सरकार ने देश में दूसरी पीढ़ी (2जी) बायोइथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए “प्रधानमंत्री जी-वन (जैव ईंधन-वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण) योजना” को अधिसूचित किया है।
बायो-इथेनॉल संयंत्रों की स्थापना
सरकार ने देश में दूसरी पीढ़ी (2जी) बायोइथेनॉल परियोजनाओं की स्थापना हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए “प्रधानमंत्री जी-वन (जैव ईंधन-वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण) योजना” को अधिसूचित किया है। यह कदम पेट्रोकेमिकल रूट और अन्य फीडस्टॉक्स सहित सेल्यूलोसिक और लिग्नोसेल्यूलोसिक बायोमास का उपयोग करके 2जी बायो-इथेनॉल संयंत्र की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया है।
इस योजना के तहत, छह वाणिज्यिक 2जी बायो-इथेनॉल संयंत्रों और चार प्रदर्शन 2जी बायो-इथेनॉल संयंत्रों को मंजूरी दी गई है। इनका विवरण निम्नलिखित है:
क्रम सं. |
राज्य |
ज़िला |
इकाइयां |
परियोजना का प्रकार |
1. |
हरियाणा |
पानीपत |
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड. |
व्यावसायिक |
2. |
ओडिशा |
बरगढ़ |
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड. |
व्यावसायिक |
3. |
पंजाब |
बठिंडा |
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड. |
व्यावसायिक |
4. |
असम |
नुमालीगढ़ |
नुमालीगढ़ रिफाइनरीज लिमिटेड |
व्यावसायिक |
5. |
कर्नाटक |
दावणगेरे |
मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड |
व्यावसायिक |
6. |
आंध्र प्रदेश |
नांदयाल |
आरसीपीएल |
व्यावसायिक |
7. |
हरियाणा |
पानीपत |
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड. |
प्रदर्शन |
8. |
बिहार |
सागौली |
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड. |
प्रदर्शन |
9. |
महाराष्ट्र |
सांगली |
लिग्नोपुरा एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड |
प्रदर्शन |
10. |
कर्नाटक |
समीरवाडी |
गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड |
प्रदर्शन |
आईओसीएल द्वारा हरियाणा के पानीपत में स्थापित 2जी बायो-इथेनॉल संयंत्र 10 अगस्त, 2022 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। बठिंडा, बरगढ़ और नुमालीगढ़ में वाणिज्यिक बायो-इथेनॉल संयंत्र निर्माण के उन्नत चरणों में हैं।
आईओसीएल ने हरियाणा के पानीपत में तीसरी पीढ़ी का बायो-इथेनॉल संयंत्र भी स्थापित किया है।यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
******
एमजी/एआर/आरके/डीए प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2024 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2038651) आगंतुक पटल : 75