सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

‘कैच द रेन’ (वर्षा जल संचयन) एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल निकायों के पुनरुद्धार केन्द्रित है

  बारिश का पानी जमा करें (कैच द रेन)

­­जल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नये सिरे से आह्वान 

वर्षा जल संचय अभियान : एक नज़र मे

‘कैच द रेन’ (वर्षा जल संचयन) एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल निकायों के पुनरुद्धार केन्द्रित है। यह अभियान समुदायों और संस्थानों को वर्षा जल का संरक्षण करने तथा जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसके तहत मानसून के दौरान अधिकतम जल संचय सुनिश्चित करने के लिए तालाबों और जलाशयों की सफाई को बढ़ावा दिया जाता है। साथ ही, जल संचयन वाले क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए वनीकरण को भी प्रोत्साहित किया जाता है।

इस अभियान के दौरान सुझाए गए जल संरक्षण संबंधी प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं:

  • घरों, आवासीय परिसरों और कार्यस्थलों में वर्षा जल संचयन प्रणालियां अपनाई जाएं।
  • उपयुक्त स्थानों पर रिचार्ज पिट और रिचार्ज शाफ्ट स्थापित किए जाएं।
  • भूजल पुनर्भरण को सुगम बनाने के लिए अनुपयोगी बोरवेलों की मरम्मत की जाए।
  • बावड़ियों, कुओं और पारंपरिक जल निकायों का पुनरुद्धार किया जाए।
  • जल संचयन क्षमता बढ़ाने के लिए तालाबों और जलाशयों से गाद निकाला जाए।
  • जल संचयन और भूजल पुनर्भरण वाले क्षेत्रों में वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाए।

जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 1.0 (2024)

जल संचय जन भागीदारी 1.0 ने जल संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत बनाया। जेएसजेबी 1.0 को 1 अप्रैल 2024 से 31 मई 2025 तक लागू किया गया। इस पहल में समुदाय, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और लागत अर्थात् 3सी के सिद्धांतों का पालन किया गया। इस पहल के तहत जल संरक्षण के प्रयासों को गति देने के लिए सरकार की विभिन्न चालू योजनाओं के बीच तालमेल को भी प्रोत्साहित किया गया। इस पहल में कम लागत वाली भूजल पुनर्भरण और जल भंडारण संरचनाओं के निर्माण को बढ़ावा दिया गया। साथ ही, बंद पड़े बोरवेलों को पुनः चालू करने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल समाधान अपनाने में भी सहयोग दिया गया। इन संरचनाओं का विकास ‘संपूर्ण सरकार’ और ‘संपूर्ण समाज’ के दृष्टिकोण से किया गया। इस अभियान के दौरान 10 लाख से अधिक भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया गया, जबकि 27 लाख से अधिक कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं की सूचना दी गई।

जल संचय जन भागीदारी 2.0 (2025)

1 जून 2025 को शुरू की गई जल संचय जन भागीदारी 2.0 ने पिछली पहल को आगे बढ़ाया। इसका विशेष ध्यान अति-दोहित और गंभीर श्रेणी के जिलों में भूजल पुनर्भरण पर केन्‍द्रित रहा। इस पहल में कम लागत वाले और अति-स्थानीय स्तर पर लागू किए जा सकने वाले उपायों पर जोर दिया गया। नवम्‍बर 2025 में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह के दौरान जेएसजेबी 1.0 के तहत किए गए उत्कृष्ट योगदानों को सम्मानित किया गया।

 

जल संचय जन भागीदारी पहल का प्रभाव मूल्यांकन एवं उपलब्धियां

जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पहल के तहत 1.55 करोड़ से अधिक कृत्रिम भूजल पुनर्भरण एवं जल भंडारण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त, जेएसजेबी 1.0 का प्रभाव मूल्यांकन अध्ययन किया गया, जिसमें 1 जून 2025 से 31 दिसम्‍बर 2025 के बीच के वर्षा संबंधी आंकड़ों का उपयोग करते हुए 23 लाख संरचनाओं का मूल्यांकन किया गया। अध्ययन में अनुमान लगाया गया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप 2.43 अरब घन मीटर भूजल का पुनर्भरण हुआ है।

जल संचय जन भागीदारी: कैच द रेन (जेएसजेबी: सीटीआर) (2026)

1 जून 2026 को शुरू की गई इस पहल ने जल शक्ति अभियान : कैच द रेन (वर्षा जल संचयन अभियान) के साथ जोड़कर जेएसजेबी के दृष्टिकोण का विस्तार किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल संरक्षण, जल परिसंपत्तियों का निर्माण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। इसमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल कम लागत वाले उपायों को प्रोत्साहित किया गया तथा सतत जल प्रबंधन के माध्यम से जलवायु सतत जल प्रबंधन के माध्यम से जलवायु लचीलेपन को मजबूत किया गया।

