सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तमिलनाडु की झील से मिले जलवायु संबंधी रिकॉर्ड संरक्षण और जैव विविधता रणनीतियों को सक्षम बना सकते हैं

एक नए अध्ययन में प्रायद्वीपीय भारत के सबसे विस्तृत जलवायु अभिलेखों में से एक का  खुलासा हुआ है जो तमिलनाडु के शिवगंगा के बाहरी क्षेत्र में स्थित साधारण-सी कोंडागई अंतर्देशीय झील के नीचे संरक्षित है।

तमिलनाडु के आंतरिक हिस्‍सों में मल्‍टी प्रॉक्‍सी झील रिकॉर्डस कमी रही है, जबकि ये क्षेत्र उत्‍तर पूर्वी मानसून के प्रति बेहद संवेदनशील है। कोंडागई झील, जो कीलाडी के निकट स्थित है, एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है। कीलाडी संगम काल की एक परिष्कृत शहरी सभ्यता के साक्ष्यों के लिए प्रसिद्ध है, जो संभवत: छठी शताब्दी ईसा पूर्व (या उससे भी पहले) की है। ये खोज तमिल इतिहास को सदियों पीछे ले जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्राचीन बस्तियों में स्थित यह झील अतीत में मानसून की परिवर्तनशीलता, इकोसिस्‍टम की प्रतिक्रियाएं और मानव निवास के साथ उनके संबंधों को समझने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करती है।

लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी), जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक स्वायत्त संस्थान है, के शोधकर्ताओं ने एक मीटर से थोड़े गहरे तलछट प्रोफाइल की खुदाई की। उन्‍होंने समय के विभिन्‍न हिस्‍सों को दर्शाने वाले 32 नमूने एकत्र किया। स्थिर समस्थानिक विश्लेषण, पराग अध्ययन, कण आकार माप और रेडियोकार्बन डेटिंग जैसी तकनीकों के संयोजन का उपयोग करके उन्होंने अतीत की वर्षा, वनस्पति, झील स्तर और बाढ़ की घटनाओं का असाधारण सटीकता के साथ पुनर्निर्माण किया।

तमिलनाडु के अंतर्देशीय क्षेत्र से उत्तर होलोसीन काल की जलवायु और झील-इकोसिस्‍टम गतिकी के इस पहले उच्च-रिज़ॉल्यूशन, मल्टीप्रॉक्सी पुनर्निर्माण के माध्यम से होलोसीन पत्रिका में प्रकाशित शोध ने लगभग पिछले 4,500 वर्षों में तीन अलग-अलग जलवायु चरणों की पहचान की है। इसने 4.2 हजार वर्ष पहले की शुष्क घटना, 3.2 हजार वर्ष पहले के शुष्क चरण और रोमन उष्‍ण काल का दस्तावेजीकरण किया है और इस क्षेत्र में मानसून की परिवर्तनशीलता, झील जल-विज्ञान और मानव गतिविधियों से उनके प्रत्यक्ष संबंधों को स्थापित किया है।

चित्र 1 : पांडुलिपि का ग्राफिकल सार

मानसून के 4,500 वर्षों के व्यवहार का पुनर्निर्माण करके यह शोध एक दीर्घकालिक जलवायु आधार प्रदान करता है। ये क्षेत्रीय जलवायु पूर्वानुमान को मजबूत करने और भविष्य के सूखे और अत्यधिक वर्षा जैसी घटनाओं का अनुमान लगाने में मदद करता है। तमिलनाडु जैसे जलवायु-संवेदनशील क्षेत्र में मानसून पूर्वानुमान मॉडल को बेहतर बनाने के लिए ऐसा ऐतिहासिक संदर्भ अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इन निष्कर्षों से शिवगंगा और मदुरै जैसे सूखाग्रस्त जिलों में जल संसाधन प्रबंधन को भी प्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलता है । झील के जलस्तर में पिछले उतार-चढ़ाव, गाद प्रवाह और जल विज्ञान संबंधी परिवर्तनों की जानकारी टिकाऊ जलाशय पुनर्स्थापन और भूजल पुनर्भरण योजना, तालाबों के पुनर्वास और जलवायु-अनुकूल कृषि जल उपयोग में मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह उन क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो मानसून पर निर्भर जल प्रणालियों पर अत्यधिक निर्भर हैं।

प्राचीन बाढ़ निक्षेपों, स्थलीय तलछट प्रवाह और भूमि अस्थिरता के चरणों की पहचान करके यह अध्ययन जोखिम संबंधी मानचित्रण और आपदा तैयारियों में योगदान देता है। अधिकारी इन संकेतों का उपयोग वैगई बेसिन में बाढ़, जलमार्ग परिवर्तन और भूमि क्षरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों को पहचानने के लिए कर सकते हैं।

चित्र 2: (ए) तमिलनाडु के खोंडागई झील (केएलडी) का अध्ययन मानचित्र,

 जिसमें अध्ययन स्थल के आसपास के भू-उपयोग और भू-आवरण के साथ भू-आकृति का विवरण दर्शाया गया है। (बी) तमिलनाडु के खोंडागई जिले में 1901 से 2020 ईस्वी तक की औसत मासिक वर्षा का डेटा केएनएमआई क्लाइमेटिक एक्सप्लोरर https://climexp.knmi.nl/start.cgi से ऑनलाइन प्राप्त किया गया है। (सी) गूगल अर्थ इमेजरी में अध्ययन स्थल, प्राचीन जलमार्गों का स्थान और वैगई नदी बेसिन में स्थित ऑक्स-बो झीलें दिखाई गई हैं। (डी) केके' अनुदिश अनुप्रस्थ काट, जिसमें टी0 सक्रिय जलमार्ग और टी1 नदी का मार्ग तथा वैगई नदी के पेलियो-चैनल का स्थान दर्शाया गया है। (ई) खोंडागई दफन स्थल।

यह शोध पुरातत्व और सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण रूप से लाभकारी है। कीलाडी बस्ती के निकट स्थित कोंडागई झील का पर्यावरणीय इतिहास इस बात की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है कि प्राचीन समाजों ने जलवायु परिवर्तनशीलता, जल संकट और पारिस्थितिक दबावों के अनुरूप कैसे अनुकूलन किया। इससे पुरातात्विक व्याख्या, संरक्षण रणनीतियों और क्षेत्रीय धरोहर नियोजन को मजबूती मिलती है।

पारिस्थितिक दृष्टिकोण से यह कार्य जलीय उत्पादकता, ऑक्सीजन की स्थिति और कार्बनिक पदार्थों के स्रोतों में दीर्घकालिक परिवर्तनों का दस्तावेजीकरण करके आर्द्रभूमि और झीलों के पुनर्स्थापन के लिए एक वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है। इससे साक्ष्य-आधारित संरक्षण और जैव विविधता रणनीतियां तैयार करने में सहायता मिल सकती है।

प्रकाशन लिंक: https://doi.org/10.1177/09596836251378011

***

पीके/केसी/आईएम/ओपी प्रविष्टि तिथि: 15 JAN 2026 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2215010) आगंतुक पटल : 853

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...