सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वेस्टवॉटर से आगे: इस्तेमाल किए गए पानी को संसाधन में बदलना

तेज़ी से बढ़ते शहरों में, पानी का इस्तेमाल होने के बाद पानी का चक्र खत्म नहीं होता। घरों, कारखानों और आस-पड़ोस से बहकर निकलने वाले पानी को बेकार नहीं माना जाना चाहिए। सही व्यवस्था के साथ, इस्तेमाल किए गए पानी को एकत्र किया जा सकता है, उसका उपचार किया जा सकता है, पुनर्चक्रित किया जा सकता है और फिर से काम में लाया जा सकता है। यह बदलाव 'स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन' (SBM-U) के अंतर्गत शहरी स्वच्छता के लिए नया दृष्टिकोण बना रहा है। इसके केंद्र में इस्तेमाल किए जा चुके पानी का प्रबंधन ('यूज़्ड वॉटर मैनेजमेंट' (UWM)) है, जो इस्तेमाल किए गए पानी का उपचार करने, अनुपचारित सीवेज को जल स्रोतों में जाने से रोकने और सुरक्षित रूप से दोबारा इस्तेमाल करने पर बल देता है। इस प्रक्रिया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो वेस्टवॉटर मैनेजमेंट को प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और आगे इस्तेमाल के लिए पानी बचाने के अवसर में बदल देते हैं।

इस दृष्टिकोण को 'वॉटर प्लस' सर्टिफ़िकेशन से और मज़बूती मिलती है, जो शहरों को घरों और व्यावसायिक स्थलों से निकलने वाले अपशिष्ट पानी (वेस्टवॉटर) का प्रबंधन करने के लिए दिशानिर्देश देता है। इसके अंतर्गत यह आवश्यक है कि पर्यावरण में छोड़े जाने से पहले अपशिष्ट पानी का उपचार पूरी तरह तय मानकों के अनुसार हो। इसमें सिर्फ़ ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं, बल्कि इस बात पर भी ध्यान दिया जाता है कि शहर अपने जल संसाधनों की योजना कैसे बनाते हैं और उनका प्रबंध कैसे करते हैं। शहरी स्थानीय निकायों को अपशिष्ट पानी के पुनः उपयोग के लिए दीर्घावधि, शहर-स्तर की योजनाएँ बनाने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है। साफ़ तौर पर तय ज़िम्मेदारियाँ और तकनीकी तरक्की शहरों को उपचार प्रणाली की क्षमता और असरदार तरीके से काम करने में सहायता कर रही हैं। खुले में शौचसे मुक्त यानि 'ओपन डेफिकेशन फ्री' (ODF) ++ प्रोटोकॉल इस दृष्टिकोण को और मज़बूत करते हैं; ये मल के कीचड़ और सेप्टेज सहित पूरे सीवेज के सुरक्षित प्रबंध और उपचार का आकलन करते हैं।

ये सभी उपाय मिलकर टिकाऊ स्वच्छता और चक्राकार अर्थव्यवस्था (सर्कुलर इकॉनमी) की नींव रख रहे हैं, जहाँ इस्तेमाल किए गए पानी का प्रबंधन संसाधन के तौर पर किया जा सकता है। एसबीएम 2.0 के अंतर्गत, छोटे शहरों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए ₹11,785 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से ट्रीटमेंट की क्षमता में 4,900 मिलियन लीटर प्रति दिन (MLD) की वृद्धि होगी। इससे इस्तेमाल किए गए पानी के असरदार प्रबंधन के लिए आवश्यक अवसंरचना का विस्तार होगा।

जहां इस्तेमाल किए गए पानी को मिलती है नई ज़िंदगी

इस्तेमाल किए गए पानी का प्रबंधन अब पारंपरिक ट्रीटमेंट और निपटान के तरीकों से आगे बढ़ रहा है। विभिन्न शहर ऐसे तरीके अपना रहे हैं जो उनकी  अवसंरचना, पानी की ज़रूरतों और स्थानीय हालात के हिसाब से हों। इस प्रक्रिया में, उपचारित किए गए पानी का इस्तेमाल खेती, बागवानी, उद्योग, सड़क की सफाई और झीलों को फिर से जीवित करने में किया जा रहा है। जयपुर, इंदौर, सूरत और नवी मुंबई जैसे शहरों के अनुभव इन विविध तरीकों को दिखाते हैं।