इस अभियान में वीबी-जी आरएएम जी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’, पीएमकेएसवाई के अंतर्गत जल निकायों की मरम्मत, नवीनीकरण एवं पुनर्स्थापन, सीएएमपीए, वित्त आयोग अनुदान तथा राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बीच तालमेल का लाभ उठाया गया। इस पहल के तहत पंचायती राज संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, महिला समूहों, युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों और स्थानीय समुदायों को एक साथ जोड़ा गया। ये हितधारक योजना निर्माण, कार्यान्वयन और समुदाय के नेतृत्व में जल संरक्षण को बढ़ावा देने में सहयोग करते हैं। जेएसजेबी : सीटीआर पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन ने पारदर्शिता को मजबूत बनाने, निगरानी करने तथा जन प्रतिक्रिया प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (जेएसए: सीटीआर)

 जल शक्ति अभियान : कैच द रेन की शुरुआत 22 मार्च 2021 को विश्व जल दिवस के अवसर पर की गई थी। इसका मार्गदर्शक विषय था : “कैच द रेन, व्हेयर इट फॉल्स, व्हेन इट फॉल्स” (वर्षा जल को वहीं और उसी समय संचित करें, जहां और जब वह गिरता है)। यह अभियान जल शक्ति अभियान 2019 की सफलता पर आधारित है, जिसके तहत वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए 256 जिलों के 1,592 जल-संकटग्रस्त ब्लॉकों को शामिल किया गया था। इस अभियान में जन आंदोलन के दृष्टिकोण के माध्यम से भूजल पुनर्भरण, जलग्रहण क्षेत्र का विकास, जल निकायों का पुनरुद्धार, वनीकरण और सामुदायिक भागीदारी को भी बढ़ावा दिया गया। तब से यह अभियान बदलती विषयवस्तु और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के साथ प्रतिवर्ष लागू किया जा रहा है:

वर्ष

विषयवस्तु/ मुख्य फोकस

प्रमुख गतिविधियों के क्षेत्र

2021

“वर्षा जल को वहीं और उसी समय संचित करें, जहां और जब वह गिरता है।”

वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण; जल निकायों की जियो-टैगिंग; वैज्ञानिक आधार पर जल संरक्षण की योजना तैयार करना; जल शक्ति केन्‍द्रों की स्थापना एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियां।

2022

जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों का विस्तार

पारंपरिक जल निकायों का पुनरुद्धार; भूजल पुनर्भरण एवं जलग्रहण क्षेत्र का विकास; आर्द्रभूमियों और नदियों का पुनर्जीवन; जलस्रोतों के उद्गम क्षेत्रों (स्प्रिंग-शेड) का विकास एवं जलग्रहण क्षेत्रों का संरक्षण।

2023

पेयजल स्रोतों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना

150 जल-संकटग्रस्त जिलों पर विशेष ध्यान; पेयजल स्रोतों को सुदृढ़ बनाना; भूजल पुनर्भरण एवं जल स्रोतों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना; क्षेत्रीय निगरानी एवं सामुदायिक भागीदारी।

2024

नारी शक्ति से जल शक्ति

महिलाओं के नेतृत्व में जल संरक्षण संबंधी पहल; जल निकायों से गाद निकालना एवं उनकी सफाई; भूजल पुनर्भरण के लिए बेकार पड़े बोरवेलों को पुनः उपयोग में लाना; वनीकरण एवं स्थानीय जल संसाधनों का पुनरुद्धार।

वर्ष 2024 के अभियान में महिलाओं के नेतृत्व में संचालित जल संरक्षण संबंधी पहलों को विशेष महत्व दिया गया। जल संरक्षण, स्वच्छता और साफ-सफाई के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदानों को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के माध्यम से निरंतर मान्यता प्रदान की जा रही है।

जल शक्ति केन्‍द्र

जल शक्ति केन्‍द्र (जेएसके) जिला स्तर पर ज्ञान एवं सुविधा केन्‍द्रों के रूप में कार्य करते हैं। ये निम्नलिखित माध्यमों से समुदायों और स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हैं:

  • जल संचयन की तकनीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना।
  • तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करना।
  • जल संरक्षण संबंधी योजनाओं के निर्माण एवं कार्यान्वयन में सहयोग देना।

