सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारियल के छिलके से मिट्टी तक: भारत के शहरी स्थानीय निकाय नारियल के कचरे को पुनर्चक्रित करके आर्थिक और पर्यावरणीय लाभ प्राप्त कर रहे हैं

·        ओडिशा के पुरी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आंध्र प्रदेश के तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों ने मंदिर से निकलने वाले नारियल के कचरे को संसाधित करने के लिए विशेष सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधाएं स्थापित की हैं

·        भुवनेश्वर में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की पहल मंदिर के नारियल के कचरे को स्थायी आजीविका और हरित संपदा में परिवर्तित करती है

·        कुन्नमकुलम में हरित डी-फाइबरिंग इकाई नारियल के कचरे को गंधहीन खाद में परिवर्तित करती है, जिससे किसानों की आय और स्थानीय हरित रोजगार को बढ़ावा मिलता है

·        चेन्नई में पीपीपी इकाइयां 1.15 लाख मीट्रिक टन से अधिक नारियल के कचरे को कॉयर और खाद में संसाधित करती हैं

·        इंदौर की एकीकृत नारियल कचरा प्रसंस्करण इकाई 20 टीपीडी को कोकोपीट और कॉयर में परिवर्तित करती है, जिससे बायो-सीएनजी और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है

·        पटना का शून्य लागत वाला नारियल कचरा मॉडल 10 टीपीडी को कॉयर, कोकोपीट और जैविक खाद में संसाधित करता है, जिससे कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका जा सकता है

एक समय उपभोग का एक अनचाहा उप-उत्पाद रहा कचरा, बढ़ती आबादी और तीव्र शहरीकरण के साथ एक गंभीर चुनौती बन गया था। भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के आह्वान पर अमल करते हुए स्थिति को पूरी तरह से बदल दिया है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के नेतृत्व और एसबीएम-यू के तहत कचरा अब समस्या नहीं बल्कि एक संसाधन बन गया है, जिसे उत्पादों और आय में परिवर्तित किया जा रहा है। यह बदलाव तटीय शहरों में सबसे अधिक हुआ है, जहां नारियल का कचरा-जो बड़ी समस्या हुआ करता था - अब चक्रीय अर्थव्यवस्था में एक नया जीवन पा चुका है, जिससे प्रकृति के अवशेषों को आजीविका और मूल्य में परिवर्तित किया जा रहा है।

नारियल का कोई भी छिलका पीछे नहीं छूटेगा: एसबीएम-यू 2.0 के तहत, नारियल का कचरा आजीविका का साधन बन रहा है - तटीय शहर इसे मजबूत रस्सियों और समृद्ध जैविक खाद में परिवर्तित कर रहे हैं।

स्वच्छ, सुरक्षित और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की तलाश में पर्यटक तटीय शहरों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और नारियल पानी समुद्र तट पर सबसे पसंदीदा पेय बना हुआ है—यह स्वास्थ्यवर्धक, ताजगी भरा और बेहद लोकप्रिय है। इस लोकप्रियता के कारण कभी नारियल के कचरे का ढेर लैंडफिल में जमा हो जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज नारियल के कचरे को अलग किया जाता है। पुनर्चक्रित किया जाता है और उसका नया उपयोग किया जाता है—जैविक खाद और मिट्टी के विकल्प के रूप में कोकोपीट में परिवर्तित किया जाता है और नारियल के रेशों से मजबूत रस्सियां बनाई जाती हैं जो कभी समुद्र तट की समस्या थी, वह अब एक स्मार्ट समाधान बन गई है।

नारियल का कचरा अब महज ‘हरित अपशिष्ट’ से एक बहुमूल्य संसाधन में तब्दील हो चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शहरी गीले कचरे में नारियल के छिलके का हिस्सा 3-5 प्रतिशत होता है - कागज़ पर तो यह कम लगता है लेकिन प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले 1.6 लाख टन नगरपालिका कचरे के मुकाबले यह बहुत अधिक है, जो तटीय शहरों में बढ़कर 6-8 प्रतिशत तक हो जाता है। कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल नारियल उत्पादन में अग्रणी हैं - और कर्नाटक अब शीर्ष स्थान पर है - भारत यह साबित कर रहा है कि एक बेकार छिलका भी बड़ा आर्थिक मूल्य प्रदान कर सकता है।


