सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जैव विविधता के परिणामस्वरूप भारत के एबीएस संरचना से लाभार्थियों को 145 करोड़ रुपये प्राप्त हुए ,इसका लाभ 23 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों में 10,500 से अधिक जैव विविधता प्रबंधन समितियों तक पहुंचा

जैव विविधता अधिनियम, 2002 के अंतर्गत भारत के एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) संरचना ने लाभ-साझाकरण के लिए 266 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा चुका है और लगभग 145 करोड़ रुपये लाभार्थियों में वितरित किया गया है जो यह दर्शाता है कि देश जैविक संसाधनों एवं उनसे जुड़े ज्ञान के उपयोग से होने वाले लाभों का न्यायसंगत एवं समान वितरण सुनिश्चित कर रहा है।

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 2008 से एबीएस संरचना के माध्यम से 266 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त की है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्राप्त 21.26 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। औसतन सालाना 14.75 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ, संग्रह में लगातार हो रही वृद्धि उद्योग की बढ़ती भागीदारी एवं अनुपालन को दर्शाती है और यह भारत के अग्रणी एबीएस प्रणाली की सफलता की पुष्टि करती है जो जैविक संसाधनों के उपयोग से प्राप्त होने वाले लाभों को स्थानीय समुदायों तक पहुंचाती है।

जैव विविधता अधिनियम, 2002 के अंतर्गत, जैविक संसाधनों के उपयोग से प्राप्त होने वाले लाभ स्थानीय समुदायों, जैव विविधता प्रबंधन समितियों, किसानों, पारंपरिक ज्ञान धारकों एवं जैव विविधता के अन्य संरक्षकों के साथ साझा किए जाते हैं। एबीएस संरचना के क्रियान्वयन के बाद से, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण द्वारा लाभ-साझेदारी भुगतान के रूप में लगभग 145 करोड़ रुपये वितरित किया गया है जिनमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वितरित 78 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

इसका लाभ 23 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 10,500 से ज़्यादा जैव विविधता प्रबंधन समितियों, 230 से ज़्यादा किसानों, छह राज्य वन विभागों एवं कई संस्थानों को प्राप्त हुआ है। इस संरचना ने लाल चंदन से जुड़े छह अनुसंधान परियोजनाओं को भी सहायता प्रदान की है।

एबीएस यह सुनिश्चित करता है कि जैविक संसाधनों एवं संबंधित ज्ञान के उपयोग से होने वाले लाभ स्थानीय समुदायों, किसानों, पारंपरिक ज्ञान धारकों एवं अन्य लाभार्थियों के पास निष्पक्ष एवं समान रूप से पहुंचे। जैव विविधता के उपयोग को सामुदायिक लाभों से जोड़कर, यह प्रणाली संरक्षण, सतत उपयोग एवं जमीनी स्तर पर आजीविका में सुधार को बढ़ावा देती है।

एबीएस तंत्र ने विविध जैविक संसाधनों का उपयोग कर लाभ उत्पन्न किया है जिनमें लाल चंदन, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, बीज, पशुधन आनुवंशिक संसाधन, कच्ची जड़ी-बूटियां, जैवरासायनिक घटक एवं सूक्ष्मजीव शामिल हैं।

क्षेत्रवार विश्लेषण करने पता चलता है कि लाल चंदन का एबीएस प्राप्ति में सबसे बड़ा योगदान है जो 120 करोड़ रुपये (45 प्रतिशत) है, इसके बाद बीज क्षेत्र का योगदान 84.61 करोड़ रुपये (32.3 प्रतिशत) है। इसमें औषधि एवं आयुष क्षेत्र का योगदान 36.61 करोड़ रुपये (13.8 प्रतिशत) है। संयुक्त रूप से इन क्षेत्रों का कुल प्राप्त एबीएस में लगभग 91 प्रतिशत का योगदान है।

प्रमुख योगदानकर्ताओं में पायनियर ओवरसीज़ कॉर्पोरेशन, ननहेम्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ईस्ट-वेस्ट सीड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सवाना सीड्स, टाटा केमिकल्स, सिंजेंटा, हिमालय वेलनेस कंपनी, डाबर इंडिया लिमिटेड, ऑर्गेनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, लॉरस लैब्स लिमिटेड, एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, सिनर्जिया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, नोवोज़ाइम्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड, अकाय नेचुरल इंग्रीडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड, वालाग्रो बायो-साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, लोरियल इंडिया प्राइवेट, एडवांस्ड एंजाइम्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एसआईएलएबी एस.ए., बीएएसएफ ब्यूटी केयर सॉल्यूशंस, फ्रांस एस.ए.एस. और तमाम कॉर्पोरेशन शामिल हैं।

