संशोधित कार्य योजनाओं को अक्षरश: प्रभावी ढंग से लागू करने की सलाह दी गई है:

i.राज्य के सभी खेतों/किसानों को कवर करने के लिए धान की पराली के प्रबंधन के पहचाने गए साधनों (सीआरएम मशीनरी, जैव अपचायक अनुप्रयोग  (बायोडीकंपोजर एप्लिकेशन) आदि के माध्यम से इन-सीटू प्रबंधन, ईंधन / फीडस्टॉक के रूप में एक्स-सीटू प्रबंधन) की पूरी मैपिंग।

ii.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी)/ कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ)/फार्म बैंकों आदि में मशीनों की उपलब्धता और आवंटन की समीक्षा।

iii.सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की संख्या में वृद्धि तथा उनके पास उचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

iv.वर्ष 2024 के लिए व्यक्तियों/सीएचसी द्वारा सभी पहचानी गई नई सीआरएम मशीनों की खरीद जुलाई-अगस्त 2024 तक पहले से सुनिश्चित करना।

v.गरीब और सीमांत किसानों को ऐसी मशीनों की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित करते हुए, सीएचसी/एफपीओ/फार्म बैंकों आदि के पास उपलब्ध मशीनरी का अनुकूलन और उपयोग बढ़ाना।

vi.ग्राम/ब्लॉक स्तरीय टीमों/अधिकारियों द्वारा निगरानी के अलावा, सीएचसी/एफपीओ/फार्म बैंकों आदि में मशीनों के उपयोग के लिए आईटी/वेब आधारित निगरानी तंत्र स्थापित किया जाएगा।

vii.पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आईईसी/संवेदनशीलता गतिविधियों को जारी रखना और बढ़ाना।

viii.सख्त निगरानी और प्रवर्तन कार्यों के लिए नोडल/क्लस्टर/ग्राम स्तर के अधिकारियों की समय पर नियुक्ति और प्रतिनियुक्ति।

ix.मानक इसरो प्रोटोकॉल के अनुसार उन खेतों/क्षेत्रों के पिन-पॉइंटिंग और निरीक्षण के लिए तंत्र जहां धान का पुआल जलाया जाता है, यदि कोई हो और ऐसे फार्म रिकॉर्ड में रेड-एंट्री/जवाबदेही सुनिश्चित करना, जिसमें निर्धारित ईसी की बहाली और वसूली शामिल है।

x.राज्य सरकार/जिला प्रशासन में विभिन्न स्तरों पर रूपरेखा/राज्य विशिष्ट कार्य योजना के कार्यान्वयन की लगातार समीक्षा करना और कड़ी निगरानी करना।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटी) और राजस्थान राज्य सरकार को भी आगामी फसल सीजन के दौरान धान की पराली जलाने की घटनाओं को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में हर संभव प्रयास करने की सलाह दी गई है।

इसके अतिरिक्त, सीएक्यूएम द्वारा निर्देशित, इसरो ने फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की रिकॉर्डिंग और निगरानी के लिए आईएआरआई सहित प्रमुख हितधारकों के परामर्श से 16.08.2021 को जारी एक मानक प्रोटोकॉल विकसित किया, जो आग की घटनाओं/गणनाओं के विविध मूल्यांकन से बचाएगा।

कृषि अवशेष जलाने की रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में सीएक्यूएम द्वारा विकसित ढांचे में बायोमास/धान के भूसे की प्रभावी और निरंतर आपूर्ति एक महत्वपूर्ण घटक है। इस उद्देश्य से, "एक्स-सीटू" पराली प्रबंधन के लिए कुशल और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को सलाह जारी की गई थी।

लगातार प्रयासों से, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) बुलेटिन के अनुसार, 2023 के दौरान धान के अवशेष जलाने की घटनाओं में पंजाब में 27% और हरियाणा में 37% की कुल कमी देखी गई।

धान अवशेष जलाने की घटनाएँ (30 नवंबर, 2023 तक)

पंजाब

हरियाणा

कुल

(दिल्ली और राजस्थान के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र वाले जिलों सहित)

2021

2022

2023

2021

2022

2023

2021

2022

2023

71304

49922

36663

(2022 पर -27% सहित )

6987

3661

2303

(2022 पर-37%)

78550

53792

39186

(2022 पर 27%)

धान के भूसे के फीडस्टॉक पर आधारित एक वाणिज्यिक दूसरी पीढ़ी (2जी) का इथेनॉल संयंत्र इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा पानीपत (हरियाणा) में स्थापित किया गया है। यह संयंत्र 10 अगस्त 2022 को राष्ट्र को समर्पित किया गया है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी/एआर/एसटी/एसएस  प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2024 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2035354) आगंतुक पटल : 84

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान देने वाली समाज सेविका निशा ने पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम सभी पर अपनी धरती माँ को बचाने की जिम्मेदारी है जिससे की हमारी धरती माँ एक साफ़ और सुरक्षित जगह बन सके

पार्यावरण का अंधाधुंध दोहन रोको हम अनावश्यक रूप से पर्यावरण के संसाधनों का उपयोग अंधाधुंध रूप से कर रहे हैं और बदले में हानिकारक रसायनों और प्रदूषण के अलावा कुछ भी नहीं दे रहे । ये परिणाम विश्वभर में पर्यावरणीय समस्याओं को जन्म दे रहे हैं विडंबना है कि, मनुष्य अपनी धरती माँ को दूषित, प्रदूषित और अपूर्णीय क्षति पहुँचाने के कई कार्य करता है जैसे वनों की कटाई करता है , जैव विविधता का नुकसान पहुंचता है , वायु प्रदूषण करता है , जहरीले रसायनों के प्रवाह करके नदियों को प्रदूषित करता है , अपशिष्ट पदार्थों को फैलाकर गंदगी करता है , प्लास्टिक कचरा फैलाकर मिटटी की उपजाऊ क्षमता को कमजोर करता है , ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत का कमजोर करने वाली गतिविधियाँ करता है , भूमिगत जल तेल गैस भंडार और प्राकृतिक संसाधन जैसे खनिजों का उत्खनन करके भूगर्भीय संरचना , जहरीले गैसों का विकास , हवा में प्रदूषण , धुंध आदि को बढ़ाने का काम मनुष्य करता है |   विकसित देश वैश्विक पर्यावरणीय समस्याओं के लिए अधिक जिम्मेदार हैं सोचिए कि क्या हम कभी भी ऐसे परिवेश में रहना पसंद करेंगे जो खराब या अस्वस्थ में हो स...