भारत की नारियल उत्पादन की कहानी वैश्विक स्तर पर धूम मचा रही है। नारियल विकास बोर्ड और कॉयर बोर्ड के अनुसार केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत योगदान के साथ वर्ष 2023-24 और 2024-25 में कुल उत्पादन 21,000 मिलियन यूनिट से अधिक हो गया। इस तरह अपशिष्ट से धन बनाने की यह मूल्य श्रृंखला पर्यावरण संरक्षण और विदेशी मुद्रा दोनों अर्जित कर रही है। वैश्विक नारियल कॉयर बाजार का मूल्य 2025 में 1.45 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 12,000 करोड़ रुपये) आंका गया है, जिसमें भारत का वैश्विक उत्पादन में 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। विशेष रूप से यूरोप और अमेरिका में बिना मिट्टी की खेती में कोकोपीट की बढ़ती मांग के कारण निर्यात में सालाना 10-15 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है, जिसमें चीन (37 प्रतिशत) और अमेरिका (24 प्रतिशत) सबसे बड़े खरीदार बनकर उभरे हैं, इसके बाद नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्पेन का स्थान आता है।

कर्नाटक के बेंगलुरु, मैसूर और मंगलुरु में नारियल के कचरे से धन उत्पन्न करने की कहानी बड़े पैमाने पर साकार हो रही है, जहां प्रतिदिन 150-300 मीट्रिक टन कच्चे नारियल का कचरा उत्पन्न होता है। तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम से लेकर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, गुजरात के सूरत और महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे तक नारियल पानी की भारी खपत ने शहरी स्थानीय निकायों और निजी कंपनियों को नारियल के छिलके के प्रबंधन के लिए समर्पित केंद्र विकसित करने के लिए प्रेरित किया है। मैसूर और मदुरै ने नारियल के कचरे का 100 प्रतिशत पुनर्चक्रण करके एक मिसाल कायम की है, जबकि ओडिशा के पुरी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और आंध्र प्रदेश के तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों ने मंदिर से उत्पन्न नारियल के कचरे को संसाधित करने के लिए विशेष सामग्री पुनर्प्राप्ति सुविधाएं स्थापित की हैं - यह सुनिश्चित करते हुए कि कोई भी छिलका पीछे न छूटे।

सरकारी योजनाएं नारियल के कचरे को आर्थिक रूप से काफी बढ़ावा दे रही हैं। एसबीएम-यू 2.0 के तहत उद्यमियों और शहरी स्थानीय निकायों को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसमें केंद्र सरकार कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए 25-50 प्रतिशत केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। कॉयर उद्यमी योजना इस योजना को और भी आकर्षक बनाती है, जिसके तहत सूक्ष्म और लघु उद्यमों को 10 लाख रुपये तक की परियोजनाओं पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा, गोबर्धन योजना भी है, जिसके तहत नारियल के अवशेषों को खाद और बायो-सीएनजी में बदलने के लिए 500 नए 'कचरा-से-धन' संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं - यह साबित करता है कि जब नीति में स्थिरता का समावेश होता है, तो कचरा भी लाभदायक बन सकता है।