जैव विविधता नियम, 2024 के अनुसार, एनबीए एबीएस राशि का 85-90 प्रतिशत संबंधित राज्य जैव विविधता बोर्डों को लाभार्थियों तक वितरित करने के लिए स्थानांतरित किया जाता है।

स्थानीय स्तर पर, एबीएस निधि का उपयोग जैव-विविधता के संरक्षण एवं प्राकृतिक आवास को बहाल करने, 'पीपल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर' (पीबीआर) को तैयार एवं अपडेट करने, पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेज़ीकरण करने, औषधीय पौधों के पार्क एवं कम्युनिटी जीन बैंक बनाने, क्षमता-निर्माण कार्यक्रमों और ग्रामीण एवं आदिवासी समुदायों के लिए सतत आजीविका की पहल के लिए किया जाता है। ये निवेश ज़मीनी स्तर पर संरक्षण के प्रयासों को मज़बूत कर रहे हैं और साथ ही स्थानीय समुदायों के लिए ठोस सामाजिक-आर्थिक लाभ भी उत्पन्न कर रहे हैं।

संसाधनों को संरक्षण के लिए जुटाकर और यह सुनिश्चित करते हुए कि लाभ स्थानीय समुदायों तक पहुंचे, भारत का एबीएस संरचना नागोया प्रोटोकॉल के उद्देश्यों को आगे बढ़ा रहा है, राष्ट्रीय जैव विविधता रणनीति और कार्य योजना 2024-2030 का समर्थन कर रहा है और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता संरचना में योगदान दे रहा है, खासकर निष्पक्ष एवं समान लाभ साझा करने वाले लक्ष्य 13 में। यह संरचना गरीबी कम करने, सम्मानजनक काम एवं आर्थिक विकास, जिम्मेदार खपत एवं उत्पादन, जलवायु कार्रवाई और स्थलीय जीवन से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों में भी योगदान देता है।

266 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि जुटाने एवं लगभग 145 करोड़ रुपये लाभार्थियों के साथ साझा करने के साथ, भारत का एबीएस संरचना जैव-विविधता संरक्षण को लोगों एवं प्रकृति के लिए ठोस लाभ में परिवर्तित करने वाले एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त मॉडल रूप मे काम करता है।

***

पीके/केसी/एके/एसएस प्रविष्टि तिथि: 20 JUN 2026 by PIB Delhi (रिलीज़ आईडी: 2275839) आगंतुक पटल : 473

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है

पर्यावरण को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी इस वेब साईट पर प्रकाशित है
पर्यावरण नियमों का अनुपालन नहीं करने के आरोपी लोगों को दण्डित किये जाने की क़ानूनी प्रक्रिया और वर्त्तमान में लागु प्रावधान भी इस वेबसाइट पर प्रकाशित है - इसलिए इस वेब साईट से जानकारी लीजिये और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक तौर पर संभव होने वाली क़ानूनी प्रक्रिया को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास कीजिये

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है

जानिए - पर्यावरण संरक्षण के व्यवहारिक क़ानूनी उपाय! जिनका प्रयोग करना पर्यावरण संरक्षण हेतु जरुरी है
इस वेबसाइट पर उपलब्ध है "पर्यावरण विधि का संकलन" - उल्लेखनीय है कि, हमारी जीवन दायिनी वसुंधरा के संरक्षण के लिए भारत गणराज्य द्वारा अधिनियमित प्रावधानों व नियमों का संक्षिप्त परिचय और विचारणीय पहलुओं को संकलित कर इस वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है तथा इस वेबसाईट पर पर्यावरण अधिनियम और नियम की जानकारी के साथ - साथ आपको... उन सभी कार्यवाही प्रक्रियाओं की भी जानकारी मिलेगी... जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यान्वित है

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट

पर्यावरण को संरक्षित करने के नियमों की जानकारी देने वाली वेबसाईट
पर्यावरण संरक्षण कार्यवाहियों की निगरानी सूचना का अधिकार आवेदन देकर व्यक्तिगत तौर पर करिए क्योंकि पर्यावरण को प्रदूषित कुछ लोग करते हैं और इस दुष्परिणाम सभी जिव, जंतु और मनुष्यों पर पड़ता है

प्रदुषण के प्रकार जानने के लिए निचे क्लिक करिये

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, वर्ष 1981 hindi PDF Download link - इसे वायु प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए अधिनियमित किया गया है

