केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर भारत के नेट जीरो पोर्टल और एनएपीसीसी डैशबोर्ड का शुभारंभ किया
डिजिटल प्लेटफॉर्म स्वैच्छिक नेट ज़ीरो कार्रवाई को बढ़ावा देंगे और राष्ट्रीय जलवायु मिशनों की निगरानी को सुदृढ़ करेंगे
केंद्रीय
पर्यावरण,
वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज
मुंबई में विश्व ओजोन दिवस 2026 के अवसर पर भारत का नेट जीरो
(शुद्ध-शून्य उत्सर्जन) पोर्टल और जलवायु परिवर्तन संबंधी राष्ट्रीय कार्य योजना
(एनएपीसीसी) डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। ये दोनों डिजिटल पहलें पारदर्शिता, समन्वय और साक्ष्य-आधारित जलवायु कार्रवाई को सुदृढ़ करने की दिशा में एक
महत्वपूर्ण कदम हैं। नेट जीरो पोर्टल विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्वैच्छिक नेट जीरो
प्रतिबद्धताओं के लिए एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध करता है, जबकि
एनएपीसीसी डैशबोर्ड जलवायु परिवर्तन से संबंधित राष्ट्रीय मिशनों के अंतर्गत
प्रगति की समेकित निगरानी को सक्षम बनाता है।
नेट ज़ीरो
पोर्टल विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय संस्थाओं द्वारा नेट ज़ीरो संबंधी
प्रतिबद्धताओं के स्वैच्छिक पंजीकरण और प्रकटीकरण के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल
प्लेटफॉर्म है। इसमें भाग लेने वाली संस्थाएं अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का
विवरण दे सकती हैं,
नेट ज़ीरो लक्ष्य घोषित कर सकती है और वार्षिक प्रगती संबंधी नवीनतम
जानकारी उपलब्ध करा सकती हैं। संस्थाओं को स्कोप 1 और स्कोप 2 उत्सर्जन की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जबकी इसको स्कोप 3 उत्सर्जन की रिपोर्टिंग स्वैच्छिक रहेगी। पोर्टल संस्थाओं को नेट ज़ीरो
की दिशा में अपनी कार्ययोजना का विवरण देने की सुविधा भी प्रदान करता है, जिसमें यथासंगत, स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण,
ऊर्जा दक्षता, प्रौद्योगिकीय हस्तक्षेप और
कार्बन निष्कासन से संबंधित उपाय शामिल हैं।
नेट ज़ीरो
पोर्टल और एनएपीसीसी डैशबोर्ड का शुभारंभ भारत सरकार द्वारा प्रौद्योगिकी-सक्षम
गवर्नेंस,
पारदर्शिता, संस्थागत समन्वय और
साक्ष्य-आधारित जलवायु कार्रवाई पर निरंतर दिये जा रहे जोर को दर्शाता है। साथ ही,
यह भारत के निम्न कार्बन और जलवायु-अनुकूल भविष्य की ओर संक्रमण में
व्यापक भागीदारी को सुगम बनाएगा।
****
पीके/केसी/आईएम/एनजे
प्रविष्टि तिथि: 16
SEP 2026 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2310871) आगंतुक पटल : 161