एसबीएम-यू 2.0 के तहत शहर नारियल के कचरे को संसाधन पुनर्प्राप्ति सुविधाओं (एमआरएफ) और समर्पित प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से अवसर में बदल रहे हैं। भारत के तेजी से बढ़ते नारियल फाइबर उद्योग में लगभग 75 लाख लोग शामिल हैं, जिनमें से 80 प्रतिशत महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के नेतृत्व वाली इकाइयां चला रही हैं। देशभर में 15,000 से अधिक इकाइयों (अकेले तमिलनाडु में 7,766) के साथ, इंदौर, बेंगलुरु और कोयंबटूर जैसे शहर नारियल के कचरे को पूरी तरह से लैंडफिल में जाने से रोक रहे हैं। इस कचरे का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा अब रस्सियों, चटाइयों और खाद में परिवर्तित हो जाता है, बजाय इसके कि इसे 10-20 वर्षों तक जलाकर कार्बन और मीथेन का उत्सर्जन किया जाए। टिकाऊ, लाभदायक और रोजगार से भरपूर - नारियल के कचरे का तेजी से कायापलट हो रहा है।

भुवनेश्वर का पालसुनी नारियल प्रसंस्करण संयंत्र पवित्र कचरे को धन में बदल रहा है। यह संयंत्र प्रतिदिन 189 विक्रेताओं से 5,000-6,000 नारियल एकत्र करता है - जो कभी मंदिरों के अवशेष थे और नालियों को जाम कर देते थे - और उन्हें 7,500 किलोग्राम से अधिक नारियल के रेशे और रस्सियों में परिवर्तित करता है, साथ ही 48 मीट्रिक टन कोकोपीट आधारित खाद और खेती और बागवानी के लिए ब्लॉक भी तैयार करता है। प्रतिदिन 10,000 नारियल की प्रसंस्करण क्षमता वाला यह संयंत्र प्रति माह 7-9 लाख रुपये का राजस्व उत्पन्न करता है, जबकि स्वयं सहायता समूह के सदस्य और सफाई मित्र तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के माध्यम से स्थिर आय और सम्मान प्राप्त करते हैं।

केरल के कुन्नमकुलम में स्थित ग्रीन डी-फाइबरिंग यूनिट अपने सूक्ष्मजीव-समृद्ध कोकोपीट एरोबिक कम्पोस्टिंग सिस्टम के साथ नारियल के छिलकों और गीले कचरे को गंधहीन खाद में बदल रही है। जो किसान पहले छिलकों को फेंक देते थे, वे अब प्रति छिलका 1.25 रुपए कमाते हैं और उन्हें स्वयं पहुंचाते हैं। छह सदस्यों की टीम द्वारा संचालित यह यूनिट न केवल स्थानीय रोजगार सृजित करती है बल्कि कम्पोस्टिंग की उन्नत तकनीकें भी सिखाती है। नारियल के रेशों को लाभ के लिए बेचा जाता है और बचे हुए छोटे रेशों को अभिनव बायो-पॉट में परिवर्तित किया जा रहा है।

ग्रेटर चेन्नई में कच्चे नारियल के छिलकों को खाद और कॉयर फाइबर में परिवर्तित किया जाता है। दिसंबर 2021 से अब तक लगभग 1.5 लाख मीट्रिक टन अपशिष्ट प्राप्त हुआ है, जिसमें से 1.15 लाख मीट्रिक टन से अधिक अपशिष्ट संसाधित किया जा चुका है। वेस्टआर्ट कम्युनिकेशंस के साथ 20 वर्षीय पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत संचालित कोडुंगईयूर और पेरुंगुडी स्थित इकाइयां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं, जहां प्रसंस्करण शुल्क लगभग 764 रुपए प्रति मीट्रिक टन है। टायर कंपनियों, नर्सरी और वन विभागों सहित लगभग 30 नियमित खरीदार हैं।