भारत में वायु प्रदूषण के निवारण , नियंत्रण और रोक की व्यवस्था करने के लिए वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम , वर्ष 1981 में अधिनियमित किया गया और वर्ष 1987 में संशोधित किया गया है उल्लेखनीय है की वायु प्रदुषण के लिए अग्रलिखित अधिनियम और नियम वर्त्तमान में विधिमान्य है जिनको आप अग्रलिखित वेब लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं :- अधिनियम को डाउनलोड करने के लिए निचे लिखे नामों (इस लिंक) पर क्लिक करें 👇👇👇 वायु (प्रदूषण की रोकथाम औरनियंत्रण) अधिनियम 1981 वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम 1981 , को वर्ष 1987 में किया गया संशोधन   [1981 की सं. 1 , (29/3/1981)] सूचनाएं डाउनलोड करने के लिए नाम पर क्लिक करें 👇👇👇 संशोधित राष्ट्रीय परिवेश वायु गुणवत्ता मानक , अधिसूचना (ENG) जी.एस.आर. 935( ई) , [14/10/1998] – अमोनिया (एनएच 3) के लिए परिवेश वायु गुणवत्ता मानक (ENG) जी.एस.आर. 389( ई) , [23/9/1994] – सीपीसीबी ने दिल्ली , कलकत्ता , वडोदरा और कानपुर में प्रयोगशलाओं की पुनर्स्थापना की (ENG) सा.आ. 1032( ई) , [12/12/1989] – संघ शासित प्रदे...

एकल उपयोग प्लास्टिक हमारी वुसंधरा को अपूरणीय क्षति पहुंचा रहा है... पूरा विश्व इस समय इसके खतरे को कम करने में लगा है... छत्तीसगढ़ भी अपना योगदान दे रहा है... जिसमें दुर्ग जिले का उल्लेखनीय योगदान... समीक्षा बैठक..!

गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा दुर्ग की समीक्षा बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा साहू की क्रांतिकारी पहल से पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे... "नवाचार प्रयत्न"...  "बर्तन बैंक" की सराहना की... उल्लेखनीय है कि, अधिकारियों से गृहमंत्री ने कहा “काम बोलता है..!” पर्यावरण नियम कुंजी :: छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा जिले की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सभापति व बर्तन बैंक की संस्थापिका, जो कि, प्रदेश में “बर्तन वाली दीदी” के नाम से मशहूर हैं श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू को विशेष रूप से आमंत्रित कर बर्तन बैंक के बारे में जानकारी ली और इस नवाचार के लिए बर्तन बैंक की जमकर सराहना की उन्होंने अधिकारियों के सामने श्रीमती श्रद्धा पुरेंद्र साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति की गई पहल का उद्धाहरण रखते हुए कहा कि, “नाम नहीं...काम बोलता है”। हमारी महिला जनप्रतिनिधि विगत दस वर्ष से बर्तन बैंक को लेकर समर्पित होकर कार्य कर रही है। “नो डिस्पोजल और नो प्लास्टिक कैंपेन” में यह मील का पत्थर साबित हो रही है। यही कारण है कि, अब प्...

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जिला अधिकारियों को पराली जलाने के मामले में अकर्मण्‍य अधिकारियों पर मुकदमा चलाने का अधिकार दिया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने जिला प्रशासन और राज्य सरकारों को फसल की कटाई के मौसम में पराली जलाने को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया। राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव के कारण पराली जलाना गंभीर चिंता का विषय है और आयोग पंजाब , हरियाणा , उत्तर प्रदेश और राजस्थान की राज्य सरकारों , राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र , दिल्‍ली सरकार ,  राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के राज्यों के राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों , पंजाब और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और इससे संबंधित संस्थानों सहित संबंधित हितधारकों के परामर्श से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहा है। 2021 , 2022 और 2023 के दौरान अनुभवों और सीखों के आधार पर , धान की कटाई के मौसम के दौरान पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण पर ध्यान के...

