सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार और आर्द्रभूमि शहर मान्यता समारोह 2025 के तहत शहरों को पुरस्कार प्रदान किए

 

·        पर्यावरण मंत्रालय ने स्वच्छ वायु उपलब्धियों के लिए 11 सर्वश्रेष्ठ निष्‍पादन करने वाले एनसीएपी शहरों को सम्मानित किया

·        एनसीएपी पुरस्कार 2025 के तहत वायु गुणवत्ता में इंदौर, जबलपुर, आगरा और सूरत देश में अग्रणी

·        आर्द्रभूमि शहर मान्यता : इंदौर और उदयपुर को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई

·        130 भारतीय शहरों में स्वच्छ वायु और हरित बुनियादी ढांचे के लिए 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए गए

·        प्रधानमंत्री के विजन ने शहरों को प्रेरित किया: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम ने 103 शहरी केंद्रों में उल्लेखनीय सुधार प्रदर्शित किया: श्री भूपेंद्र यादव

·        स्वच्छ वायु सर्वेक्षण: व्यापक प्रभाव के लिए वार्षिक स्वच्छ वायु सर्वेक्षण का वार्ड स्तर तक विस्तार किया जाएगा

·        देश भर में शहरी वायु गुणवत्ता पहलों का मार्गदर्शन करने के लिए सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का संग्रह जारी किया गया

·        केंद्रीय मंत्री ने प्रत्येक नागरिक के लिए सतत विकास और स्वच्छ वायु के मिशन को दोहराया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री की उपस्थिति में आज पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (ईएफएंडसीसी) द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार और वेटलैंड शहर मान्यता समारोह 2025 का आयोजन किया गया। ईएफएंडसीसी ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत 130 शहरों में आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 के तहत सर्वश्रेष्ठ निष्‍पादन करने वाले शहरों को पुरस्कृत किया है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम 15 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के एक शक्तिशाली संदेश के साथ शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने एकीकृत और आधुनिक दृष्टिकोण के माध्यम से मिशन मोड में प्रदूषण को कम करने के लिए 100 शहरों में कदम उठाने की अपील की।

 श्री यादव द्वारा की गई अपील के अनुसार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) का क्रियान्वयन कर रहा है, जो योजना निर्माण से वास्तविक कार्रवाई की ओर अग्रसर है और इसके परिणाम स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

उन्‍होंने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत 130 एनसीएपी शहरों में से ग्यारह सर्वश्रेष्ठ निष्‍पादन करने वाले शहरों को स्वच्छ वायु के मिशन को आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और नवोन्‍मेषण का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण एक कठिन, बहु-स्तरीय मूल्यांकन तंत्र के रूप में संरचित है, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत यथोचित परिश्रम पर आधारित है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण एनसीएपी के तहत 130 शहरों में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ताकि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए त्वरित कार्रवाई करने हेतु शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा सके।

निम्नलिखित शहरों को ईएफएंडसीसी मंत्री द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए:

श्रेणी-1 (10 लाख से अधिक जनसंख्या):

·        इंदौर ने 200 में से 200 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इंदौर ने पिछले वर्ष 16 लाख से अधिक पौधे लगाए, जिससे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। यहां सार्वजनिक परिवहन के लिए 120 इलेक्ट्रिक बसें और 150 सीएनजी बसें उपलब्ध हैं।

·        जबलपुर ने 200 में से 199 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जबलपुर ने 11 मेगावाट अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है और हरियाली विकसित की है।

·        आगरा और सूरत ने 200 में से 196 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक शहर को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। आगरा ने पुराने कचरा डंप स्थलों का सुधार किया है और मियावाकी वृक्षारोपण किया है। सूरत ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन और कर लाभ प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की है और 38 प्रतिशत हरित क्षेत्र बनाए रखा है।

श्रेणी-2 (3 से 10 लाख के बीच की जनसंख्या):