वर्षा जल संचयन से ग्रामीण सुदृढ़ता की ओर वर्षा जल संचयन से ग्रामीण मजबूती की ओर

जल संरक्षण अब निरंतर जल प्रबंधन पर केन्‍द्रित एक समुदाय-संचालित जन आंदोलन के रूप में विकसित हो चुका है। ‘कैच द रेन’ और ‘जल संचय जन भागीदारी’ जैसी पहलें वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल निकायों के पुनरुद्धार को बढ़ावा दे रही हैं। वैज्ञानिक योजना, स्थानीय स्तर पर स्वामित्व और संसाधनों के अभिसरण से जल सुरक्षा, ग्रामीण आजीविका और जलवायु अनुकूलन क्षमता सुदृढ़ हो रही है। सामुदायिक स्वामित्व को विभिन्न योजनाओं के अभिसरण, डिजिटल निगरानी और परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़कर जेएसजेबी : सीटीआर एक जल-सुरक्षित भारत की नींव रख रहे हैं।

 संदर्भ

पीआईबी बैकग्राउंडर्स

https://www.pib.gov.in/FeaturesDeatils.aspx?NoteId=159260&ModuleId=2&reg=%203&lang=1

पीआईबी रिसर्च

 Click here to see pdf 

***

पीके/केसी/आरटी/केपीप्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2026 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2328623) आगंतुक पटल : 339

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता (4एस) अभियान

  सभी के लिए सुनिश्चित हो रहा एक सुरक्षित भविष्य स्वच्छ भारत मिशन ने भारत के स्वच्छता परिदृश्य को सफलतापूर्वक बदल दिया स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता ( 4 एस) अभियान तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है: स्वच्छता की भागीदारी - स्वच्छ भारत के लिए सार्वजनिक भागीदारी , जागरूकता और गतिविधियाँ , संपूर्ण स्वच्छता - मेगा स्वच्छता अभियान और स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) का समयबद्ध परिवर्तन , जैसे गंदे स्थान सफाई मित्र सुरक्षा शिविर - स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए एकल-खिड़की सेवा , सुरक्षा और सम्मान शिविर। यह अभियान सार्वजनिक भागीदारी (जनभागीदारी) जुटाने , स्थायी स्वच्छता हासिल करने और स्वच्छता कार्यकर्ताओं (सफाई मित्रों) की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने पर केंद्रित होगा। स्वच्छता ही सेवा 2023 में , 109 करोड़ से अधिक व्यक्तियों और भारत सरकार के 71 मंत्रालयों और विभागों ने 18 दिनों में राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग लिया। देश भर में प्रति दिन औसतन लगभग छह करोड़ लोगों की भागीदारी हुई। 18 दिनों की अवधि में देश भर से 53 करोड़ लोगों ने ' स्वच्छता के लिए ...

आइए शपथ लेते हैं :- पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे जन जागृति अभियान में आप सभी की सहभागिता अपेक्षित है निवेदन है कि, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के मार्गदर्शन में कार्यरत पर्यावरण नियम कुंजी आप सभी से आग्रह कर रही है की आप अपनी भागीदारी देकर प्रदूषण को समूल नष्ट करने में सहभागिता दें

पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है आपकी सहभागिता  पर्यावरण क्या है समझिए ! पर्यावरण शब्द ' परि+आवरण ' के संयोग से बना है। ' परि ' का आशय चारों ओर तथा ' आवरण ' का आशय परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों , प्राणियों , और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं वास्तव में पर्यावरण में वायु , जल , भूमि , पेड़-पौधे , जीव-जन्तु , मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है। आवश्यक क्यों है ! पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। प्रदूषण के कारण सारी पृथ्वी दूषित हो रही है और निकट भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है । इसलिए दुनिया के सभी देशों पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय किए जा रहें हैं वस्तुतः पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है , अन्यथा मंगल ग्रह आदि ग्रहों की तरह धरती का जीवन-चक्र भी समाप्त हो जायेगा । दुराग्रामी दुष्परिणाम घातक है पर्यावर...

केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024’की शुरुआत की

नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले शासकीय अभियान से महिलाओं को को सशक्त बनाने के उद्देश को नई दिशा मिलेगी और महिला शक्ति की सहभागिता से जल संसाधन का संरक्षण होगा कैच द रेन अभियान केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने और जलसुरक्षित भविष्यका निर्माण सुनिश्चित करने के लिए कैच द रेन अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया , हमारा दृढ़ विश्वास है कि महिलाओं का सशक्तिकरण करने से राष्ट्र सशक्त होगा: श्री शेखावत केंद्रीय जल मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 09 मार्च , 2024 को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" अभियान के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया।"नारी शक्ति से जल शक्ति" थीम वाले इस अभियान में जल संरक्षण एवं प्रबंधन में महिलाओं की अभिन्न भूमिका पर बल दिया गया है। यह अभियान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय जल मिशन , जल संसाधन , नदी विकास और गंगा कायाकल्प विभाग के अंतर्गत आता है। केंद्रीय मंत्री ने दो पुस्तकों "जल शक्ति अभियान 2019 से 2023- द जर्नी फॉर सस्टेनेबल वाटर फ्यूचर" और "महिला ...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...