जयपुर: बड़े पैमाने पर पानी के फिर इस्तेमाल की इंजीनियरिंग

जयपुर में 2020-23 के दौरान 22.50 हेक्टेयर में बने देहलावास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता राजस्थान में सबसे ज़्यादा, यानी 215 एमएलडी है। गंदे पानी को अच्छी तरह से उपचारित करके दोबारा इस्तेमाल लायक संसाधन में बदला जाता है। इससे चक्राकार अर्थव्यवस्था और पानी बचाने की परिकल्पना को बढ़ावा मिलता है। यह हाई-टेक्नोलॉजी प्लांट पूरी तरह से सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) सिस्टम से स्वचालित है।

देहलावास संयंत्र में जल शोधन

संयंत्र द्वारा उपचारित जल को द्रव्यवती नदी में छोड़ा जाना

जयपुर एसटीपी में अभी बहुत असरदार सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर (एसबीआर) लगा है। इस प्रक्रिया में, गंदा पानी क्लोरीन टैंक तक पहुँचने से पहले पार्शल फ़्लूम, प्राइमरी क्लेरिफ़ायर और बेसिन से गुज़रता है। फिर इसे साफ़ पानी में बदल दिया जाता है। प्राइमरी स्लज थिकनर और स्क्रू प्रेस मशीनों का इस्तेमाल करके ठोस कचरे को अलग किया जाता है। एसटीपी में उपचार होने के बाद, गंदा पानी फिर से कीमती संसाधन बन जाता है। इसका इस्तेमाल सिंचाई और कई तरह की औद्योगिक प्रक्रियाओं में किया जा रहा है, जिसे अपशिष्ट पुनर्चक्रण (वेस्टवॉटर रीसाइक्लिंग) कहते हैं और यह आर्थिक रूप से भी फ़ायदेमंद विकल्प है। अभी, उपचारित किए गए पानी का कुछ हिस्सा पास की कॉलोनी में बागवानी और अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। बाकी साफ़ पानी द्रव्यवती नदी में छोड़ा जाता है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं कि अनुपचारित (बिना ट्रीट किया हुआ) गंदा पानी नदी में न जाए। प्लांट के आस-पास ग्रीन एरिया भी बनाया गया है, जहाँ 30,000 से ज़्यादा पौधे जगह की हरियाली बढ़ा रहे हैं।

इंदौर: 'वॉटर प्लस' सफ़र में सबसे आगे

इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन में इंदौर का बदलाव आसान लक्ष्य से शुरू हुआ। यह लक्ष्य था: अनुपचारित गंदा पानी पर्यावरण में न जाने देना। इस तरीके से इंदौर को 'वॉटर+' सर्टिफ़िकेशन पाने वाला पहला शहर बनने में सहायता मिली। इसके तरीकों ने दिखाया कि शहर के स्तर पर टिकाऊ स्वच्छता और इस्तेमाल किए गए पानी का प्रबंधन कैसे काम कर सकता है।  इस मॉडल ने कई छोटे शहरों को भी इसी तरह के तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

आज, उपचारित किए बिना गंदा पानी इंदौर की नदियों या प्राकृतिक और मानव-निर्मित निकासी नालियों (मैन-मेड स्टॉर्मवॉटर ड्रेन्स) में नहीं बहाया जाता है। 2020 तक, शहर में 3 मौजूदा केंद्रीकृत एसटीपी के साथ-साथ 7 विकेंद्रीकृत एसटीपी थे। इसने उपचारित अपशिष्ट जल को ले जाने के लिए 200 किलोमीटर से अधिक का पाइप नेटवर्क भी बिछाया था। इंदौर ने इसके साथ ही भूजल और सतही जल दोनों के संरक्षण के उपाय भी मजबूत किए। 2022 में, आवासीय और गैर-आवासीय क्षेत्रों में 1.25 लाख से अधिक वर्षा जल संचयन इकाइयां स्थापित की गईं। यह कार्य केवल चार महीनों की अवधि में पूरा किया गया। उपचारित अपशिष्ट जल का उपयोग अब बगीचों, सड़क के किनारे पौधारोपण और बागवानी के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सड़कों की धुलाई और सीवर मशीनों की सफाई के लिए भी किया जाता है।