·        अमरावती ने 200 में से 200 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अमरावती ने 340 किलोमीटर तक पक्‍की सड़कों के निर्माण सहित सड़क अवसंरचना में सुधार किया, 53 उद्यानों में व्यापक हरियाली का कार्य किया और 19 एकड़ बंजर भूमि को घने जंगल में परिवर्तित किया।

·        झांसी और मुरादाबाद ने 200 में से 198.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। झांसी ने शहरी हरियाली और मियावाकी वन विकसित किए। मुरादाबाद ने सड़क अवसंरचना और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन पर काम किया है।

·        अलवर ने 200 में से 197.6 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अलवर ने पुराने कचरा डंप स्थलों का पुनर्निस्‍तारण किया है।

श्रेणी-3 (3 लाख से कम जनसंख्या):

·        देवास ने 200 में से 193 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 37.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। देवास ने उद्योगों को स्वच्छ ईंधन की ओर प्रेरित किया।

·        परवाणू ने 200 में से 191.5 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। परवाणू ने पक्‍की सड़कों के निर्माण पर काम किया।

·        अंगुल ने 200 में से 191 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया । 12.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। अंगुल ने सड़क अवसंरचना पर भी काम किया और जन-जन तक पहुंचने के लिए लोकसम्‍पर्क गतिविधियां संचालित कीं।

ये पुरस्कार संबंधित शहरों के महापौरों, जिला कलेक्टरों और नगर आयुक्तों द्वारा प्राप्त किये गये।

श्री यादव ने मुरादाबाद और आगरा को तीन बार विजेता बनने के लिए; इंदौर, जबलपुर, सूरत, झांसी, देवास, परवाणू और अंगुल को दो बार विजेता बनने के लिए; तथा अलवर शहर को नया विजेता बनने के लिए बधाई दी।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत, सरकार ने 130 शहरों को 20,130 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 2019-20 से अब तक, वायु प्रदूषण कम करने के उपायों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण अंतराल वित्‍तपोषण के रूप में वायु गुणवत्ता निष्‍पादन संबद्ध 13,237 करोड़ रुपये का अनुदान 130 शहरों को प्रदान किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत, स्मार्ट सिटी मिशन, सतत, फेम-II और नगर वन योजना जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संसाधनों के संयोजन से वित्‍तपोषण किया जा रहा है।

सरकार ने वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टिकाऊ और हरित बुनियादी ढांचे के विकास हेतु विभिन्न केंद्रीय योजनाओं और विभिन्न मंत्रालयों के कार्यक्रमों के माध्यम से 73,350 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों ने भी 82,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जिसके परिणामस्वरूप इन 130 शहरों में कुल 1.55 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय व्यवस्था हुई है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत शहर विभिन्न सेक्‍टरों जैसे - सड़क की धूल, अपशिष्ट प्रबंधन, वाहन प्रदूषण, सी एंड डी अपशिष्ट प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण में वायु प्रदूषण पर ध्‍यान देने के लिए स्वच्छ वायु कार्य योजनाएं क्रियान्वित कर रहे हैं।

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि अब 'टेक-मेक-डिस्‍पोज' के दृष्टिकोण के बजाय पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है। सरकार ने पर्यावरण में अपशिष्ट निपटान को नियंत्रित करने के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था के अंतर्गत और भी पहल की हैं।

उन्‍होंने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के माध्यम से 130 शहरों में से 103 शहरों में पीएम10 के स्तर में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन 64 शहरों को बधाई दी जिन्होंने 2017-18 की तुलना में 2024-25 में पीएम10 के स्तर में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। उन्होंने उन 25 शहरों की भी सराहना की जिन्होंने 2024-25 तक ही 40 प्रतिशत की कमी का लक्ष्य अर्जित कर लिया है।

कार्यक्रम के दौरान, 'वार्ड-स्तरीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण दिशानिर्देश' जारी किए गए। श्री यादव ने बताया कि जागरूकता बढ़ाने और वार्ड स्तेेेर पर वायु प्रदूषण कम करने के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करने हेतु वार्षिक सर्वेक्षण को अब वार्ड स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का एक संग्रह' भी जारी किया गया है। यह संसाधन एनसीएपी के अंतर्गत विभिन्न शहरों द्वारा लागू की गई प्रभावी कार्यनीतियों को प्रदर्शित करता है, और मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है जिससे अन्य शहर सबक ले सकते हैं तथा अपनी वायु गुणवत्ता पहलों को बेहतर बनाने के लिए उनका अनुकरण कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्राण (पीआरएएनए) पोर्टल जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म ने शहरों को अपनी प्रगति पर दृष्टि रखने में मदद की है और साथ ही शहरों द्वारा किए गए वायु गुणवत्ता सुधार कार्यकलापों के कार्यान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित की है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाले सेवा पर्व के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत 75 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नगर वन योजना के तहत 75 नगर वन विकसित करने का भी लक्ष्य रखा है।

 श्री यादव ने पिछले 10 वर्षों के दौरान सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि रामसर स्थलों की संख्या 2014 के 25 से बढ़कर 91 हो गई है, जो 250 प्रतिशत का सुधार दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक जिले में जल निकायों के विकास और पुनरुद्धार हेतु मिशन अमृत सरोवर की शुरुआत की है। चूंकि मीठे पानी के संसाधन सीमित हैं, इसलिए बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों द्वारा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने हेतु 'जल बचाओ' विषय-वस्तुओं सहित सात विषय-वस्तुओं के साथ मिशन लाइफ की शुरुआत की है।

देश के भौगोलिक क्षेत्र में 4.7 प्रतिशत झीलें हैं, जिनमें से दो-तिहाई जंगल से बाहर हैं। झीलें बाढ़ प्रबंधन में सहायक होती हैं, सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं और मछुआरों को आजीविका प्रदान करती हैं। झीलें प्रदूषकों को अवशोषित करके पर्यावरण के लिए किडनी के रूप में काम करती हैं।

इसके अतिरिक्त, श्री यादव ने बताया कि सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और सतत आजीविका में आर्द्रभूमियों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, उनके संरक्षण हेतु कई पहल की हैं। भारत आर्द्रभूमियों पर रामसर कन्वेंशन का एक पक्षकार है और अब उसके पास 1.36 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्रफल वाली 91 आर्द्रभूमियां हैं, जिन्हें रामसर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो एशिया में सबसे अधिक और विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक संख्या है।

रामसर कन्वेंशन द्वारा आर्द्रभूमि शहर मान्यता योजना शुरू की गई है और यह योजना उन शहरों को मान्यता देती है जिन्होंने अपनी शहरी आर्द्रभूमि की सुरक्षा के लिए असाधारण कदम उठाए हैं।

उन्होंने इंदौर और उदयपुर दोनों शहरों को रामसर कन्वेंशन के तहत आर्द्रभूमि शहर के रूप में मान्यता मिलने पर बधाई दो। उन्होंने इन शहरों के महापौरों और जिला कलेक्टरों को रामसर कन्वेंशन सचिवालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र सौंपे।

श्री यादव ने इंदौर को लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बने रहने के लिए बधाई दी।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह पुरस्कार समारोह स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। विजेता शहरों को बधाई देते हुए, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप मिशन मोड में काम करते रहें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक नागरिक स्वच्छ वायु में सांस ले सके और प्रत्येक शहर सतत विकास का एक मॉडल बने।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव और एनसीआर एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। महापौर, जिला कलेक्टर और नगर आयुक्त, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

****

पीके/केसी/एसकेजे/केके प्रविष्टि तिथि: 09 SEP 2025 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2165058) आगंतुक पटल : 346

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

एकल उपयोग प्लास्टिक हमारी वुसंधरा को अपूरणीय क्षति पहुंचा रहा है... पूरा विश्व इस समय इसके खतरे को कम करने में लगा है... छत्तीसगढ़ भी अपना योगदान दे रहा है... जिसमें दुर्ग जिले का उल्लेखनीय योगदान... समीक्षा बैठक..!

