सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वच्छ भारत मिशन अगले दशक में प्रवेश करने को तैयार

 

 लाखों लोगों के स्वैच्छिक प्रयास से अनोखा अभियान शुरू, देश एक नए रेकॉर्ड की पटकथा लिखने को तैयार - 15 दिन में 5 लाख चुनौतीपूर्ण कचरा स्थलों को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आए राज्य, जो केंद्र के अनुमान से भी 2 लाख अधिक हैं

 वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी, तो शायद ही किसी को इसके परिवर्तनकारी प्रभाव का अंदाजा था। व्यवहार परिवर्तन के आह्वान के रूप में शुरू हुआ यह अभियान आज एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त पहल बन चुका है, जिससे शिशु मृत्यु दर और बीमारियों में कमी आई है, बच्चियों की स्कूल में उपस्थिति बढ़ी है, महिलाओं के खिलाफ अपराध कम हुए हैं और आजीविका में सुधार हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन अपनी 10वीं वर्षगांठ भी मना रहा है, इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2024 अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ है। इस अभियान को राजस्थान के झुंझुनू में एक बड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री एम.एल. खट्टर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत, राजस्थान और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया।

SHS 2024 

 SHS 2024 के तीन स्तंभों के तहत पूरे देश में 11 लाख से ज़्यादा कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। बड़े पैमाने पर सफाई अभियान के लिए लगभग 5 लाख स्वच्छता क्षक्षित इकाइयों – CTUs की पहचान की गई है। इस पखवाड़े के दौरान स्वच्छता में जन भागीदारी कार्यक्रमों की भी योजना बनाई जा रही है। अब तक ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत 36,000 पौधारोपण अभियान की योजना बनाई गई है। सफ़ाई मित्र पूरे देश में 70,000 से ज़्यादा सफ़ाई मित्र सुरक्षा शिविरों में हिस्सा लेंगे। देश के किसी भी हिस्से से नागरिक इसे SHS पोर्टल https://swachhatahiseva.gov.in/ पर लाइव देख सकते हैं।

पिछले एक दशक में स्वच्छ भारत मिशन ने नागरिकों, संगठनों, राज्य सरकारों, केंद्रीय मंत्रालयों, गैर सरकारी संगठनों और उद्योगों के अथक समर्पण के माध्यम से गांवों और शहरों का स्वरूप बदल चुका है, ये सभी स्वच्छता के साझा दृष्टिकोण के लिए निरंतर एकजुट हैं। देश भर में लगभग 12 करोड़ परिवार जिनके पास पहले सुरक्षित स्वच्छता की पहुंच नहीं थी, उन्हें अब शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं।

 राजस्थान के झुंझुनू में SHS 2024 अभियान के हिस्से के रूप में, माननीय उपराष्ट्रपति ने देश भर में सफाई और परिवर्तन के लिए 5 लाख से अधिक स्वच्छता लक्षित इकाइयों की पहचान करने पर सराहना की और व्यापक भागीदारी का आह्वान किया। राजस्थान के झुंझुनू में SHS 2024 अभियान के हिस्से के रूप में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने स्वच्छ भारत मिशन - शहरी के तहत मोडा पहाड़ पर 13.18 करोड़ रुपये की लागत से 65 टीपीडी क्षमता के आरडीएफ और कंपोस्ट प्लांट की एकीकृत परियोजना की आधारशिला रखी और झुंझुनू के लोगों को समर्पित किया। साथ ही, बग्गर रोड पर 500 किलोवाट के सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया गया। इस खास दिन की शुरुआत 200 से ज़्यादा NCC कैडेट्स और 100 मेरा युवा (MY) भारत स्वयंसेवकों के साथ झुंझुनू में स्वच्छता लक्षित इकाई (CTU) स्थल पर स्वच्छता अभियान में भागीदारी के साथ हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री एम.एल. खट्टर भी शामिल हुए। इसके बाद ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण समारोह और SHS 2024 के लिए शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा, "भारत स्वच्छता के प्रति जुनून का वैश्विक उदाहरण बन गया है, यह निवेश और अवसरों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य भी बन गया है। उन्होंने सर्कुलर इकोनॉमी पर जोर देते हुए कहा कि पहले हम कचरे में घिरे हुए थे, अब कचरा अर्थव्यवस्था में सर्कुलरिटी को सशक्त बना रहा है। इतना ही नहीं, बुनियादी ढांचे के तेजी से विकास में भी स्वच्छता की प्रमुख भूमिका है।" उन्होंने ‘मेरा युवा (MY) भारत’ पहल की प्रशंसा करते हुए, जहां लगभग 1.5 करोड़ युवा विकसित भारत के दृष्टिकोण से अभियान में जुड़ने के लिए आगे आए हैं, उन्होंने युवाओं को स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी नागरिकों से योगदान देने और विकसित भारत की इस यात्रा का हिस्सा बनने, खासकर स्वच्छता के माध्यम से शामिल होने का आग्रह किया।

केंद्रीय मंत्री श्री एम.एल. खट्टर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस वर्ष का अभियान ‘स्वच्छता ही सेवा है’ से परिवर्तित होकर ‘स्वच्छता ही स्वभाव और संस्कार है’ की ओर बढ़ रहा है, जिसमें व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर जोर दिया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक दशक की उपलब्धियों को चिह्नित करने वाले इस अभियान का उद्देश्य वैश्विक उदाहरण स्थापित करना और स्वच्छ भारत के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है। SHS अभियान के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न भौगोलिक स्थानों से लाखों नागरिक श्रमदान में शामिल होंगे, क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन अपने अगले लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

