सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आपदा प्रबंधन को मजबूत करना

 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) आपदा की स्थिति में अधिकृत उपकरणों और बल की परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार उपकरणों की खरीद और उपयोग कर रहा है। इसके अलावा, परिचालन परिदृश्य और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में किए गए अभियानों में परिचालन संबंधी जानकारी और अभियानों में शामिल बचावकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों के अनुसार उपकरणों को उन्नत किया जा रहा है। एनडीआरएफ ने उपकरणों के मूल्यांकन और परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार समय-समय पर उन्हें अद्यतन करने के लिए एक अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ भी स्थापित किया है।  आवश्यकताओं के आधार पर नए उपकरणों के उपयोग के लिए समय-समय पर अधिकार  प्राप्त होते रहते है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) में उपकरणों की खरीद संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आती है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लिए रासायनिक, जैविक, विकिरण संबंधी, परमाणु और विस्फोटक (सीबीआरएनई), आपदा जोखिम को कम करने और प्रतिक्रिया (डीआरआर एंड आर), और आपदा प्रबंधन में मनोसामाजिक देखभाल जैसे संबद्ध विषयों पर नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों के लिए ऐसे पांच विशेषीकृत और विषयगत पाठ्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों को एनआईडीएम द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और व्यापक पाठ्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी नामित किया जाता है। एनआईडीएम ने 2022-23 से 11.12.2025 तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लगभग 200 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने विभिन्न आपदाओं से संबंधित चेतावनियों के प्रसार के लिए अखिल भारतीय स्तर पर "कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (सीएपी)" आधारित एकीकृत चेतावनी प्रणाली लागू की है। ये  भौगोलिक रूप से लक्षित और क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित की जा रही हैं। इस परियोजना में पाँच पूर्वानुमान एवं चेतावनी एजेंसियों, अर्थात् भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस), रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई) और भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) को सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (एसडीएमए) के साथ एकीकृत किया गया है। वर्तमान में ये चेतावनियाँ एसएमएस, मोबाइल ऐप, सैशे पब्लिक पोर्टल, गगन और नेविक सैटेलाइट टर्मिनलों और आरएसएस फीड के माध्यम से प्रसारित की जा रही हैं। इसके अलावा, बाढ़ प्रबंधन के एक गैर-संरचनात्मक उपाय के रूप में सीडब्ल्यूसी चिन्हित स्थानों पर संबंधित राज्य सरकारों को 24 घंटे तक की अग्रिम अवधि के साथ अल्पकालिक बाढ़ पूर्वानुमान जारी करता है। सीडब्ल्यूसी उचित जलाशय विनियमन के लिए चिन्हित जलाशयों में जल प्रवाह पूर्वानुमान भी जारी करता है। वर्तमान में, बाढ़ पूर्वानुमान

वर्तमान में, बाढ़ पूर्वानुमान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, सीडब्ल्यूसी द्वारा 350 स्टेशनों (150 अंतर्वाह पूर्वानुमान स्टेशन + 200 जलस्तर पूर्वानुमान स्टेशन) पर बाढ़ पूर्वानुमान जारी किए जाते हैं। यह नेटवर्क राज्य सरकार/परियोजना अधिकारियों के परामर्श से स्थापित किया गया है। सीडब्ल्यूसी अपने वेब पोर्टल https://aff.india-water.gov.in/ पर देश के प्रमुख नदी बेसिनों के लिए अखिल भारतीय वर्षा-आधारित गणितीय मॉडलिंग के माध्यम से सात दिवसीय बाढ़ पूर्वानुमान सलाह प्रदान करता है।

राज्य और जिला प्रशासनों को एनडीआरएफ द्वारा नियमित रूप से अभ्यासों के माध्यम से आपदा तैयारियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनडीआरएफ ने 2011 से 2025 तक कुल 6505 मॉक अभ्यास आयोजित किए हैं।

इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान आपदा तैयारियों और प्रतिक्रिया तंत्र के लिए एनडीएमए द्वारा इस संबंध में की गई विभिन्न पहलों का विवरण नीचे दिया गया है:-

(i). एनडीएमए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ घनिष्ठ समन्वय में बाढ़, भूस्खलन, भूकंप, चक्रवात और रासायनिक (औद्योगिक) आपदा आदि जैसी विभिन्न आपदाओं पर उनकी संवेदनशीलता के अनुसार राज्य और बहु-राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित करने में सक्रिय रूप से सुविधा प्रदान कर रहा है।

(ii). एनडीएमए आपदाओं के दौरान पड़ोसी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए भू-जलवायु परिस्थितियों पर आधारित बहु-राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास भी आयोजित कर रहा है।