इंदौर में 550 टीपीडी बायो-सीएनजी संयंत्र के साथ नारियल अपशिष्ट प्रसंस्करण मॉडल में नारियल का एक भी टुकड़ा व्यर्थ नहीं जाता। नारियल अपशिष्ट को सीधे बायो-सीएनजी संयंत्र के बगल में स्थित एक समर्पित इकाई में भेजा जाता है, जहां एक स्मार्ट दोहरी लाइन प्रणाली के माध्यम से प्रतिदिन 20 टन अपशिष्ट संसाधित किया जाता है: शुष्क लाइन से कोकोपीट का उत्पादन होता है जो मिट्टी में नमी बनाए रखने की क्षमता को 500 प्रतिशत तक बढ़ाता है, जबकि गीली लाइन से रस्सियों, मूर्तियों और शिल्पकला के लिए नारियल के रेशे निकाले जाते हैं। 20,000 वर्ग फुट में फैली और 15 कर्मचारियों द्वारा संचालित यह इकाई प्रतिदिन लगभग 20,000 रुपए की कमाई करती है और इसके उत्पादों को पहले से ही तीन प्रमुख विक्रेता बेच रहे हैं।

बिहार के पटना शहर में नारियल को तोड़कर बिना किसी लागत के कचरे से धन पैदा करने का एक अनूठा और कारगर तरीका अपनाया जा रहा है। दानापुर में स्थित एक आधुनिक पीएमसी प्रसंस्करण इकाई नारियल के कचरे को लैंडफिल में जाने से बचाकर उसे उपयोगी उत्पाद में परिवर्तित कर रही है। वर्तमान में यह इकाई प्रतिदिन 10 टन नारियल का प्रसंस्करण कर रही है। छिलकों से पैकेजिंग, निर्माण और हस्तशिल्प में उपयोग होने वाले नारियल के रेशे और रस्सियां बनाई जाती हैं, जबकि गीले कचरे से छतों, नर्सरी और खेतों के लिए उच्च मांग वाला कोकोपीट और जैविक खाद तैयार की जाती है।

मंदिर नगरों से लेकर प्रौद्योगिकी केंद्रों तक, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत भारत की नारियल अपशिष्ट प्रबंधन यात्रा यह साबित करती है कि जब नीति, लोग और नवाचार एक साथ आते हैं तो स्थिरता फलती-फूलती है।

***

पीके/केसी/पीसी/एसके प्रविष्टि तिथि: 31 DEC 2025 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2210092) आगंतुक पटल : 292

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...

पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण

  पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण स्वच्छ भारत अभियान द्वारा संचालित मंदिरों के अपशिष्ट का पुनर्चक्रण , पुष्पों के माध्यम से नौकरियां और स्थिरता सुनिश्चित कर रहा है   अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- पुष्प शक्तिः भारत के मंदिरों से निकलने वाले अपशिष्ट का रूपांतरण   **** एमजी/एआर/एसके ( रिलीज़ आईडी: 2057278) आगंतुक पटल : 46 प्रविष्टि तिथि: 20 SEP 2024 by PIB Delhi    

बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और पर्यावरण संबंधित नियम कानून को जन सामान्य की जानकारी में लाने वाले अमोल मालुसरे के निवेदन पर विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर कार्यवाही करने के लिए पत्र जारी किया है… पढ़िए एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा का सहभागी कदम…

प्लास्टिक वेस्ट मामले में विधायक रिकेश सेन ने संज्ञान लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्र व्यवहार कर छत्तीसगढ़ राज्य को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त करने की… शासकीय कार्य योजना में योगदान दिया है… पढ़िए शासकीय आदेश  .......... प्लास्टिक कचरा चर्चा में क्यों?   छत्तीसगढ़ राज्य में सिंगलयूज़ प्लास्टिक के विलोपन के लिये गठित टास्क फोर्स की बैठक विगत वर्ष से मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हो रहीं है… इन बैठकों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा उपरांत कार्य योजना बनाई गई है । श्रद्धा साहू और साथीगण ने बनवाए है कई बर्तन बैंक जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी आई है बर्तन बैंक की परिकल्पना को साकार कर पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहीं श्रद्धा पुरेंद्र साहू और उनकी टीम के प्रमुख तरुण साहू  पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योगदान दे रहें जिसके कारण एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सभी किं साहभागिता बन रही है  विधायक रिकेश सेन का पत्र विलोपन कार्यवाही के प्रम...