सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जल प्रबंधन एवं संरक्षण

अटल भूजल योजना, समुदाय आधारित एक सहभागी भूजल प्रबंधन योजना है, जिसका कार्यान्वयन दिनांक 01.04.2020 से 15.10.2025 की अवधि के दौरान सात राज्यों, अर्थात् गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 80 जिलों के 229 ब्लॉकों के जल की अत्यधिक कमी वाले 8,203 ग्राम पंचायतों में एक पायलट योजना के रूप में किया गया था। इस योजना के अंतर्गत शामिल ग्राम पंचायतों की राज्य-वार संख्या जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की वेबसाइट के निम्नलिखित वेब-लिंक पर उपलब्ध है: https://www.jalshakti-dowr.gov.in/static/uploads/2026/07/415c128c8892e9a870e6398d9195742a.pdf

अटल भूजल योजना के प्रायोगिक चरण का मुख्य उद्देश्य मांग पक्ष प्रबंधन पर केंद्रित विभिन्न केंद्रीय और राज्य योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से सामुदायिक  नेतृत्व में उचित निवेश/प्रबंधन कार्यों का कार्यान्वयन कर चयनित राज्यों के जल की कमी वाले  क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना था। इस योजना का उद्देश्य संस्थागत और शासन संबंधी ढांचे को मजबूत करते हुए जमीनी स्तर पर भूजल संरक्षण उपायों को लागू करने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित कर इस लक्ष्य को प्राप्त करना था। प्रायोगिक चरण की प्रमुख निष्कर्षों को साझा किया गया है ताकि अन्य राज्यों में भी इसे अपनाया जा सके।

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देश में जल निकायों की गणना की गई है। इस कार्य के तहत 24.2 लाख से अधिक जल निकायों की पहचान की गई, उनकी गणना की गई और उन्हें जियो-टैग किया गया। इसके अतिरिक्त, जल संचय जन भागीदारी (जेएस-जेबी) पहल के तहत देश में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए 1.55 करोड़ से अधिक संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इन्हें जियो-टैग किया गया है और जेएसजेबी पोर्टल पर अपलोड किया गया है।

जल राज्य का विषय है, जल और भूजल संसाधनों का सतत विकास और प्रबंधन मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। तथापि, केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान कर राज्य सरकारों के प्रयासों को समर्थन प्रदान करती है। इस दिशा में, सरकार न केवल देश के जल संसाधनों के मानचित्रण और मॉनिटरिंग के लिए, बल्कि सटीक नीतिगत कार्यकलापों की योजना बनाने और योजनाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल और प्रौद्योगिकीय उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला का उपयोग करती है।

इस संबंध में उठाए गए प्रमुख कदमों का विवरण निम्नलिखित है:

 राष्ट्रीय जलभृत मानचित्रण और प्रबंधन कार्यक्रम (नैक्यूम): केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) द्वारा जलभृत मानचित्रण, पुनर्भरण क्षेत्रों की पहचान करने और स्रोत की स्थिरता का आकलन करने के लिए रिमोट सेंसिंग (आरएस) और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए नैक्यूम योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। नैक्यूम चरण 1.0 के तहत, देश के 25 लाख वर्ग किलोमीटर के संपूर्ण मानचित्रण योग्य क्षेत्र का मानचित्रण किया गया है और उपयुक्त प्रबंधन योजनाओं के साथ जिला स्तरीय जलभृत मानचित्रों को कार्यान्वयन हेतु राज्य/जिला प्रशासनों को उपलब्ध कराया गया है। नैक्यूम 2.0 के तहत अत्यधिक विस्तृत वैज्ञानिक डेटा सृजित करने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाता है, जो स्थायी भूजल प्रबंधन के लिए सार्थक और सूचित निर्णय लेने के एक उपकरण के रूप में कार्य करती है।

 रियल-टाइम मॉनिटरिंग :  सीजीडब्ल्यूबी द्वारा राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (एनएचपी) के तहत स्थापित 5,260 डीडब्ल्यूएलआर के माध्यम से लगभग रियल टाइम में भूजल स्तर की मॉनिटरिंग की जाती है। भूजल-स्तर के आंकड़ों के व्यापक विश्लेषण के लिए, सीजीडब्ल्यूबी द्वारा एनएचपी के तहत राज्य सरकारों द्वारा स्थापित 12,764 डीडब्ल्यूएलआर और अटल भूजल योजना के तहत स्थापित 6,266 डीडब्ल्यूएलआर के डेटा को भी एकीकृत किया गया है।

वेब-आधारित प्लेटफॉर्म: सीजीडब्ल्यूबी द्वारा इंडिया-ग्राउंडवाटर रिसोर्स एस्टिमेशन सिस्टम (इन ग्रेस) विकसित किया गया है, यह एक वेब-आधारित एप्लिकेशन है और यह देश भर में भूजल संसाधन आकलन के लिए एक मानकीकृत मंच प्रदान करता है। इस तरह के आँकड़े मनरेगा, अटल भूजल योजना, जल शक्ति अभियान आदि जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए वैज्ञानिक आधार प्रदान करते हैं।

