सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय वन्यजीव संस्थान में डॉल्फिन बचाव एम्बुलेंस, जलीय जीवन निगरानी केंद्र और संरक्षण परियोजनाओं का शुभारंभ.मीठे जल के संरक्षण की दिशा में नई पहल

जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने नमामि गंगा मिशन के अंतर्गत जलीय जैव विविधता संरक्षण की महत्वपूर्ण पहलों का उद्घाटन किया

केद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने सरकार की नदियों को केवल जलमार्ग के रूप में नहीं, बल्कि जीवन-सहायक इकोसिस्‍टम के रूप में संरक्षित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नदी के स्वास्थ्य का सच्चा सूचक जलीय जैव विविधता का फलना-फूलना है। उन्‍होंने देहरादून स्थित भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) में नमामि गंगा मिशन के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण और दूरगामी पहलों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्री पाटिल ने नदी पुनर्जीवन और जलीय जीवन संरक्षण पर केंद्रित नई और उन्नत परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार रुहेल्ला, भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डॉ. गोविंद सागर भारद्वाज और स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन के महानिदेशक श्री राजीव कुमार मित्तल सहित वरिष्ठ अधिकारी, शोधकर्ता, संरक्षण विशेषज्ञ और छात्र उपस्थित थे।

नमामि गंगा कार्यक्रम ने जलीय जैव विविधता संरक्षण के लिए अध्ययन, अनुसंधान और नीतिगत सहायता हेतु एक समर्पित केंद्र विकसित करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ साझेदारी की है। जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने राष्ट्र को समर्पित इस केंद्र का उद्घाटन किया। गंगा और अन्य नदियों में जलीय जीवन की निगरानी और संरक्षण के लिए एक संगठित और उन्नत संस्थागत ढांचे के तहत यह निगरानी केंद्र स्थापित किया गया है।

यह निगरानी केंद्र आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और डेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया के माध्यम से जलीय प्रजातियों की निगरानी, ​​संरक्षण और दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करेगा। भविष्य में, यह नीति निर्माण, अनुसंधान और संरक्षण रणनीतियों में मार्गदर्शक भूमिका निभाएगा। निगरानी केंद्र में जल और प्रजातियों से नमूने लेने और हॉटस्पॉट की पहचान करने के लिए एक इकोटॉक्सिकोलॉजी, एक्वेटिक इकोलॉजी और एक विशेष इकोलॉजी प्रयोगशाला है। निगरानी केंद्र में पारिस्थितिकी तंत्र में सूक्ष्म प्लास्टिक की पहचान के लिए एक माइक्रोप्लास्टिक प्रयोगशाला भी है।

कार्यक्रम के दौरान टर्टल सर्वाइवल एलायंस इंडिया (टीएसएएफआई) की डॉल्फिन रेस्क्यू एम्बुलेंस का उद्घाटन किया गया, जिससे डॉल्फिन संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। यह एम्बुलेंस गंगा डॉल्फिनों के लिए शीघ्र, संवेदनशील और वैज्ञानिक रूप से सुसज्जित जीवन रक्षक सहायता प्रदान करेगी। श्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि गंगा डॉल्फिन नदी के स्वास्थ्य का एक संवेदनशील संकेतक है और यह पहल जलीय जीवन की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता और तत्परता को दर्शाती है। यह एम्बुलेंस डॉल्फिन संरक्षण और बचाव में एनएमसीजी का एक बड़ा प्रयास है और भारत के राष्ट्रीय जलीय जीवों के संरक्षण में सहायक होगी।

श्री सी.आर. पाटिल ने वर्ल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के शोधकर्ताओं और एमएससी छात्रों से भी बातचीत की। नमामि गंगा कार्यक्रम के तत्वावधान में, डब्ल्यूआईआई ने मीठे जल के संरक्षण में दो वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें छात्रों को विज्ञान, क्षेत्र कार्य और नीतिगत अध्ययनों के माध्यम से भारत की नदियों, आर्द्रभूमि और मीठे जल के पारिस्थितिकी तंत्र को समझने और संरक्षित करने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे भविष्य के संरक्षणवादियों को नदी पुनर्स्थापन, जैव विविधता और सतत जल प्रबंधन के लिए तैयार किया जा सके। श्री सी.आर. पाटिल ने इस विशिष्ट पाठ्यक्रम को चुनने और नदी संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रति समर्पित रहने के लिए छात्रों की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने भारतीय वन्यजीव संस्थान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को समर्पित वृक्षारोपण अभियान चलाया। वृक्षारोपण नमामि गंगा कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग है और समग्र नदी इकोसिस्‍टम के संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस कार्यक्रम के दौरान बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी (बीएनएचएस) द्वारा भारतीय स्किमर संरक्षण परियोजना की शुरुआत की गई। इस पहल के माध्यम से गंगा नदी के तटीय क्षेत्रों में दुर्लभ पक्षी प्रजातियों के संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों को एक संरचित और व्यवस्थित रूप दिया गया है। यह परियोजना इस बात पर बल देती है कि नदी संरक्षण केवल जल या जलीय प्रजातियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह नदी के संपूर्ण इकोसिस्‍टम के संतुलित संरक्षण की ओर निरंतर विकसित हो रहा है। ये प्रजातियाँ न केवल नदी के स्वास्थ्य का सूचक हैं, बल्कि हमारे जल संसाधनों की समृद्धि का प्रतीक भी हैं। निर्बाध प्रवाह, स्वच्छता और जैव विविधता संरक्षण को समान महत्व देते हुए इस मिशन ने एक बहुआयामी, वैज्ञानिक और एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया है।

केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने टीएसएएफआई की कछुआ संरक्षण परियोजना के पहले चरण की सफलता पर प्रकाश डाला और कहा कि कछुए नदी प्रणालियों के मूक प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं और उनकी उपस्थिति नदी की स्वच्छता और पारिस्थितिक संतुलन का संकेत है। इस परियोजना ने यह दर्शाया है कि वैज्ञानिक पुनर्प्रवेश, निरंतर निगरानी और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से लुप्तप्राय प्रजातियों का पुनरुद्धार किया जा सकता है। पुनर्वनीकरण और जनसंख्या पुनर्प्राप्ति घटक के तहत, परियोजना ने कई राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल कीं। मध्य यमुना में  पाले गए 15 चित्रा इंडिका कछुओं को छोड़ा गया। इनमें से 10 कछुओं को रेडियो-ट्रांसमीटर से टैग किया गया और उनकी निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त 20 बटागुर कछुओं को एकॉस्टिक ट्रांसमीटर से टैग किया गया और उन्हें हैदरपुर आर्द्रभूमि परिसर के पास ऊपरी गंगा में पुनः छोड़ा गया - यह इस प्रजाति का तीन दशकों के बाद अपनी ऐतिहासिक सीमा में पहला निगरानीपूर्ण पुनर्प्रवेश है।

श्री सी.आर. पाटिल ने गंगा नदी में जैव विविधता संरक्षण के लिए राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा डब्ल्यूआईआई को स्वीकृत परियोजना के समग्र परिणामों की समीक्षा की और कार्यक्रम के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब न केवल अपनी नदियों को साफ करने, बल्कि उनकी जैव विविधता, जलीय जीवन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि आने वाली पीढ़ियां को एक स्वस्थ, संतुलित और जीवनदायी नदी प्रणाली विरासत में मिले।

श्री सी.आर. पाटिल ने गंगा प्रहरियों से बातचीत की और कहा कि गंगा प्रहरियों और युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी से यह स्पष्ट हो गया है कि भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उनकी ऊर्जा, समर्पण और सक्रिय भागीदारी ने नदी संरक्षण और स्वच्छता में उल्लेखनीय प्रगति की है। गंगा में 6,000 से अधिक डॉल्फ़िन की बढ़ती आबादी एक मजबूत प्रमाण है कि हमारी नदियाँ स्वच्छ और अधिक जीवनदायी बन रही हैं। यह उपलब्धि सरकारी प्रयासों और स्थानीय समुदायों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।

श्री सी.आर. पाटिल ने इस कार्यक्रम में वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के दो प्रकाशनों लुप्तप्राय घड़ियाल की जनसंख्या स्थिति और संरक्षण कार्य योजना और 'मिल्लेट्स फॉर लाइफ' का विमोचन किया। पहले प्रकाशन में गंगा बेसिन में घड़ियाल का विवरण दिया गया है। वहीं दूसरा प्रकाशन जैव विविधता संरक्षण को खाद्य और पोषण सुरक्षा से जोड़ता है।

नमामि गंगा मिशन के तहत भारतीय वन्यजीव संस्थान में शुरू की गई ये महत्वपूर्ण पहलें देश में जलीय जैव विविधता संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। वैज्ञानिक हस्तक्षेप, संस्थागत सहयोग और सक्रिय सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से, मिशन नदियों के पुनर्जीवन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना जारी रखता है, जिससे गंगा और अन्य नदी पारिस्थितिक तंत्रों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और स्थिरता को सुनिश्चित किया जा सके। स्थानीय समुदायों ने न केवल नदी संरक्षण में योगदान दिया है, बल्कि गंगा प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को भी पूरी निष्ठा से निभाया है। हमारी नदियों और पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए अतिरिक्त कदमों पर विचार करना समय की मांग है। हमें निरंतर और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, भारत के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और समृद्ध इकोसिस्‍टम बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखना चाहिए।

****

पीके/केसी/जेके/वाईबी प्रविष्टि तिथि: 14 JAN 2026 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2214587) आगंतुक पटल : 399

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...