सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरकार ने सी एंड डी कचरे के कारगर निपटान के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए: हरदीप एस पुरी


 "निर्माण क्षेत्र में सी एंड डी कचरे के पुनर्चक्रण और उपयोग पर हालिया प्रगति" पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, आवास एवं शहरी कार्य और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए निर्माण उद्योग की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्माण उद्योग भारत में सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता क्षेत्र है और अर्थव्यवस्था के 250 क्षेत्रों से किसी ने किसी रूप में जुड़ा हुआ है। उन्होंने अनुमान जताया  कि 2025 तक भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा निर्माण बाजार होगा।

केंद्रीय मंत्री आज यहां "निर्माण क्षेत्र में सी एंड डी कचरे के पुनर्चक्रण और उपयोग पर हालिया प्रगति" विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन पर बोल रहे थे। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ  भारत में नॉर्वे की राजदूत सुश्री मे-एलिन स्टेनर; आवासन और शहरी कार्य सचिव श्री मनोज जोशी और सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक श्री राजेश कुमार कौशल उपस्थित थे।

एसआईएनटीईएफ नॉर्वे के सहयोग से सीपीडब्ल्यूडी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में निर्माण क्षेत्र में लगे प्रतिभागियों को निर्माण उद्योग में सी एंड डी (निर्माण एवं विध्वंस) पुनर्चक्रित वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करने का अवसर दिया गया। इस कार्यशाला में सी एंड डी पुनर्चक्रित उत्पादों/वस्तुओं के क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने विचारों के प्रसार और सतत विकास में उपरोक्त उत्पादों के उपयोग के फायदों से अवगत कराने के लिए भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री पुरी ने कहा कि हम बड़ी तेजी से निर्माण क्षेत्र के अनुकूल पर्यावरण का निर्माण कर रहे हैं। देश की शहरीकरण मांगों के आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत को 2030 तक हर साल लगभग 700-900 मिलियन वर्ग मीटर वाणिज्यिक और आवासीय स्थान बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित देश बनना है, तो हमारी महत्वाकांक्षा में बुनियादी ढांचा महत्वपूर्ण घटक होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने निर्माण क्षेत्र, विशेष रूप से निर्माण और विध्वंस (सी एंड डी) कचरे से जुड़े पर्यावरणीय विचारों को स्वीकार करते कहा कि बढ़ती निर्माण गतिविधि के साथ उत्पन्न होने वाले सी एंड डी कचरे के प्रबंधन के लिए अधिक कुशल समाधान ढूंढना जरूरी है।

भारत में सी एंड डी कचरे की चुनौतियों और अवसरों के बारे में बात करते हुए श्री पुरी ने कहा कि निर्माण और विध्वंस कचरा दुनिया में सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट कचरों में से एक है। उन्होंने बताया कि अनुमान के मुताबिक भारत में निर्माण उद्योग हर साल लगभग 150-500 मिलियन टन सी एंड डी कचरा उत्पन्न करता है। इससे अनधिकृत डंपिंग, निपटान के लिए जगह की कमी और प्राकृतिक रूप से सड़नशील कचरे के साथ अनुचित मिश्रण जैसी कई चुनौतियां सामने आती हैं। इस संदर्भ में, उन्होंने कहा कि ऐसी प्रौद्योगिकियों की भारी मांग है जो अपशिष्ट में कमी लाए और अपशिष्ट सामग्री के पुनर्चक्रण में सहायता करे।

केंद्रीय मंत्री ने स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2015 में शुरू किए गए शहरी मिशन बुनियादी ढांचे के निर्माण और सेवा वितरण के स्थायी तरीकों को अपनाने के लिए सरकार की हरित दृष्टि के बेहतरीन उदाहरण हैं।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में श्री पुरी ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण में 2014 में मात्र 17 प्रतिशत से 2024 में 77 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, “अब, हम इन क्षमताओं को सी एंड डी अपशिष्ट, प्लास्टिक कचरा, ई-कचरा और जैव-खतरनाक कचरा सहित अपशिष्ट प्रबंधन के अन्य रूपों में स्थानांतरित कर रहे हैं। सरकार ने इन मुद्दों पर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं।”

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने सी एंड डी कचरे के कारगर निपटान पर मूल्य श्रृंखला में व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं।"