जेएसए: सीटीआर डैशबोर्ड: यह जल शक्ति अभियान (जेएसए) के तहत "कैच द रेन" (सीटीआर) अभियान की मॉनिटरिंग, मूल्यांकन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय जल मिशन के तहत बनाया गया एक केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह जल संरक्षण गतिविधियों की प्रगति को ट्रैक करने के लिए डेटा संग्रह और विश्लेषण केंद्र के रूप में कार्य करता है और वैज्ञानिक जल संरक्षण योजनाओं के निर्माण की सुविधा प्रदान करता है। डैशबोर्ड यह इंगित करता है कि दिनांक 28.07.2026 तक, देश में अभिसरण (कन्वर्जेंस) के माध्यम से 2.0 करोड़ से अधिक जल संरक्षण और कृत्रिम पुनर्भरण कार्य किए गए हैं।

 जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) डैशबोर्ड: जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पहल की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2024 में देश में वर्षा जल संचयन को एक जन आंदोलन का रूप देने के दृष्टिकोण के साथ की गई थी। इस पहल के तहत निर्मित पुनर्भरण संरचनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए, जल संचय जन भागीदारी डैशबोर्ड यह दर्शाता है कि 31 मई 2026 तक, देश भर में 1.55 करोड़ से अधिक कृत्रिम भूजल पुनर्भरण और भंडारण कार्यों का निर्माण पूरा हो चुका है।

जलाशय स्तर और बाढ़ की मॉनिटरिंग : 'फ्लड वॉच इंडिया' ऐप सटीक और समय पर बाढ़ पूर्वानुमान देने के लिए उपग्रह डेटा विश्लेषण, गणितीय मॉडलिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसी उन्नत प्रौद्योगिकी का उपयोग करता है। यह ऐप देश के 592 बाढ़ मॉनिटरिंग स्टेशनों और 150 प्रमुख जलाशयों की भंडारण स्थितियों के बारे में सूचना प्रदान करता है।

 उपग्रह और रिमोट सेंसिंग डेटा का उपयोग: देश के जल संसाधनों के विभिन्न प्रकार के मानचित्रण और मॉनिटरिंग के लिए उपग्रह और रिमोट सेंसिंग डेटा का उपयोग करने हेतु मंत्रालय द्वारा भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी-एन) और अंतरिक्ष उपयोग केंद्र, अहमदाबाद जैसी एजेंसियों के साथ सहयोग किया जा रहा है।

पीएमकेएसवाई के तहत प्रौद्योगिकी-सक्षम मॉनिटरिंग: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत, सिंचाई अवसंरचना की आयोजना, कार्यान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम मॉनिटरिंग प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है। पीएमकेएसवाई के विभिन्न घटकों के तहत सिंचाई परियोजनाओं और जल संरक्षण कार्यकलापों की प्रगति को ट्रैक करने के लिए जीआईएस-आधारित एप्लिकेशन, जियो-टैगिंग और डिजिटल परियोजना मॉनिटरिंग उपकरणों का उपयोग किया जाता है।

जल निकायों की जियो-टैगिंग और जीआईएस-आधारित मॉनिटरिंग : पीएमकेएसवाई-हर खेत को पानी (एचकेकेपी) घटक के तहत,सतही लघु सिंचाई (एसएमआई) और जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण और पुनरुद्धार (आरआरआर) स्कीम के तहत किए गए कार्यों की पहचान, मॉनिटरिंग और प्रगति को ट्रैक करने के लिए जियो-टैगिंग, जीआईएस मैपिंग और प्रत्येक जल निकायों को विशिष्ट पहचान कोड निर्दिष्ट करने जैसी आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है। ये प्रौद्योगिकी-सक्षम उपकरण पारदर्शिता बढ़ाते हैं, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा प्रदान करते हैं और जल निकाय पुनरुद्धार परियोजनाओं के साक्ष्य-आधारित प्लानिंग  और मूल्यांकन का समर्थन करते हैं।

 जल सूचना प्रबंधन प्रणाली (डब्ल्यूआईएमएस): दिनांक 30.09.2025 तक कार्यान्वयन किए गए राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना (एनएचपी) के तहत, जलवैज्ञानिक आंकड़ों  के संग्रह, भंडारण, एकीकरण और प्रसार के लिए एक एकीकृत जल सूचना प्रबंधन प्रणाली (डब्ल्यूआईएमएस) स्थापित की गई थी। यह प्रणाली जल उपलब्धता का आकलन, जलाशय और नहर संचालन, सिंचाई प्रबंधन, जल लेखांकन के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करती है और स्थायी जल संसाधन प्रबंधन के लिए साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

