प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 'पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य' विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया; साथ ही एनजीटी मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च की
केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने समानता , कार्यान्वयन और सतत विकास पर आधारित जलवायु कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई , दो दिवसीय सम्मेलन में वैश्विक हितधारक एक साथ आकर वैश्विक पर्यावरणीय और जलवायु चुनौतियों पर सहयोगात्मक कार्रवाई पर विचार-विमर्श करेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ' पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य ' का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत , भारत के महान्यायवादी श्री आर. वेंकटरामानी , केंद्रीय पर्यावरण , वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रकृति के साथ राष्ट्र के गहरे ऐतिहासिक जुड़ाव के बारे में बताते हुए इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार प्राचीन सांस्कृतिक ज्ञान आधुनिक जलवायु समाधानों में सहायक है और वैश्विक सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित कर रहा है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मिशन को...