भारत ने कॉप-31 को पेरिस समझौते में मौजूद कमियों को दूर करने, प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और इसके कार्यान्वयन में तेजी लाने पर दिया जोर
श्री भूपेंद्र यादव ने ऑस्ट्रेलिया , फिजी और तुवालू द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यूएनएफसीसीसी की पूर्व-कॉप- 31 बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया पर्यावरण , वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज फिजी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) की पूर्व-कॉप- 31 बैठक में कॉप- 31 प्राथमिकताओं पर पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए जलवायु संबंधी समझ में मौजूद कमियों को दूर करने , मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और पेरिस समझौते के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। श्री यादव ने अपने संबोधन की शुरुआत में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का बहादुरी से सामना करने और एक सफल उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए तुवालू के लोगों के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से आशा , आत्मविश्वास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकजुट होने का संकल्प मजबूत होता है। मंत्री ने कहा कि यूएनएफसीसीसी और इसके पेरिस समझौते के तहत दीर्घकालिक उद्देश्य और लक्ष्य पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं , जिनमें वैश्विक तापमान वृद्धि को 1...