 सतही जल आकलन और जलवैज्ञानिक मॉनिटरिंग : सतही जल संसाधनों के वैज्ञानिक आकलन के लिए, बेसिन-वार सतही जल संसाधन आकलन हेतु जल संसाधन आकलन टूल विकसित किया गया है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा नदी के निर्वहन और जल वेग को मापने, सतही प्रवाह वेग को मापने और जल स्तर व वर्षा जैसे जलवैज्ञानिक मापदंडों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए उन्नत जलवैज्ञानिक मॉनिटरिंग प्रौद्योगिकियों को तैनात किया गया है। इन प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रणालियों के माध्यम से सृजित आंकड़ों का उपयोग जल संसाधन की आयोजना, जल उपलब्धता के आकलन, विचारपूर्ण निर्णय लेने और जल संसाधन परियोजनाओं के प्रदर्शन आकलन के लिए किया जाता है।

आकंडों के संग्रह व प्रसार तथा मंत्रालय की कई स्कीम जैसे एनएमसीजी, लघु सिंचाई गणना आदि के प्रदर्शन की मॉनिटरिंग के लिए डिजिटल डैशबोर्ड, वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप आदि का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है।

यह सूचना जल शक्ति राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी द्वारा राज्यसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में प्रदान की गई है।

*****

एनडी/एचएम प्रविष्टि तिथि: 03 AUG 2026 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2293763) आगंतुक पटल : 651

 

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4एस) अभियान

  सभी के लिए सुनिश्चित हो रहा एक सुरक्षित भविष्य स्वच्छ भारत मिशन ने भारत के स्वच्छता परिदृश्य को सफलतापूर्वक बदल दिया स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता ( 4 एस) अभियान तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: स्वच्छता की भागीदारी - स्वच्छ भारत के लिए सार्वजनिक भागीदारी , जागरूकता और गतिविधियाँ , संपूर्ण स्वच्छता - मेगा स्वच्छता अभियान और स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का समयबद्ध परिवर्तन , जैसे गंदे स्थान सफाई मित्र सुरक्षा शिविर - स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए एकल-खिड़की सेवा , सुरक्षा और सम्मान शिविर। यह अभियान सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) जुटाने , स्थायी स्वच्छता हासिल करने और स्वच्छता कार्यकर्ताओं (सफाई मित्रों) की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने पर केंद्रित होगा। स्वच्छता ही सेवा 2023 में , 109 करोड़ से अधिक व्यक्तियों और भारत सरकार के 71 मंत्रालयों और विभागों ने 18 दिनों में राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लिया। देश भर में प्रति दिन औसतन लगभग छह करोड़ लोगों की भागीदारी हुई। 18 दिनों की अवधि में देश भर से 53 करोड़ लोगों ने ' स्वच्छता के लिए ...

केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024’की शुरुआत की

नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले शासकीय अभियान से महिलाओं को को सशक्त बनाने के उद्देश को नई दिशा मिलेगी और महिला शक्ति की सहभागिता से जल संसाधन का संरक्षण होगा कैच द रेन अभियान केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने और जलसुरक्षित भविष्यका निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कैच द रेन अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया , हमारा दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं का सशक्तिकरण करने से राष्ट्र सशक्त होगा: श्री शेखावत केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 09 मार्च , 2024 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया।"नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया है। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन , जल संसाधन , नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत आता है। केंद्रीय मंत्री ने दो पुस्तकों "जल शक्ति अभियान 2019 से 2023- द जर्नी फॉर सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर" और "महिला ...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

आइए शपथ लेते हैं :- पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन जागृति अभियान में आप सभी की सहभागिता अपेक्षित है निवेदन है कि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के मार्गदर्शन में कार्यरत पर्यावरण नियम कुंजी आप सभी से आग्रह कर रही है की आप अपनी भागीदारी देकर प्रदूषण को समूल नष्ट करने में सहभागिता दें

पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है आपकी सहभागिता  पर्यावरण क्या है समझिए ! पर्यावरण शब्द ' परि+आवरण ' के संयोग से बना है। ' परि ' का आशय चारों ओर तथा ' आवरण ' का आशय परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों , प्राणियों , और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं वास्तव में पर्यावरण में वायु , जल , भूमि , पेड़-पौधे , जीव-जन्तु , मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है। आवश्यक क्यों है ! पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। प्रदूषण के कारण सारी पृथ्वी दूषित हो रही है और निकट भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है । इसलिए दुनिया के सभी देशों पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय किए जा रहें हैं वस्तुतः पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है , अन्यथा मंगल ग्रह आदि ग्रहों की तरह धरती का जीवन-चक्र भी समाप्त हो जायेगा । दुराग्रामी दुष्परिणाम घातक है पर्यावर...