 राजस्थान में SHS 2024 शुभारंभ कार्यक्रम में विधायकों, महापौरों, विपक्ष के नेताओं और नगर आयुक्तों ने उपराष्ट्रपति के साथ ऑनलाइन बातचीत में भाग लिया। इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण भारत के माननीय उपराष्ट्रपति और राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी सफाईमित्र तरुण दावरे के बीच बातचीत थी, जिस दौरान उन्होंने दावरे परिवार को नई दिल्ली में मिलने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही, श्री तरुण दावरे की बेटी, एसटीसी की द्वितीय वर्ष की छात्रा पूर्वा दावरे को अपने कार्यालय में एक सप्ताह की इंटर्नशिप का अवसर भी दिया। इसी क्रम में माननीय उपराष्ट्रपति ने लांबी अहीर गांव की सरपंच श्रीमती नीरू यादव को भी अपने अतिथि के रूप में भारतीय संसद में आने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम का समापन उपराष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों को सहायता, सफाई मित्रों के सम्मान, उन्हें नमस्ते किट और चेक वितरण के साथ हुआ। माननीय उपराष्ट्रपति ने इस बात पर भी जोर दिया कि मिशन के अंतर्गत हर वर्ष किए जाने वाले कार्यों में तेजी से वृद्धि होनी चाहिए, जो कि एक दशक में किए गए कार्य के बराबर हो।

झुंझुनू में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की शुरुआत के साथ ही इसकी रूपरेखा तैयार हो गई है। अब, स्वच्छ भारत के लिए 15 दिवसीय राष्ट्रीय सामाजिक एकजुटता अभियान के दौरान सभी राज्य, स्थानीय निकाय, केंद्रीय मंत्रालय, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन, विकास भागीदार सहित अन्य हितधारक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जो देश को स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने में योगदान देंगे।

***

सुशील सिंह प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2024 by PIB Delhi(रिलीज़ आईडी: 2055638) आगंतुक पटल : 220

 

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

एकल उपयोग प्लास्टिक हमारी वुसंधरा को अपूरणीय क्षति पहुंचा रहा है... पूरा विश्व इस समय इसके खतरे को कम करने में लगा है... छत्तीसगढ़ भी अपना योगदान दे रहा है... जिसमें दुर्ग जिले का उल्लेखनीय योगदान... समीक्षा बैठक..!

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा दुर्ग की समीक्षा बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा साहू की क्रांतिकारी पहल से पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे... "नवाचार प्रयत्न"...  "बर्तन बैंक" की सराहना की... उल्लेखनीय है कि, अधिकारियों से गृहमंत्री ने कहा “काम बोलता है..!” पर्यावरण नियम कुंजी :: छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जिले की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सभापति व बर्तन बैंक की संस्थापिका, जो कि, प्रदेश में “बर्तन वाली दीदी” के नाम से मशहूर हैं श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू को विशेष रूप से आमंत्रित कर बर्तन बैंक के बारे में जानकारी ली और इस नवाचार के लिए बर्तन बैंक की जमकर सराहना की उन्होंने अधिकारियों के सामने श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति की गई पहल का उद्धाहरण रखते हुए कहा कि, “नाम नहीं...काम बोलता है”। हमारी महिला जनप्रतिनिधि विगत दस वर्ष से बर्तन बैंक को लेकर समर्पित होकर कार्य कर रही है। “नो डिस्पोजल और नो प्लास्टिक कैंपेन” में यह मील का पत्थर साबित हो रही है। यही कारण है कि, अब प्...

कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम - केंद्र ने कृषि वानिकी में व्यापार को आसान बनाने के लिए नियामक ढांचे को सरल बनाकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदर्श नियम जारी किए

  आगामी एनटीएमएस पोर्टल पर कृषि वानिकी वृक्षारोपण के जियो-टैग किए गए डेटा को रखा जाएगा व पेड़ों की कटाई के लिए किसानों के आवेदनों को मंजूरी देने की सुविधा होगी / ग्रमीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास के साथ इकोलॉजिकल आवश्यकताओं को संतुलित करते हुए सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किसान-हितैषी कदम   वन,पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालयइसने कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम’ जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य नियामक ढांचे को सरल बनाने/  कृषि वानिकी को बढ़ावा देने में राज्यों /  केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन करना है। कृषि वानिकी कई लाभ प्रदान करती है। इसमें ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना , मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार , जैव विविधता का संरक्षण , वृक्ष आवरण में वृद्धि , जल संरक्षण , जलवायु लचीलापन में योगदान देना साथ ही  प्राकृतिक वनों पर दबाव कम करना शामिल है। इन मॉडल नियमों का उद्देश्य - इन मॉडल नियमों का उद्देश्य कृषि वानिकी भूमि के पंजीकरण /  वृक्षों की कटाई और परिवहन के प्रबंधन के लिए सरलीकृत प्रक्रियाएँ प्रदान करके एक सुव्यवस्थित विनिय...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...