सूरत: अपशिष्ट पानी को आर्थिक संसाधन बनाना

सूरत ने वेस्टवॉटर (गंदे पानी) को पुनः इस्तेमाल के विचार को एक कदम आगे बढ़ाते हुए इसे आर्थिक मूल्य वाले संसाधन के तौर पर देखा है। सूरत नगर निगम ने चार टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट (तीसरे चरण के शोधन संयंत्र) स्थापित किए हैं, जिनकी कुल क्षमता 116 एमएलडी है। इन संयंत्रों ने ताजे पानी के स्रोतों पर निर्भरता कम करने में सहायता की है। शहर में उपचारित किए गए अपशिष्ट पानी का इस्तेमाल पीने के अलावा कई अन्य कार्यों में किया जाता है। इनमें सीधे सर्विस लाइनों और टैंकर भरने वाले स्टेशनों के ज़रिए औद्योगिक इस्तेमाल, झीलों का कायाकल्प, खेती, बड़े पैमाने पर पौधे लगाना, सीवर की सफाई आदि शामिल हैं। शहर में सीवर साफ करने वाली 170 मशीनें हैं, जिनमें अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक पर आधारित उपकरण भी शामिल हैं। इन मशीनों का इस्तेमाल सीवरेज सिस्टम की सफाई और रखरखाव के लिए किया जाता है।

सूरत में जल शोधन संयंत्र

नवी मुंबई: उपचारित पानी शहर की सेवाओं में दोबारा इस्तेमाल करना

 नवी मुंबई में सीवेज उपचार

नवी मुंबई की 'वॉटर+' यात्रा में ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर (शोधन के बुनियादी ढांचे) और उपचारित किए गए पानी के बड़े पैमाने पर दोबारा इस्तेमाल को शामिल किया गया है। यह महाराष्ट्र का एकमात्र शहर है जिसे फाइव-स्टार रेटिंग और 'वॉटर+' सर्टिफिकेशन मिला है। शहर ने अपनी सीवेज ट्रीटमेंट तकनीक को अपग्रेड किया और अपने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) को 30 लाख की जनसंख्या के लिए डिज़ाइन किया। ऊर्जा की लागत कम करने के लिए इसके पंपिंग स्टेशनों को भी अपग्रेड किया गया। ये स्टेशन सर्जित सीवेज को एसटीपी तक पहुंचाते हैं। हॉटस्पॉट (समस्या वाली जगहों) से बचने के लिए सीवर नेटवर्क का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस (समय रहते रखरखाव) किया गया। नवी मुंबई ने सीवर लाइनों और सेप्टिक टैंकों की 100% मशीनीकृत सफाई हासिल कर ली है। नवी मुंबई नगर निगम शहर भर में लगे लेवल ट्रांसमीटर के ज़रिए सभी सेप्टिक टैंकों की केंद्रीय रूप से निगरानी करता है। उपचारित पानी का 30% से ज़्यादा हिस्सा शहर के 30 से अधिक बगीचों में पुनः इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल सॉलिड-वेस्ट (ठोस कचरा) वाहनों, कॉम्पैक्टर और शहर की ट्रांसपोर्ट बसों को धोने के लिए भी किया जाता है। स्प्रिंकलर और रोड डिवाइडर में भी ट्रीट किए गए पानी का इस्तेमाल होता है, जिससे ताजे पानी पर निर्भरता कम होती है।

तिरुपति: उपचारित पानी के लिए राजस्व मॉडल

तिरुपति में जल शोधन संयंत्र

तिरुपति ने थुकिवकम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट चलाने के लिए आत्मनिर्भर मॉडल विकसित किया है। शहर को 'वॉटर प्लस' भी घोषित किया गया है। ₹19 करोड़ की लागत से बने इस एसटीपी की क्षमता 50 एमएलडी है। यह शहर भर के 1,04,057 घरों को सेवा देता है। ट्रीट किए गए पानी में से 24 एमएलडी का इस्तेमाल विभिन्न  कार्यों के लिए दोबारा किया जाता है।  यह प्लांट श्रीकालाहस्ती पाइप्स लिमिटेड को 5 एमएलडी इस्तेमाल किया हुआ उपचारित पानी बेचता है। इससे प्लांट हर महीने 6 लाख रुपये की नेट कमाई कर पाता है। इसके अलावा, 18 एमएलडी इस्तेमाल किया गया उपचारित पानी किसानों को खेती के लिए मुफ़्त में दिया जाता है। यूएलबी इसका कुछ हिस्सा सड़कों और गलियों की सफ़ाई के लिए भी दोबारा इस्तेमाल करता है। उपचारित पानी का इस्तेमाल शहर भर में सड़क के बीच की जगह (मीडियन), पार्कों और बगीचों में पानी देने के लिए भी किया जाता है। इन उपायों से उपचारित पानी का ज़्यादा से ज़्यादा दोबारा इस्तेमाल हो पाता है। तिरुपति का तरीका वेस्टवॉटर के दोबारा इस्तेमाल को कमाई करने वाले मॉडल के साथ जोड़ता है, ताकि एसटीपी का संचालन लंबे समय तक सही ढंग से होता रहे।