पद्मजा नायडू हिमालयन चिड़ियाघर ने भविष्य के लिए लाल पांडा आनुवंशिक संसाधनों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण को बायोबैंकिंग सुविधा के साथ मजबूत किया

  पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क , दार्जिलिंग के रेड पांडा कंजर्वेशन ब्रीडिंग एंड ऑग्मेंटेशन प्रोग्राम को वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ जूज़ एंड एक्वेरियम द्वारा 2024 डब्ल्यूएजेडए कंजर्वेशन एंड एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स के लिए शीर्ष तीन फाइनलिस्ट में से एक के रूप में चुना गया है। विजेता की घोषणा 7 नवंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के टारोंगो चिड़ियाघर में 79 वें डब्ल्यूएजेडए वार्षिक सम्मेलन में की जाएगी। 2022 और 2024 के बीच , नौ कैप्टिव-ब्रेड रेड पांडा (सात मादा और दो नर) को पश्चिम बंगाल के सिंगालीला नेशनल पार्क (एसएनपी) में छोड़ा गया। रिहा की गई सात मादाओं में से तीन ने जंगल में पाँच शावकों को जन्म दिया। पीएनएचजेडपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के वन्यजीव विंग के साथ मिलकर सिंगालीला नेशनल पार्क और दार्जिलिंग डिवीजन में कई आवास बहाली की पहल की है। पीएनएचजेडपी सीसीएमबी , आईआईएसईआर और डब्ल्यूआईआई जैसे संस्थानों के साथ लाल पांडा से संबंधित कई आंतरिक और सहयोगी शोध कार्य कर रहा है।  पीएनएचजेडपी के संरक्षण प्रयास को इसके बायोबैंकिंग और जेनेटिक रिसोर्स सुविधा से और अधिक मजबूती मिल...

महत्वपूर्ण है बर्तन बैंक : एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं से उत्पन्न वैश्विक खतरे को रोकना की कार्य योजना पर जिला प्रशासन दुर्ग के साथ सामाजिक कार्यकर्ता की बैठक संपन्न

प्लास्टिक के दोना-पत्तल, प्लास्टिक ग्लास एवं चम्मच तथा पालीथीन कैरीबैग वर्तमान में पूरे विश्व के लिए खतरा बन गए है ।  एकल उपयोग प्लास्टिक से उत्पन्न खतरा शहरों के लिए भी घातक साबित हो रहा है । प्लास्टिक वस्तुओं का कचरा नगरीय संरचना अर्थात ड्रेनेज पाईप और नालियों को जाम करके गंदगी और संक्रामक बीमारियो को फैलता हैं तथा पाईप लाईन में फंसे प्लास्टिक कचरे को निकलने के लिए भी स्थानीय लोगों को अनावश्यक खर्च का वहन करना पड़ता है । जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है । वैसे तो एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं से हमें त्वरित सुविधा मिलती है लेकिन इसके दुष्परिणाम बेहद घातक है । हमारी नदियों और समुद्र को एकल उपयोग प्लास्टिक वस्तुओं ने दूषित कर दिया है तथा खेती किसानी और बागान की उपजाऊ जमीन भी प्लास्टिक वस्तुओं के कचरे से बंजर हो रही है ।  उल्लेखनीय है कि, इस विषय पर विगत दिनों दुर्ग जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में रखते हुए..  सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा साहू के नवाचार कल्पना वाली बर्तन बैंक की सफलता की जानकारी दी थी और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे इसी क्रम में श्रद्धा साहू एवं अमोल मालुसर...

कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम - केंद्र ने कृषि वानिकी में व्यापार को आसान बनाने के लिए नियामक ढांचे को सरल बनाकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदर्श नियम जारी किए

  आगामी एनटीएमएस पोर्टल पर कृषि वानिकी वृक्षारोपण के जियो-टैग किए गए डेटा को रखा जाएगा व पेड़ों की कटाई के लिए किसानों के आवेदनों को मंजूरी देने की सुविधा होगी / ग्रमीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास के साथ इकोलॉजिकल आवश्यकताओं को संतुलित करते हुए सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए किसान-हितैषी कदम   वन,पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालयइसने कृषि भूमि में पेड़ों की कटाई के लिए आदर्श नियम’ जारी किए हैं। इन नियमों का उद्देश्य नियामक ढांचे को सरल बनाने/  कृषि वानिकी को बढ़ावा देने में राज्यों /  केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन करना है। कृषि वानिकी कई लाभ प्रदान करती है। इसमें ग्रामीण आजीविका को बढ़ाना , मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार , जैव विविधता का संरक्षण , वृक्ष आवरण में वृद्धि , जल संरक्षण , जलवायु लचीलापन में योगदान देना साथ ही  प्राकृतिक वनों पर दबाव कम करना शामिल है। इन मॉडल नियमों का उद्देश्य - इन मॉडल नियमों का उद्देश्य कृषि वानिकी भूमि के पंजीकरण /  वृक्षों की कटाई और परिवहन के प्रबंधन के लिए सरलीकृत प्रक्रियाएँ प्रदान करके एक सुव्यवस्थित विनिय...