सी एंड डी अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति सभी हितधारकों की मानसिकता को बदलने में आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सभी राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों और शहरी स्थानीय निकायों को प्रत्येक प्रमुख शहर/कस्बे के लिएसी एंड डी अपशिष्ट पर डेटा एकत्र करने और शुरू में ही सी एंड डी कचरे को अलग-अलग करने को बढ़ावा देने और सी एंड डी कचरा संग्रहण के लिए संस्थागत तंत्र स्थापित करने की सलाही दी है।

श्री पुरी ने सी एंड डी अपशिष्ट प्रसंस्करण में सरकार की प्रभावशीलता पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अकेले एनसीआर क्षेत्र प्रतिदिन 6,303 टीपीडी सी एंड डी अपशिष्ट उत्पन्न करता है और इसमें से लगभग 78 प्रतिशत अपशिष्ट प्रतिदिन संसाधित किया जाता है। केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने अपने समापन भाषण में हितधारकों से सी एंड डी कचरे के कारगर उपयोग के लिए बेहतर रणनीति तैयार करने में सरकार की मदद करने का आग्रह किया।

****

एमजी/एआर/एके/एचबी प्रविष्टि तिथि: 19 FEB 2024 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2007175) आगंतुक पटल : 87

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

एकल उपयोग प्लास्टिक हमारी वुसंधरा को अपूरणीय क्षति पहुंचा रहा है... पूरा विश्व इस समय इसके खतरे को कम करने में लगा है... छत्तीसगढ़ भी अपना योगदान दे रहा है... जिसमें दुर्ग जिले का उल्लेखनीय योगदान... समीक्षा बैठक..!

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा दुर्ग की समीक्षा बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा साहू की क्रांतिकारी पहल से पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे... "नवाचार प्रयत्न"...  "बर्तन बैंक" की सराहना की... उल्लेखनीय है कि, अधिकारियों से गृहमंत्री ने कहा “काम बोलता है..!” पर्यावरण नियम कुंजी :: छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जिले की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सभापति व बर्तन बैंक की संस्थापिका, जो कि, प्रदेश में “बर्तन वाली दीदी” के नाम से मशहूर हैं श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू को विशेष रूप से आमंत्रित कर बर्तन बैंक के बारे में जानकारी ली और इस नवाचार के लिए बर्तन बैंक की जमकर सराहना की उन्होंने अधिकारियों के सामने श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति की गई पहल का उद्धाहरण रखते हुए कहा कि, “नाम नहीं...काम बोलता है”। हमारी महिला जनप्रतिनिधि विगत दस वर्ष से बर्तन बैंक को लेकर समर्पित होकर कार्य कर रही है। “नो डिस्पोजल और नो प्लास्टिक कैंपेन” में यह मील का पत्थर साबित हो रही है। यही कारण है कि, अब प्...

कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम - केंद्र ने कृषि वानिकी में व्यापार को आसान बनाने के लिए नियामक ढांचे को सरल बनाकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदर्श नियम जारी किए

  आगामी एनटीएमएस पोर्टल पर कृषि वानिकी वृक्षारोपण के जियो-टैग किए गए डेटा को रखा जाएगा व पेड़ों की कटाई के लिए किसानों के आवेदनों को मंजूरी देने की सुविधा होगी / ग्रमीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास के साथ इकोलॉजिकल आवश्यकताओं को संतुलित करते हुए सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किसान-हितैषी कदम   वन,पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालयइसने कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम’ जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य नियामक ढांचे को सरल बनाने/  कृषि वानिकी को बढ़ावा देने में राज्यों /  केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन करना है। कृषि वानिकी कई लाभ प्रदान करती है। इसमें ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना , मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार , जैव विविधता का संरक्षण , वृक्ष आवरण में वृद्धि , जल संरक्षण , जलवायु लचीलापन में योगदान देना साथ ही  प्राकृतिक वनों पर दबाव कम करना शामिल है। इन मॉडल नियमों का उद्देश्य - इन मॉडल नियमों का उद्देश्य कृषि वानिकी भूमि के पंजीकरण /  वृक्षों की कटाई और परिवहन के प्रबंधन के लिए सरलीकृत प्रक्रियाएँ प्रदान करके एक सुव्यवस्थित विनिय...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...