शहरी जल प्रबंधन की बदलती कहानी

इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन पर बढ़ते ध्यान से शहरों का अपनी पानी की ज़रूरतों को पूरा करने का दृष्टिकोण बदल रहा है। ट्रीटमेंट का मतलब अब सिर्फ़ प्रदूषण रोकना नहीं रह गया है, बल्कि इसका मकसद पानी को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाना भी है। उपचारित पानी का इस्तेमाल सिंचाई, उद्योग, बागवानी और रोज़मर्रा की शहरी सेवाओं में किया जा रहा है। जैसे-जैसे ज़्यादा शहर उपचार की क्षमता बढ़ा रहे हैं और दोबारा इस्तेमाल के सिस्टम विकसित कर रहे हैं, शहरी जल प्रबंधन ज़्यादा चक्रीय (सर्कुलर) और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने वाला बनता जा रहा है। यह बदलाव साफ़-सुथरे सैनिटेशन सिस्टम बनाने और पानी के हर उपलब्ध स्रोत का बेहतर इस्तेमाल करने में सहायता करता है।

संदर्भ

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें

पीआईबी  रिसर्चपीके/केसी/आरटी/पीके (रिलीज़ आईडी: 2316867) आगंतुक पटल : 303 30 SEP 2026  by PIB Delhi


पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4एस) अभियान

  सभी के लिए सुनिश्चित हो रहा एक सुरक्षित भविष्य स्वच्छ भारत मिशन ने भारत के स्वच्छता परिदृश्य को सफलतापूर्वक बदल दिया स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता ( 4 एस) अभियान तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: स्वच्छता की भागीदारी - स्वच्छ भारत के लिए सार्वजनिक भागीदारी , जागरूकता और गतिविधियाँ , संपूर्ण स्वच्छता - मेगा स्वच्छता अभियान और स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का समयबद्ध परिवर्तन , जैसे गंदे स्थान सफाई मित्र सुरक्षा शिविर - स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए एकल-खिड़की सेवा , सुरक्षा और सम्मान शिविर। यह अभियान सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) जुटाने , स्थायी स्वच्छता हासिल करने और स्वच्छता कार्यकर्ताओं (सफाई मित्रों) की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने पर केंद्रित होगा। स्वच्छता ही सेवा 2023 में , 109 करोड़ से अधिक व्यक्तियों और भारत सरकार के 71 मंत्रालयों और विभागों ने 18 दिनों में राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लिया। देश भर में प्रति दिन औसतन लगभग छह करोड़ लोगों की भागीदारी हुई। 18 दिनों की अवधि में देश भर से 53 करोड़ लोगों ने ' स्वच्छता के लिए ...

आइए शपथ लेते हैं :- पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन जागृति अभियान में आप सभी की सहभागिता अपेक्षित है निवेदन है कि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के मार्गदर्शन में कार्यरत पर्यावरण नियम कुंजी आप सभी से आग्रह कर रही है की आप अपनी भागीदारी देकर प्रदूषण को समूल नष्ट करने में सहभागिता दें

पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है आपकी सहभागिता  पर्यावरण क्या है समझिए ! पर्यावरण शब्द ' परि+आवरण ' के संयोग से बना है। ' परि ' का आशय चारों ओर तथा ' आवरण ' का आशय परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों , प्राणियों , और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं वास्तव में पर्यावरण में वायु , जल , भूमि , पेड़-पौधे , जीव-जन्तु , मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है। आवश्यक क्यों है ! पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। प्रदूषण के कारण सारी पृथ्वी दूषित हो रही है और निकट भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है । इसलिए दुनिया के सभी देशों पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय किए जा रहें हैं वस्तुतः पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है , अन्यथा मंगल ग्रह आदि ग्रहों की तरह धरती का जीवन-चक्र भी समाप्त हो जायेगा । दुराग्रामी दुष्परिणाम घातक है पर्यावर...

केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024’की शुरुआत की

नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले शासकीय अभियान से महिलाओं को को सशक्त बनाने के उद्देश को नई दिशा मिलेगी और महिला शक्ति की सहभागिता से जल संसाधन का संरक्षण होगा कैच द रेन अभियान केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने और जलसुरक्षित भविष्यका निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कैच द रेन अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया , हमारा दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं का सशक्तिकरण करने से राष्ट्र सशक्त होगा: श्री शेखावत केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 09 मार्च , 2024 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया।"नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया है। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन , जल संसाधन , नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत आता है। केंद्रीय मंत्री ने दो पुस्तकों "जल शक्ति अभियान 2019 से 2023- द जर्नी फॉर सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर" और "महिला ...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...