सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सीएक्यूएम ने एनसीआर में नियमों के पालन की स्थिति की समीक्षा की, 17 दिनों में 197 निरीक्षण किए गए,आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने अब तक एनसीआर में 28,744 यूनिट/परियोजनाओं/संस्थाओं का निरीक्षण किया

एनसीआर और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) की 140 वीं बैठक 01.10.2026 को हुई। इस बैठक में 08.09.2026 से 24.09.2026 की अवधि के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में नियमों को लागू करने की कार्रवाई , निरीक्षण और नियमों के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई। 17 दिनों की रिपोर्टिंग अवधि के दौरान , कुल 197 निरीक्षणों की रिपोर्ट मिली। इनमें कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन (सीएंडडी) स्थलों पर 10, औद्योगिक क्षेत्र में 111 और डीज़ल जेनरेटर (डीजी) सेट से जुड़े 76 निरीक्षण शामिल थे। औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षणों में एक विशेष इंस्पेक्शन ड्राइव के तहत किए गए 22 निरीक्षण भी शामिल थे। निरीक्षणों के आधार पर , 85 मामलों में नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट मिली , जिनमें 8 सीएंडडी मामले , 49 औद्योगिक मामले और 28 डीजी से जुड़े मामले शामिल थे। संबंधित क्षेत्रों द्वारा रिपोर्ट किए गए उल्लंघनों के आधार पर , कई तरह की कार्रवाई का प्रस्ताव दिया गया है। इनमें 4 सीएंडडी प्रोजेक्ट और 1 औद्योगिक इकाई को बंद करना , 28 डीजी सेट को सील करना , 17 ...

गांधी जयंती के अवसर पर एमओईएफसीसी ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने, लंबित मामलों को न्यूनतम करने और वैज्ञानिक ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत की

पर्यावरण , वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी ) ने 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर , आज आज स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य मंत्रालय के सभी अधीनस्थ कार्यालयों , स्वायत्त संगठनों , क्षेत्रीय कार्यालयों तथा अन्य क्षेत्रीय और बाहरी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देना और लंबित मामलों को न्यूनतम करना है। इसमें विशेष रूप से उन कार्यालयों पर ध्यान केन्‍द्रित किया जा रहा है , जहां जनता से सीधा संपर्क होता है या जो जन सेवाएं प्रदान करते हैं।   यह अभियान मिशन लाईफ ( पर्यावरण के लिए जीवनशैली) से प्रेरित निरंतर व्यवहारगत बदलाव को बढ़ावा देने का भी प्रयास करता है। इसके तहत ऊर्जा और जल संरक्षण , एकल-उपयोग प्लास्टिक को नकारना , टिकाऊ खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देना , अपशिष्ट और ई-कचरे को कम करना तथा स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। विशेष अभियान 6 का आयोजन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी ) के दिशान...

रसोई के कचरे से लेकर शहर के स्थानों तक कचरे पर पुनर्विचार

  अपशिष्ट में नये उपयोग की तलाश वर्ष 2014 में शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन ( एसबीएम ) स्वच्छता , अपशिष्ट प्रबंधन और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए एक व्यापक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है। इस मिशन में स्वच्छता ही सेवा ( एसएचएस ) के माध्यम से व्यापक नागरिक भागीदारी के लिए जगह भी बनाई गई , जिसे 2017 में सामूहिक स्वच्छता कार्रवाई के लिए एक वार्षिक अभियान के रूप में शुरू किया गया था। अभियान में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन , दृश्य स्वच्छता और कचरा मुक्त सार्वजनिक स्थानों पर अपना ध्यान केंद्रित किया गया है। इस अभियान के साथ ही , वेस्ट टू वेल्थ यानी अपशिष्ट से संपदा का विचार   पूरे भारत में कचरे के प्रति देखने का नजरिया और उसे उपयोगी बनाने के तरीके को बदल रहा है। यह फेंकी गई सामग्री को एक ऐसे संसाधन के रूप में देखता है जिसे पुनर्प्राप्त किया जा सकता है , उसका फिर से उपयोग किया जा सकता है और उसे नई उपयोगी वस्तु में परिवर्तित   किया जा सकता है। सरकार ने इस दृष्टिक...

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये