सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत के एनडीसी लक्ष्य

भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) में तीन मात्रात्मक लक्ष्य शामिल हैं, यानी हमारे सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की समग्र उत्सर्जन तीव्रता को कम करना, कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों की हिस्सेदारी को बढ़ाना और अतिरिक्त कार्बन सिंक का निर्माण करना।

भारत ने वर्ष 2030 तक अपनी उत्सर्जन तीव्रता को 45% तक कम करने के एनडीसी  लक्ष्य के मुकाबले, वर्ष 2022 में ही अपने सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता में 2005 के स्तर से 37.38% की कमी हासिल कर ली है। गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित स्रोतों से संचयी स्थापित विद्युत क्षमता की हिस्सेदारी जून 2025 में 50% को पार कर गई, जिससे निर्धारित समय सीमा से पांच साल पहले ही एनडीसी लक्ष्य हासिल कर लिया गया। 30 जून 2026 तक, देश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों की हिस्सेदारी 54.18% थी। भारत ने 2030 तक अतिरिक्त वन और वृक्ष आवरण के माध्यम से 2.5 से 3.0 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर अतिरिक्त कार्बन सिंक बनाने के एनडीसी लक्ष्य के मुकाबले, 2005 से 2022 के दौरान 2.44 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर का अतिरिक्त कार्बन सिंक तैयार कर लिया है। वर्ष 2035 के लिए एनडीसी लक्ष्यों को और बढ़ा दिया गया है, जिसमें 2005 के आधार वर्ष की तुलना में सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 47% तक कम करने, गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा संसाधनों से 60% संचयी स्थापित बिजली क्षमता हासिल करने, और वन व वृक्ष आवरण के माध्यम से 3.5 से 4.0 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर कार्बन सिंक का निर्माण करने के मात्रात्मक लक्ष्य रखे गए हैं। एनडीसी में 'विकसित भारत @2047' के लक्ष्य के अनुरूप टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देने, जलवायु-अनुकूल व स्वच्छ रास्तों को अपनाने और अनुकूलन क्षमता को बढ़ाने आदि के उद्देश्य से पांच गुणात्मक लक्ष्य भी शामिल हैं।

हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर एनडीसी लक्ष्यों को प्राप्त करना है, जो पेरिस समझौते के प्रावधानों के अनुरूप है। यह समझौता हस्ताक्षरकर्ता पक्षों से राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान और राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्टिंग की अपेक्षा करता है।

भारत सरकार 'पूरी सरकार' वाले नज़रिए से जलवायु से जुड़े अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना में नौ राष्ट्रीय मिशन शामिल हैं, जो कृषि, ऊर्जा दक्षता, हरित भारत, हिमालयी इको-सिस्टम, मानव स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन पर रणनीतिक ज्ञान, टिकाऊ आवास और जल जैसे खास क्षेत्रों पर केंद्रित हैं। इसके नौ मिशनों में से छह मिशन, जलवायु के प्रति संवेदनशील समुदायों की जलवायु-सहनीयता  को बढ़ाने के लिए अनुकूलन पर केंद्रित हैं। इन सभी मिशनों को संबंधित नोडल मंत्रालयों/विभागों द्वारा कई क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थागत रूप दिया जाता है और लागू किया जाता है।

इन योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत जलवायु शमन और अनुकूलन की गति को तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, टिकाऊ परिवहन और आवास; जलवायु-अनुकूल कृषि; जल संरक्षण; ऊर्जा दक्षता में वृद्धि; वन और वृक्ष आवरण का विस्तार; पारिस्थितिक तंत्र की बहाली; तथा आपदा जोखिमों को कम करने आदि को बढ़ावा देना है।

कुछ प्रमुख पहलों में राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम), उच्च दक्षता वाले सोलर पीवी मॉड्यूल और एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी सहित स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के लिए उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं, कार्बन कैप्चर, यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज (सीसीयूएस) और परमाणु ऊर्जा मिशन से जुड़ी पहलें, तथा भविष्य के लिए तैयार व कम-कार्बन टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक कदम के रूप में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत शामिल हैं; वहीं तटीय क्षेत्रों के लिए मैंग्रोव और तटीय पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण व पुनर्रुद्धार, तटीय विनियमन क्षेत्र नियामक ढांचे का कार्यान्वयन, प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों और आपदा तैयारियों को मजबूत करना, तथा चक्रवात, तटीय बाढ़, समुद्र के जल स्तर में वृद्धि और तटीय कटाव के खिलाफ लचीलापन बढ़ाने के लिए प्रकृति व पारिस्थितिकी-आधारित दृष्टिकोणों को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अलावा, मिश्ती (एमआईएसएचटीआई) कार्यक्रम और राष्ट्रीय तटीय मिशन के तहत अन्य पहलें मैंग्रोव संरक्षण तथा तटीय समुदायों की मजबूती में योगदान देती हैं, और जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना के अनुरूप 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य योजनाएं तैयार की हैं, जो स्थानीय प्राथमिकताओं व परिस्थितियों के आधार पर जलवायु कार्रवाई को सुविधाजनक बनाती हैं।