(iii). एकीकृत अभ्यास घटना प्रतिक्रिया प्रणाली-घटना प्रतिक्रिया दल संरचना के बारे में जागरूकता पैदा करने और किसी भी आपदा स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया करने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की क्षमता निर्माण के लिए एक इष्टतम, लागत प्रभावी साधन प्रदान करते हैं।

(iv). प्रत्येक अभ्यास के सफल संचालन के बाद, एनडीएमए संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के साथ प्रतिक्रिया साझा करता है, जिसमें सर्वोत्तम प्रथाओं और पहचानी गई कमियों को उजागर किया जाता है ताकि उनकी तैयारियों में सुधार किया जा सके और उनकी क्षमताओं का निर्माण किया जा सके, जिससे भारत को आपदा प्रतिरोधी देश बनाने का लक्ष्य प्राप्त हो सके।

इसके अलावा, एनडीएमए तैयारियों और प्रतिक्रिया में सुधार के लिए निम्नलिखित कदम उठाता है:

·        मानसून पूर्व/सीज़न पूर्व बैठकें

·        चेतावनी का प्रसार।

·        नियमित मौसम और आपदा संबंधी चेतावनी।

·        अंतर-एजेंसी समन्वय।

इसके अलावा, एनआईडीएम राज्यों के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों (एटीआई), राज्य ग्रामीण विकास संस्थानों (एसआईआरडी), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (एसडीएमए) के हितधारकों के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। एनआईडीएम अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नामांकन आमंत्रित करने के लिए एक सुव्यवस्थित और व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन करता है, जिससे राज्यों की समावेशी और संतुलित भागीदारी सुनिश्चित होती है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत, एनआईडीएम इन राज्य स्तरीय एजेंसियों के वरिष्ठ और मध्य स्तरीय अधिकारियों के नामांकन औपचारिक रूप से आमंत्रित करता है। इस व्यापक पहुंच से संस्थान आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में राज्यों के विभिन्न पेशेवरों को शामिल कर पाता है। वर्ष 2022-2023 से 11.12.2025 तक, एनआईडीएम ने 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ 392 आमने-सामने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें 21376 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया और 1075 वेबिनार के माध्यम से 242994 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) 1543 बाढ़ निगरानी केंद्रों का संचालन करता है और इसने गंगा, ब्रह्मपुत्र और गोदावरी आदि प्रमुख नदी बेसिनों में 1121 स्थानों पर सेंसर आधारित डेटा अधिग्रहण और उपग्रह आधारित संचरण प्रणाली (टेलीमेट्री स्टेशन) स्थापित की है। ये केंद्र बाढ़ पूर्वानुमान और आपदा न्यूनीकरण में सहायता के लिए बाढ़ निगरानी अवधि के दौरान नदी के जल स्तर की घंटेवार निगरानी करते हैं। ये केंद्र उन्नत तकनीकों, जैसे कि आईएनएसएटी  उपग्रह आधारित संचार और जीएसएम/जीपीआरएस प्रणालियों का उपयोग करते हैं, जिससे विभिन्न मौसम स्थितियों में लगभग वास्तविक समय में डेटा का संचरण सुनिश्चित किया जा सके, जिससे समय पर और सटीक निर्णय लेने में सहायता मिलती है। प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सीडब्ल्यूसी टेलीमेट्री प्रणाली का विस्तृत अध्ययन करने और अधिक लचीले और कुशल ढांचे के लिए सिफारिशें प्रदान करने हेतु दूरसंचार विकास केंद्र (सी-डॉट) की सहायता ले रहा है। अगले पांच वर्षों में सीडब्ल्यूसी सी-डॉट की सिफारिशों के आधार पर अपने नेटवर्क को उन्नत करने की योजना बना रहा है। वर्ष 2025 की बाढ़ के मौसम के दौरान (30 नवंबर 2025 तक), देश भर में कुल 11687 पूर्वानुमान (6541 जलस्तर पूर्वानुमान और 5146 जल प्रवाह पूर्वानुमान) जारी किए गए, जिनमें से 11203 पूर्वानुमान 95.86% की सटीकता के साथ सीमा के भीतर थे।

चक्रवात बिपरजॉय के दौरान समुदाय, जन प्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा समन्वित तरीके से एक टीम के रूप में उठाए गए सक्रिय उपायों के कारण "शून्य हताहत लक्ष्य" प्राप्त हुआ।

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

***

आरआर/पीआर/पीएस प्रविष्टि तिथि: 16 DEC 2025 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2204974) आगंतुक पटल : 102

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...