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा दुर्ग की समीक्षा बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा साहू की क्रांतिकारी पहल से पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे... "नवाचार प्रयत्न"...  "बर्तन बैंक" की सराहना की... उल्लेखनीय है कि, अधिकारियों से गृहमंत्री ने कहा “काम बोलता है..!” पर्यावरण नियम कुंजी :: छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जिले की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सभापति व बर्तन बैंक की संस्थापिका, जो कि, प्रदेश में “बर्तन वाली दीदी” के नाम से मशहूर हैं श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू को विशेष रूप से आमंत्रित कर बर्तन बैंक के बारे में जानकारी ली और इस नवाचार के लिए बर्तन बैंक की जमकर सराहना की उन्होंने अधिकारियों के सामने श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति की गई पहल का उद्धाहरण रखते हुए कहा कि, “नाम नहीं...काम बोलता है”। हमारी महिला जनप्रतिनिधि विगत दस वर्ष से बर्तन बैंक को लेकर समर्पित होकर कार्य कर रही है। “नो डिस्पोजल और नो प्लास्टिक कैंपेन” में यह मील का पत्थर साबित हो रही है। यही कारण है कि, अब प्...

कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम - केंद्र ने कृषि वानिकी में व्यापार को आसान बनाने के लिए नियामक ढांचे को सरल बनाकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदर्श नियम जारी किए

  आगामी एनटीएमएस पोर्टल पर कृषि वानिकी वृक्षारोपण के जियो-टैग किए गए डेटा को रखा जाएगा व पेड़ों की कटाई के लिए किसानों के आवेदनों को मंजूरी देने की सुविधा होगी / ग्रमीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास के साथ इकोलॉजिकल आवश्यकताओं को संतुलित करते हुए सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किसान-हितैषी कदम   वन,पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालयइसने कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम’ जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य नियामक ढांचे को सरल बनाने/  कृषि वानिकी को बढ़ावा देने में राज्यों /  केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन करना है। कृषि वानिकी कई लाभ प्रदान करती है। इसमें ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना , मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार , जैव विविधता का संरक्षण , वृक्ष आवरण में वृद्धि , जल संरक्षण , जलवायु लचीलापन में योगदान देना साथ ही  प्राकृतिक वनों पर दबाव कम करना शामिल है। इन मॉडल नियमों का उद्देश्य - इन मॉडल नियमों का उद्देश्य कृषि वानिकी भूमि के पंजीकरण /  वृक्षों की कटाई और परिवहन के प्रबंधन के लिए सरलीकृत प्रक्रियाएँ प्रदान करके एक सुव्यवस्थित विनिय...

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित, मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली , नए एचपीसी सिस्टम का नाम 'अर्का' और 'अरुणिका' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया , नए एचपीसी सिस्टम का नाम ' अर्का ' और ' अरुणिका ' रखा गया है - जो पृथ्वी के प्राथमिक ऊर्जा स्रोत सूर्य से उनके संबंध को दर्शाता है  भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अधिग्रहित , मौसम और जलवायु अनुसंधान के लिए तैयार उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) प्रणाली का उद्घाटन किया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 850 करोड़ रुपये निवेश किए गए हैं। यह परियोजना विशेष रूप से चरम घटनाओं के लिए अधिक विश्वसनीय और सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान के लिए भारत की कम्प्यूटेशनल क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण छलांग है। यह दो प्रमुख स्थलों पर स्थित है - पुणे में भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और नोएडा में राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएमआरडब्ल्यूएफ)।   आईआईटीएम सिस्टम 11.77 पेटा फ्लॉप्स और 33 पेटाबाइट स्टोरेज की प्रभावशाली क्षमता से लैस है , जबकि एनसीएमआरडब्ल्यूएफ सुविधा में 8.2...