मिशन लाइफ के जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।”
मिशन लाइफ के जन-जागरूकता अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” विषय पर आधारित विश्व पर्यावरण दिवस थीम के अनुरूप है। इसका उद्देश्य युवा छात्रों में जैव विविधता संरक्षण, जलवायु कार्रवाई, वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छता और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए इंटरैक्टिव शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से कुल 854 छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इनमें से 60 प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया गया और पुष्टि के लिए उनसे फोन पर संपर्क किया गया। उद्घाटन दिवस पर दिल्ली-एनसीआर के 15 स्कूलों के 39 छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
यह दो सप्ताह
तक चलने वाला कार्यक्रम दो स्लॉट - स्लॉट ए और स्लॉट बी - में आयोजित किया जा रहा
है,
जिसमें प्रत्येक स्लॉट में 50 प्रतिभागी शामिल
हैं, जिनमें 25 जूनियर और 25 सीनियर छात्र हैं।
यह
ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यक्रम 21 मई से 6 जून 2026 तक जारी रहेगा, जो
कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को
व्यावहारिक शिक्षण और संरक्षण शिक्षा से जोड़ेगा।
चिड़ियाघर के
निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने प्रतिभागियों से बातचीत की और कहा कि इस प्रकार की
संवादात्मक शैक्षिक पहलों के माध्यम से युवा पीढ़ी को आधुनिक और नवाचार आधारित
तकनीकों से जोड़कर जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना
बेहद महत्वपूर्ण है।
पीके / केसी /
केज(रिलीज़ आईडी: 2263954) आगंतुक पटल : 611 प्रविष्टि तिथि: 21 MAY 2026 by PIB Delhi