सरकार के पास भारत के एनडीसी लक्ष्यों और 2070 तक शुद्ध-शून्य (नेट-ज़ीरो) उत्सर्जन हासिल करने के दीर्घकालिक लक्ष्य की दिशा में प्रगति की निगरानी के लिए संस्थागत तंत्र मौजूद हैं। जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री परिषद (पीएमसीसीसी), जलवायु परिवर्तन पर कार्यकारी समिति (इसीसीसी) और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन के लिए शीर्ष समिति (एआईपीए) संबंधित मंत्रालयों और विभागों के आवधिक इनपुट के साथ घरेलू जलवायु कार्यों के कार्यान्वयन की देखरेख करती हैं। इसके अलावा, जलवायु प्रतिबद्धताओं का कार्यान्वयन प्रासंगिक सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और क्षेत्रीय नीतियों के साथ तालमेल बिठाकर किया जाता है, जिनमें आंतरिक निगरानी और रिपोर्टिंग तंत्र शामिल हैं। भारत पेरिस समझौते के अनुच्छेद 13 के तहत संवर्धित पारदर्शिता ढांचे (ईटीएफ) के अनुसार, अपनी द्विवार्षिक पारदर्शिता रिपोर्ट (बीटीआर) और राष्ट्रीय संचार के माध्यम से राष्ट्रीय निगरानी, रिपोर्टिंग और सत्यापन (एमआरवी) व्यवस्थाओं के सहयोग से प्रगति को ट्रैक और रिपोर्ट भी करता है।

यह जानकारी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/एसके/एसएस प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2290177) आगंतुक पटल : 397

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4एस) अभियान

  सभी के लिए सुनिश्चित हो रहा एक सुरक्षित भविष्य स्वच्छ भारत मिशन ने भारत के स्वच्छता परिदृश्य को सफलतापूर्वक बदल दिया स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता ( 4 एस) अभियान तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: स्वच्छता की भागीदारी - स्वच्छ भारत के लिए सार्वजनिक भागीदारी , जागरूकता और गतिविधियाँ , संपूर्ण स्वच्छता - मेगा स्वच्छता अभियान और स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का समयबद्ध परिवर्तन , जैसे गंदे स्थान सफाई मित्र सुरक्षा शिविर - स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए एकल-खिड़की सेवा , सुरक्षा और सम्मान शिविर। यह अभियान सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) जुटाने , स्थायी स्वच्छता हासिल करने और स्वच्छता कार्यकर्ताओं (सफाई मित्रों) की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने पर केंद्रित होगा। स्वच्छता ही सेवा 2023 में , 109 करोड़ से अधिक व्यक्तियों और भारत सरकार के 71 मंत्रालयों और विभागों ने 18 दिनों में राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लिया। देश भर में प्रति दिन औसतन लगभग छह करोड़ लोगों की भागीदारी हुई। 18 दिनों की अवधि में देश भर से 53 करोड़ लोगों ने ' स्वच्छता के लिए ...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024’की शुरुआत की

नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले शासकीय अभियान से महिलाओं को को सशक्त बनाने के उद्देश को नई दिशा मिलेगी और महिला शक्ति की सहभागिता से जल संसाधन का संरक्षण होगा कैच द रेन अभियान केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने और जलसुरक्षित भविष्यका निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कैच द रेन अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया , हमारा दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं का सशक्तिकरण करने से राष्ट्र सशक्त होगा: श्री शेखावत केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 09 मार्च , 2024 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया।"नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया है। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन , जल संसाधन , नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत आता है। केंद्रीय मंत्री ने दो पुस्तकों "जल शक्ति अभियान 2019 से 2023- द जर्नी फॉर सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर" और "महिला ...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

आइए शपथ लेते हैं :- पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन जागृति अभियान में आप सभी की सहभागिता अपेक्षित है निवेदन है कि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के मार्गदर्शन में कार्यरत पर्यावरण नियम कुंजी आप सभी से आग्रह कर रही है की आप अपनी भागीदारी देकर प्रदूषण को समूल नष्ट करने में सहभागिता दें

पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है आपकी सहभागिता  पर्यावरण क्या है समझिए ! पर्यावरण शब्द ' परि+आवरण ' के संयोग से बना है। ' परि ' का आशय चारों ओर तथा ' आवरण ' का आशय परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों , प्राणियों , और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं वास्तव में पर्यावरण में वायु , जल , भूमि , पेड़-पौधे , जीव-जन्तु , मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है। आवश्यक क्यों है ! पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। प्रदूषण के कारण सारी पृथ्वी दूषित हो रही है और निकट भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है । इसलिए दुनिया के सभी देशों पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय किए जा रहें हैं वस्तुतः पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है , अन्यथा मंगल ग्रह आदि ग्रहों की तरह धरती का जीवन-चक्र भी समाप्त हो जायेगा । दुराग्रामी दुष्परिणाम घातक है पर्यावर...